- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Allahabad Hc Big Order Men And Women Can Live Together For Children Without Married
इलाहाबाद HC का बड़ा आदेश, बिना शादी किए भी संतान के लिए साथ रह सकते हैं स्त्री-पुरुष
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि संभल जिले के पुलिस अधीक्षक यह सुनिश्चित करें कि यदि बच्ची के माता-पिता चंदौसी थाने से संपर्क करें तो उनकी FIR दर्ज की जाए। यह भी जांचा जाए कि उन्हें किसी प्रकार की सुरक्षा देनी है या नहीं।

इलाहाबाद हाई कोर्ट (फाइल फोटो)
प्रयागराज : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एक बेहद महत्वपूर्ण निर्णय में यह स्पष्ट कर दिया है कि कि यदि दो वयस्क अलग-अलग धर्मों से संबंध रखते हों और विवाह न किया हो तब भी वे साथ रहने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं। यह फैसला संविधान के तहत मिले मौलिक अधिकारों की व्याख्या करते हुए दिया गया है, जिसमें व्यक्तिगत स्वतंत्रता को सर्वोपरि माना गया है।
यह मामला एक एक साल चार महीने की बच्ची द्वारा दायर की गई रिट याचिका से जुड़ा है, जिसे उसके माता-पिता की ओर से दाखिल किया गया। याचिका में कहा गया कि बच्ची के माता-पिता 2018 से साथ रह रहे हैं, जब्कि उन्होंने विवाह नहीं किया है। दोनों अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखते हैं और बच्ची की मां के पूर्व ससुराल वालों से उन्हें जान का खतरा बताया गया।
बीते 8 अप्रैल को इस याचिका पर सुनवाई
न्यायमूर्ति शेखर बी. सराफ और न्यायमूर्ति विपिन चंद्र दीक्षित की खंडपीठ ने 8 अप्रैल को इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा, “हमारे विचार में संविधान के अनुच्छेद 21 के अंतर्गत प्रत्येक वयस्क को अपनी मर्जी से जीवन जीने और साथी चुनने का अधिकार है, चाहे उन्होंने विवाह किया हो या नहीं।”
सम्बंधित ख़बरें
विकास छोड़ो, तिकड़म लगाओ… साम-दाम-दंड-भेद अपनाओ, चुनाव जीतने के लिए भाजपा विधायक ने दी नसीहत
अरे ओ सपाई लोडरों! ओपी राजभर का अखिलेश को तंज, बोले- भइया जी लंदन निकलने की तैयारी में, बनर्जी का दिया रेफरेंस
नहर में फंसी डॉल्फिन और 13 घंटे का खौफनाक ऑपरेशन… PM मोदी ने ‘मन की बात’ में सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा!
Explainer: सुप्रीम कोर्ट का फैसला या रणनीतिक वजह, यूपी में क्यों टला पंचायत चुनाव? कौन सा खेल खेल रही सरकार
अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि संभल जिले के पुलिस अधीक्षक यह सुनिश्चित करें कि यदि बच्ची के माता-पिता चंदौसी थाने से संपर्क करें तो उनकी FIR दर्ज की जाए। साथ ही, यह भी जांचा जाए कि उन्हें किसी प्रकार की सुरक्षा देने की आवश्यकता है या नहीं।
मामले की पृष्ठभूमि
महिला के पहले पति की मृत्यु के बाद उसने एक अन्य व्यक्ति के साथ रहना शुरू किया, जिससे उक्त बच्ची का जन्म हुआ। जब यह दंपति स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने जाते हैं, तो उनके साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया जाता है और एफआईआर दर्ज नहीं की जाती। इस वजह से बच्ची की ओर से संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई।
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
यह मामला सिर्फ एक परिवार की सुरक्षा या अधिकार से जुड़ा नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज को यह समझाने वाला है कि भारतीय संविधान सभी नागरिकों को स्वतंत्रता, समानता और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का हक देता है। कोर्ट का यह फैसला न केवल व्यक्तिगत अधिकारों की रक्षा करता है, बल्कि पुलिस प्रशासन को भी यह याद दिलाता है कि कानून का पालन बिना भेदभाव के होना चाहिए।
Allahabad hc big order men and women can live together for children without married
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक मनपा के लिए गले की फांस बनी ‘स्मार्ट सिटी योजना’, अधूरे प्रोजेक्ट्स के लिए अब भी 118.96 करोड़ की दरकार
May 31, 2026 | 01:57 PMविकास छोड़ो, तिकड़म लगाओ… साम-दाम-दंड-भेद अपनाओ, चुनाव जीतने के लिए भाजपा विधायक ने दी नसीहत
May 31, 2026 | 01:55 PMनागपुर के सब्जी बाजार में प्यासे लोग, सीमेंट सड़क बनी, लेकिन पानी नहीं; महात्मा फुले बाजार की बदहाल तस्वीर
May 31, 2026 | 01:55 PMरूसी राष्ट्रपति पुतिन के बेटों को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, खूफिया तरीके से दी जा रही है वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग
May 31, 2026 | 01:54 PMअरे ओ सपाई लोडरों! ओपी राजभर का अखिलेश को तंज, बोले- भइया जी लंदन निकलने की तैयारी में, बनर्जी का दिया रेफरेंस
May 31, 2026 | 01:54 PMमानसून की दस्तक से महंगी हुई सब्जियां, बाहरी आवक पर टिका नागपुर; बिगड़ने लगा किचन बजट
May 31, 2026 | 01:43 PMप्याज किसानों के लिए 10 हजार करोड़ के विशेष पैकेज की मांग, भारत दिघोले ने उठाई स्थिर निर्यात नीति की आवाज
May 31, 2026 | 01:38 PMवीडियो गैलरी

BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM












