बयान में दावा किया गया कि हजरतगंज में आंबेडकर प्रतिमा पर प्रदर्शन कर रही वंदना चतुर्वेदी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष समाजवादी पार्टी महिला सभा, रमा यादव छात्र पूर्व उपाध्यक्ष इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, प्रीति सिंह प्रदेश सचिव महिला सभा, रंजना वर्मा महिला प्रदेश सचिव, रिंकी यादव महिला प्रदेश सचिव आदि को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। लखनऊ में केकेसी महाविद्यालय पर समाजवादी छात्र सभा के द्वारा गृह मंत्री का पुतला दहन किया गया।