Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

डीएसपी जिया उल हक हत्याकांड में CBI कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी 10 आरोपियों को सुनाई उम्रकैद की सजा

लखनऊ की विशेष सीबीआई अदालत ने डीएसपी जिया उल हक हत्याकांड में फैसला सुनाते हुए 10 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। लखनऊ की विशेष सीबीआई अदालत ने सभी आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए जुर्माना भी लगाया है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Oct 09, 2024 | 08:30 PM

कॉन्सेप्ट फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: लखनऊ की विशेष सीबीआई अदालत ने डीएसपी जिया उल हक हत्याकांड में फैसला सुनाते हुए 10 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। लखनऊ की विशेष सीबीआई अदालत ने सभी आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाते हुए जुर्माना भी लगाया है। सभी 10 आरोपियों पर 15-15 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जुर्माने की आधी रकम डीएसपी जिया उल हक की पत्नी को भी दी जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि जिया उल हक हत्याकांड मामले में युपी के बाहुबली नेता राजा भैया भी आरोपी थे, लेकिन सीबीआई की जांच में उन्हें पहले ही क्लीन चिट मिल चुकी थी।

प्रतापगढ़ के कुंडा का चर्चित जियाउल हक हत्याकांड इसलिए चर्चित हुआ क्योंकि कुंडा के बाहुबली विधायक और मंत्री रघुराज प्रताप उर्फ ​​राजा भैया पर सीओ की हत्या का आरोप लगा था। यहां तक ​​कि उन्हें इस मामले में नाम आने के कारण अखिलेश सरकार से इस्तीफा भी देना पड़ा था। जिया उल हक की हत्या का आरोप कुंडा विधायक राजा भैया और उनके कई करीबियों पर लगा था। हालांकि जांच के दौरान ही सीबीआई ने राजा भैया को पहले ही क्लीन चिट दे दी थी।

यह भी पढ़ें:– चुनाव से पहले महाराष्ट्र में पैर जमाने में जुटी सपा, 18 को मालेगांव आएंगे अखिलेश यादव

क्या है मामला?

जानकारी दें कि घटना की शुरूआत 2 मार्च 2013 को बलीपुर गांव में शाम को प्रधान नन्हे सिंह यादव की हत्या से हुई, जिसके बाद प्रधान के समर्थक बड़ी संख्या में हथियार लेकर बलीपुर गांव पहुंच गए थे। गांव में इस कदर बवाल हो रहा था कि कुंडा के कोतवाल सर्वेश मिश्र अपनी टीम के साथ यादव के घर की तरफ जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके, तभी पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO/DSP) जियाउल हक गांव में पीछे के रास्ते से प्रधान के घर की तरफ बढ़े।

तब गांव वाले गोलीबारी कर रहे थे, गोलीबारी से डरकर सीओ जिया उल हक की सुरक्षा में तैनात गनर इमरान और एसएसआई कुंडा विनय कुमार सिंह खेत में छिप गए। हक के गांव में पहुंचते ही ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया था। इसी दौरान गोली लगने से नन्हे सिंह यादव के छोटे भाई सुरेश यादव की भी मौत हो गई। वहीं सुरेश की मौत के बाद हक को घेर लिया गया और पहले लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उन्हें अधमरा किया गया और फिर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद रात 11 बजे बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी बलीपुर गांव पहुंचे और सीओ जियाउल हक की तलाश शुरू हुई। करीब आधे घंटे बाद जियाउल हक का शव प्रधान के घर के पीछे पड़ा मिला था।

यह भी पढ़ें:– चुनाव की घोषणा से पहले गुरुवार को शिंदे कैबिनेट की अंतिम बैठक! लिए जा सकते हैं बड़े फैसले

इस घटना के चलते तब राज्य की अखिलेश सरकार ने तिहरे हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। इस घटना के बाद राजा भैया ने अखिलेश सरकार से अपना इस्तीफा भी दे दिया था। वहीं मामले पर सीबीआई ने राजा भैया की मांग पर नार्को टेस्ट भी कराया था। सीबीआई ने बाद में राजा भैया, गुलशन यादव, हरिओम, रोहित, संजय को क्लीन चिट भी दी थी।

All 10 accused in zia ul haq murder case sentenced to life imprisonment

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 09, 2024 | 07:51 PM

Topics:  

  • CBI

सम्बंधित ख़बरें

1

हथियार-गोला बारूद तैयार करने में घोटाला…सरकारी खजाने को लाखों की चपत, मामला जान चकरा जाएगा माथा

2

CBI की बड़ी कार्रवाई, देहरादून एयरपोर्ट पर 232 करोड़ के गबन का मामला, सीनियर मैनेजर गिरफ्तार

3

नौकरी करने की सलाह देने का खौफनाक अंजाम, बौखलाए युवक ने 3 साल के भाई की मुंबई में गला काटकर की हत्या

4

अमेरिकी नागरिकों से 330 करोड़ की ठगी, CBI ने साइबर ठग गिरोह के 3 लोगों को किया गिरफ्तार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.