-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Angry Brother Uprooted Brother In Laws Wig
UP Viral News: बहन से बदसुलूकी का ‘बेरहम’ बदला, साला उखाड़ ले गया ‘जीजा’ के बाल
- Written By: पूजा सिंह
Jija Sala Viral News: उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां बहन के साथ बदसलूकी करने पर नाराज भाई ने जीजा के भाई पर जमकर लात घूंसे बरसा दिए। साथ ही उसका बिग भी निकाल ले गया।

(सौजन्य सोशल मीडिया)
Uttar Pradesh News : भाई हमेशा अपनी बहन से वादा करता है कि वह जीवन भर उसकी रक्षा करेगा। यह वदा केवल राखी के दिन ही नहीं बल्कि हर दिन निभाता है। चाहे वे छोटे झगड़े हो या फिर कोई बड़ी परेशानी। अगर बहन को कई परेशान करता है या गलत व्यवहार करता है तो भाई बिना डर उसका सामना करता है। इसी का उदाहरण देवरिया के महिला थाने के बाहर देखने को मिला। जहां आपसी समझौते के बाद बहन से ऊंची आवाज में बात करने पर नाराज भाई ने जीजा के छोटे भाई को जमकर पीट और उसके सिर से उसका बिग (नकली बाल) खींचकर ले गया।
बता दें कि मामला देवरिया के गांव बहोर का है, जहां के रहने वाले सूरज सोनकर और उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद महिला अपने मायके लौट गई थी। बाद में पति सूरज पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए महिला थाने में लिखित शिकायत दी थी। महिला कि शिकायात पर सुनवाई करते हुए पुलिस ने आपसी समझौते के लिए दोनों पक्षों को थाने में बुलाया।
बहन से ऊंची आवाज में बात पर भड़का भाई
पुलिस की समझाइश के बाद महिला पति के साथ ससुराल लौटने को तैयार हो गई। थाने के भीतर दोनों पक्षों के बीच शांतिपूर्वक समझौत हुआ। लेकिन जैसे ही दोनों पक्ष थाने से बाहर निकले, सूरज ने पत्नी से तेज आवाज में कुछ कह दिया। बस फिर क्या था। महिला के पिता, भाई और अन्य परिजन भड़क उठे।
सम्बंधित ख़बरें
पुरानी सरकारों में हर साल लीक होते थे पेपर…OP राजभर का विपक्ष पर हमला, राम मंदिर पर भी दिया बड़ा बयान
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
लोकसभा में पेश हुए रैगिंग के आंकड़े; UP में सबसे अधिक 135 शिकायतें, पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर
जीजा का भाई अस्पताल में भर्ती
इस घटना से गुस्साए महिला के मायके वाले सूरज के छोटे भाई संदीप सोनकर के साथ जमकर मार पीटकर कर दी। इस घटना में संदीप सोनकर को गंभीर चोटें आई है। जिसके बाद संदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि संदीप सोनकर ग्राम प्रधान हैं।
पीड़ित ने पुलिस पर लगाया आरोप
संदीप सोनकर का कहना है कि यह पूरी घटना महिला थाने के ठीक बाहर हुई, जहां कई पुलिसकर्मी मौजूद थे। लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। महिला के परिजन हमला कर भाग निकले और पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
यह भी पढ़ें : इंदौर में ब्राह्मण बन रचाई शादी…ससुराल में बोली ‘या अल्लाह’, परिवार में हड़कंप
आरोपियों पर FIR दर्ज
घटना की सूचना मिलने के बाद सदर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित पक्ष से मामले की जानकारी ली। पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने महिला के पिता, भाई सहित तीन नामजद लोगों के खिलाफ मारपीट, अभद्रता और शांति भंग करने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
Angry brother uprooted brother in laws wig
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत: इनर रिंग रोड-टनल नेटवर्क परियोजना को CM फडणवीस की मंजूरी
Jul 28, 2026 | 08:00 AMNavabharat Nishanebaaz: मंत्री पर आई नई जिम्मेदारी, बना एक और विभाग का प्रभारी
Jul 28, 2026 | 07:59 AMMP Weather Update: मध्य प्रदेश में दो मानसूनी सिस्टम एक्टिव, 8 जिलों में 24 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट
Jul 28, 2026 | 07:59 AMसंसद में Paper Leak Bill पर आज होगी चर्चा, 93 संशोधनों के साथ सरकार को घेरेंगे राहुल-अखिलेश
Jul 28, 2026 | 07:55 AMWeather Update: देश के इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम
Jul 28, 2026 | 07:48 AMदुकान से घर लौट रहा था मासूम, पिता की आंखों के सामने 3 वर्षीय बच्चे की कार से कुचलकर दर्दनाक मौत
Jul 28, 2026 | 07:41 AMShani-Chandra Visha Yog: क्या आप हमेशा उदास, रुका हुआ या अकेला महसूस करते हैं? जानें वैदिक ज्योतिष क्या कहता
Jul 28, 2026 | 07:39 AMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM












