UP: अवैध खनन पर योगी सरकार का डिजिटल प्रहार; ई-नोटिस से कसा शिकंजा, 1.53 लाख वाहनों की हो रही ऑनलाइन ट्रैकिंग
Illegal Mining UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने आईएमएसएस (एकीकृत खनन निगरानी तंत्र) के जरिए अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर सख्त निगरानी शुरू की है।
- Reported By: राजेश कुमार मिश्र | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
सीएम योगी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Action Against Illegal Mining In UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीक आधारित एकीकृत खनन निगरानी तंत्र (आईएमएसएस) को मजबूत किया है। इस प्रणाली के माध्यम से खनन क्षेत्रों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है व राजस्व संरक्षण को नई मजबूती मिली है। इस सख्ती के जरिए भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग को 756 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व भी प्राप्त हुआ।
भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की सचिव एवं निदेशक ने दी जानकारी
उत्तर प्रदेश भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की सचिव एवं निदेशक माला श्रीवास्तव ने बताया कि आईएमएसएस के अंतर्गत खनन क्षेत्रों की जियो-फेंसिंग, कैमरा युक्त वे-ब्रिज, खनिज परिवहन करने वाले वाहनों पर रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) माइन टैग, विभिन्न राजमार्गों पर आईओटी व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित मानव रहित स्वचालित चेकगेट स्थापित किए गए हैं। इन सभी व्यवस्थाओं को लखनऊ स्थित कमांड सेंटर से एकीकृत किया गया है, जहां से पूरे प्रदेश की गतिविधियों की निगरानी की जाती है।
कमांड सेंटर में स्थापित डिसीजन सपोर्ट सिस्टम के माध्यम से जनपदों द्वारा चिन्हित अवैध गतिविधियों के खिलाफ तत्काल ई-नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इससे कार्रवाई की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक तेज, पारदर्शी और प्रभावी बनी है।
सम्बंधित ख़बरें
मानसून सत्र के पहले दिन विधायक आलम बदी को अर्पित की श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने 21 पूर्व सदस्यों को भी किया नमन
मानसून सत्र 2026: सीएम योगी ने विपक्ष से की सहयोग की अपील, कहा- किसानों और युवाओं के लिए सरकार प्रतिबद्ध
UP विधानसभा का मानसून सत्र आज से: पहली बार गूंजेगा पूरा वंदे मातरम्, इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
UP Vidhan Sabha: सर्वदलीय बैठक में बनी सहमति, कल योगी कैबिनेट की बैठक में अनुपूरक बजट पर लगेगी मुहर
यह भी पढ़ें- मानसून सत्र के पहले दिन विधायक आलम बदी को अर्पित की श्रद्धांजलि, सीएम योगी ने 21 पूर्व सदस्यों को भी किया नमन
1.53 लाख से अधिक वाहनों पर सख्त निगरानी
प्रदेश में 62 चेकगेट संचालित हैं, जबकि दो नए चेकगेट निर्माणाधीन हैं। 75 आरएफआईडी रीडर और एम-चेक एप की सहायता से निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया है। अब तक 1.53 लाख से अधिक वाहनों पर आरएफआईडी माइन टैग लगाए जा चुके हैं, जिससे खनिज परिवहन की ऑनलाइन ट्रैकिंग संभव हो रही है।
ई-नोटिस से 756 करोड़ की वसूली
उत्तर प्रदेश खनन नीति 2017 के तहत एकीकृत खनन निगरानी तंत्र को लागू किया गया था। वहीं 16 जुलाई 2026 तक आईएमएसएस के माध्यम से 2.41 लाख से अधिक ई-नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इन ई-नोटिसों के माध्यम से 998 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि निर्धारित की गई है। इसमें से अब तक करीब 756 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली भी की जा चुकी है। इससे योगी सरकार की तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था अवैध खनन व खनिज परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के साथ-साथ सरकारी राजस्व बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
