-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Allahabad High Court Said Liking Provocative Posts Is Not Crime But Share In Punishable
Allahabad High Court: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट लाइक करना अपराध नहीं, शेयर करने पर होगी सजा
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक याचिका पर फैसला देते हुए कहा है कि किसी भड़काऊ पोस्ट को लाइक करना अपराध नहीं है, लेकिन उसे शेयर पर कानूनी कार्रवाई और सजा का प्रावधान है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट का भड़काऊ पोस्ट को लेकर फैसला
प्रयागराज: देश भर में वक्फ कानून को लेकर कई दिनों से हंगामा मचा हुआ है। इस दौरान सोशल मीडिया पर भी कई तरह के पोस्ट शेयर किए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने सख्त निर्देश दिए हैं कि भड़काऊ पोस्ट करने पर कार्रवाई होगी। इन सबके बीच इलाहााबाद हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा है कि सोशल मीडिया पर किए गए भड़काऊ पोस्ट को लाइक करना अपराध की श्रेणी में नहीं आता है, लेकिन इस प्रकार के पोस्ट को शेयर करना जरूर अपराध माना जाएगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति जो सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करता तो उसके स्टेटमेंट को लाइक करने वाले पर किसी भी धारा के अंतर्गत कार्रवाई नहीं की जा सकती है। किसी पोस्ट को लाइक करना अपराध नहीं माना जा सकता है।
हाईकोर्ट ने कहा-भड़काऊ पोस्ट लाइक करना अपराध नहीं
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर किसी भी भड़काऊ पोस्ट को यदि कोई लाइक करता है वह अपराध नहीं माना जा सकता है। हां यदि वह उस पोस्ट को शेयर करता है तो जरूर अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि किसी पोस्ट को पसंद करने और उसे दूसरों से साझा करने में अंतर होता है। पोस्ट को शेयर करने पर वह विचार एक से दूसरे जगह जाता है। कोई भी पोस्ट या मैसेज तब ही पब्लिश माना जा सकता है, जब उसे शेयर या फारवर्ड किया जाए। इसके साथ ही आईटी एक्ट के तहत अश्लील तस्वीर या वीडियो का प्रसारण ही अपराध के दायरे में आता है।
सम्बंधित ख़बरें
वृद्धावस्था पेंशन पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- पात्र लाभार्थी का अधिकार नहीं छीन सकती सरकार
मौलाना जर्जिस अंसारी के वायरल वीडियो पर बढ़ा विवाद, फलाहारी महाराज ने सीएम को पत्र लिखकर की कार्रवाई की मांग
ग्रेटर नोएडा: नाला खुदाई के दौरान गिरा निर्माणाधीन दो मंजिला मकान और दुकान, टला बड़ा हादसा
बुलंदशहर में ड्यूटी के दौरान यूपी पुलिस के सिपाही ने की आत्महत्या, वायरल ऑडियो ने खड़े किए कई सवाल
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हाईकोर्ट ने रद्द की याचिका
हाईकोर्ट में एक मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस सौरभ श्रीवास्तव ने आगरा के इमरान खान के खिलाफ शुरू की गई आपराधिक कार्यवाही को रद्द कर दी। मंटोला थाना क्षेत्र के इस मामले में इमरान खान पर आरोप है कि उसने चौधरी फरहान उस्मान नाम की आईडी से फेसबुक पर प्रसारित एख भड़काऊ पोस्ट को लाइक किया था। इस पोस्ट में विरोध प्रदर्शन और राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने के लिए आगरा कलेक्ट्रेट में एकत्र होने की अपील की गई थी। इसपर कोर्ट ने कहा था कि पोस्ट लाइक करना सजा के दायरे में नहीं आता है। भड़काऊ पोस्ट पर आईटी एक्ट की धारा 67 लागू नहीं की जा सकती और न ही इसके लिए किसी सजा का प्रावधान है।
Allahabad high court said liking provocative posts is not crime but share in punishable
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Weather Update: मॉनसून का महाअलर्ट! 23 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी, अगले 7 दिन रहेंगे बेहद भारी
Jul 16, 2026 | 11:14 PM11वीं मंजिल से काल बनकर गिरी क्रेन; 12 गाड़ियां चकनाचूर, जिंदगी की जंग हार गया घायल शख्स, देंखे VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:03 PMThe Odyssey Review: क्रिस्टोफर नोलन की सरल कहानी और शानदार आईमैक्स एक्सपीरियंस का शानदार मेल है फिल्म
Jul 16, 2026 | 11:03 PMदिल्ली से लौटते ही बदले नरोत्तम मिश्रा के तेवर, प्रचार में विरोधियों और SP को दी खुली चेतावनी; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:01 PMRe-NEET UG 2026 Result Out: 20 लाख छात्रों का इंतजार खत्म! NEET का रिजल्ट जारी, जानें किसने किया टॉप
Jul 16, 2026 | 10:54 PMNEET UG 2026 Re-Exam Final Answer Key Released: नीट यूजी री-एग्जाम की फाइनल आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Jul 16, 2026 | 10:50 PMBIG BREAKING: लॉर्ड्स में रोहित शर्मा खेलेंगे भारत के लिए आखिरी मैच, इंग्लैंड सीरीज के बीच BCCI का बड़ा फैसला!
Jul 16, 2026 | 10:46 PMवीडियो गैलरी

ना खाना मिला ना रिफंड, Swiggy पर भड़कीं सांसद महुआ मोइत्रा; बोलीं- बिना वजह काटा ₹1457 का चार्ज, VIDEO वायरल
Jul 16, 2026 | 10:44 PM
वर्दी वालों की गुंडागर्दी पड़ी भारी, आगरा कैंट विवाद पर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:28 PM
चलती ट्रेन से पटरी पर गिरा बुजुर्ग! रेलवे कर्मचारी ने फरिश्ता बनकर बचाई जान, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:02 PM
स्टेशन मास्टर पर आरपीएफ का जानलेवा हमला! भड़के रेलवे कर्मचारी, कमांडेंट पर भी गिरेगी गाज? देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 09:12 PM
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक! जानिए जान देने वाले महान नेताओं की कहानी, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 08:52 PM
आखिर क्यों भगवान जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचने के लिए उमड़ती है लाखों की भीड़? जानें असली वजह- VIDEO
Jul 16, 2026 | 05:10 PM














