Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अविमुक्तेश्वरानंद केस में बड़ा मोड़: ‘यौन शोषण का आरोप लगाने के लिए मिला था पैसों का ऑफर’, रमाशंकर का खुलासा

Shankaracharya Controversy: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज पॉक्सो केस में नया मोड़ आ गया है। शाहजहांपुर के रमाशंकर दीक्षित ने दावा किया है कि उन्हें झूठे आरोप लगाने के लिए पैसों का लालच दिया गया था।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Feb 24, 2026 | 10:48 AM

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Avimukteshwarananda Case Update: प्रयागराज में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज यौन शोषण के मुकदमे ने अब एक सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। शाहजहांपुर के रमाशंकर दीक्षित ने वाराणसी पहुंचकर खुलासा किया है कि उन्हें और उनकी बेटियों को मोहरा बनाकर शंकराचार्य को फंसाने की बड़ी साजिश रची गई थी, जिसके पीछे प्रलोभन और धमकियों का खेल था।

शाहजहांपुर के रहने वाले रमाशंकर दीक्षित अपनी पत्नी और तीन बेटियों के साथ वाराणसी स्थित विद्या मठ आश्रम पहुंचे और शंकराचार्य से मिलकर अपनी आपबीती सुनाई। रमाशंकर का दावा है कि 18 फरवरी को तीन अज्ञात लोग उनके घर आए और उनके पिता का नाम लेकर हालचाल पूछा। इसके बाद व्हाट्सएप कॉल के जरिए उनकी बात आशुतोष महाराज से कराई गई।

रमाशंकर दीक्षित का बड़ा खुलासा

आरोप है कि आशुतोष ने उनसे कहा कि वे अपनी बेटियों के जरिए अविमुक्तेश्वरानंद पर वाराणसी आश्रम में यौन शोषण का झूठा आरोप लगाएं। रमाशंकर के अनुसार, उनसे कहा गया कि उन्हें कहीं जाने की जरूरत नहीं है, बस एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करने के बदले उन्हें बड़ी आर्थिक मदद दी जाएगी। जब उन्होंने इससे इनकार किया, तो उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दी गई।

सम्बंधित ख़बरें

नीट की तैयारी का दबाव बना रहे पिता के लिए ‘कसाई’ बना बेटा, मार दी गोली; टुकड़े कर ड्रम में भरा, ऐसे खुला राज

मेरठ में भयानक अग्निकांड: 5 मासूमों समेत 6 की मौत, शॉर्ट सर्किट ने उजाड़ा घर; संकरी गलियों ने ली 6 जिंदगियां

क्लास में अकेली बैठी थी नाबालिग छात्रा…टीचर आकर करने लगा अश्लील हरकत, 5 मिनट के वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप

दलित वोट के लिए ‘महासंग्राम’: 15 महापुरुषों के सहारे BJP की घेराबंदी, क्या अखिलेश का PDA रथ पाएगा भगवा दल?

शंकराचार्य के यहां पहुंचे पत्रकार रमाशंकर दीक्षित का गंभीर आरोप 👇 हिस्ट्रीशीटर आशुतोष पांडेय ने पत्रकार से कहा कि अपनी लड़की से शंकराचार्य के खिलाफ केस दर्ज कराओ। इसके लिए उन्हें तमाम प्रलोभन दिया गया। फर्जी हिंदूवादी सर्वोच्च धर्मगुरु को इस तरह फंसाकर हिंदुत्व की रक्षा… pic.twitter.com/2CmervQf8O — Krishna Kant (@kkjourno) February 24, 2026

शंकराचार्य का पलटवार: ‘आवाज दबाने का षड्यंत्र’

इस नए खुलासे के बाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इसे अपने खिलाफ एक बहुत बड़ा राजनीतिक और धार्मिक षड्यंत्र करार दिया है। उनका कहना है कि चूंकि वे गौ-हत्या के खिलाफ मजबूती से आवाज उठा रहे हैं, इसलिए उन्हें बदनाम करने के लिए लोगों को प्रलोभन देकर उनके खिलाफ खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि उनके खिलाफ कोई सीडी या सबूत है, तो उसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि वर्तमान में सनातन धर्म को सबसे अधिक नुकसान भाजपा और खासकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में हुआ है।

कौन है आशुतोष पांडेय उर्फ आशुतोष महाराज?

शंकराचार्य और उनके शिष्य मुकुंदानंद पर पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराने वाले आशुतोष पांडेय का इतिहास काफी विवादास्पद रहा है। स्रोतों के अनुसार, आशुतोष पांडेय शामली के कांधला थाने का हिस्ट्रीशीटर (HS संख्या 76 A) है। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट, गोवध अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और आईटी एक्ट सहित कुल 21 मुकदमे दर्ज हैं। साल 2019 में तत्कालीन एसपी अजय कुमार के कार्यकाल में उसकी हिस्ट्रीशीट खोली गई थी।
आशुतोष ने पहले स्वामी रामभद्राचार्य से दीक्षा ली और अपना नाम आशुतोष महाराज रख लिया। रमाशंकर का आरोप है कि इसी आशुतोष ने उन्हें फोन पर धमकाते हुए कहा था, “मैं वही आशुतोष पांडेय हूं, मेरे पास और भी रास्ते हैं, अपना ध्यान रखना।”

यह भी पढ़ें: सपा सुप्रीमो का भाजपा पर वार, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर लिखा- भाजपा हटाओ, सनातन बचाओ

रमाशंकर को किस बात का सता रहा है डर

गौरतलब है कि वेदपाठी छात्रों के साथ कथित यौन शोषण के मामले में कोर्ट के आदेश पर प्रयागराज के झूंसी थाने में पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। हालांकि, रमाशंकर दीक्षित के इस नए दावे ने एफआईआर की सत्यता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रमाशंकर का कहना है कि मीडिया में खबरें देखकर वे डर गए थे कि कहीं उनके नाम का दुरुपयोग न हो रहा हो, इसलिए वे खुद सच बताने वाराणसी आए। रमाशंकर को अब अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की भी चिंता सता रही है। फिलहाल पुलिस इन नए दावों और पुराने आरोपों के बीच कड़ियों को जोड़ने में जुट गई है।

Avimukteshwarananda case ramashankar dixit claims conspiracy ashutosh maharaj pocso case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 24, 2026 | 10:09 AM

Topics:  

  • Prayagraj
  • Shankaracharya Avimukteshwarananda
  • Uttar Pradesh
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.