अखिलेश यादव ने साइकिल में नहीं लगाया गठबंधन का पहिया, यूपी उपचुनाव में सभी 9 सीटों पर सपा के निशान पर उतरेंगे उम्मीदवार
उत्तर प्रदेश उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन के बीच अजीबो गरीब समझौता हुआ है। शर्त ये कि चुनाव में निशान सपा का होगा और उम्मीदवार गठबंधन के होंगे।
- Written By: साक्षी सिंह
अखिलेश यादव
लखनऊ: उत्तर प्रदेश उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन के बीच अजीबो गरीब समझौता हुआ है। शर्त ये कि चुनाव में निशान सपा का होगा और उम्मीदवार गठबंधन के होंगे। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव में सभी नौ सीट पर ‘इंडिया’ गठबंधन के उम्मीदवार उनकी पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ पर चुनाव लड़ेंगे। यादव ने कहा कि कांग्रेस और सपा एकजुट हैं और ‘इंडिया’ गठबंधन उपचुनाव में जीत की नई इबारत लिखेगा।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने बुधवार रात को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ‘बात सीट की नहीं जीत की है’ और इस रणनीति के तहत ‘इंडिया’ गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी सभी नौ सीट पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह साइकिल के निशान पर चुनाव लड़ेंगे।
ये भी पढ़ें:-UP उपचुनाव पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान, बोले- जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है
सम्बंधित ख़बरें
गर्मी के कारण घर के बाहर सो रहा था परिवार, बेकाबू डंपर ने 4 को सुलाया मौत की नींद, बाराबंकी में पसरा मातम
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
अब शिफ्ट में पढ़नी होगी नमाज, सीएम योगी ने जारी किया फरमान, शिया समुदाय बोला- ऐसा कोई प्रावधान नहीं
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार! बस और ट्रक की भीषण टक्कर के बाद लगी आग, ड्राइवर-कंडक्टर जिंदा जले, कई घायल
सपा प्रमुख ने कहा कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बड़ी जीत के लिए एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है। इंडिया’ गठबंधन इस उपचुनाव में, जीत का एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के साथ आने से समाजवादी पार्टी की शक्ति कई गुना बढ़ गई है।
हमने ये ठाना है ‘संविधान, आरक्षण, सौहार्द’ बचाना है
‘बापू-बाबासाहेब-लोहिया’ के सपनों का देश बनाना है pic.twitter.com/Uzy2S2RTLn — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 24, 2024
अखिलेश यादव ने की अपील
यादव ने कहा कि इस अभूतपूर्व सहयोग और समर्थन से सभी नौ विधानसभा सीट पर इंडिया’ गठबंधन का एक-एक कार्यकर्ता जीत का संकल्प लेकर नयी ऊर्जा से भर गया है। सपा प्रमुख ने कहा कि देश का संविधान, सौहार्द और पीडीए यानी पिछड़े दलित अल्पसंख्यक का मान-सम्मान बचाने का चुनाव है।
एक्स पर अखिलेश यादव का पोस्ट
‘बात सीट की नहीं जीत की है’ इस रणनीति के तहत ‘इंडिया गठबंधन’ के संयुक्त प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ के निशान पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बड़ी जीत के लिए एकजुट होकर, कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ी है। इंडिया गठबंधन इस… — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 23, 2024
13 नवंबर को होने हैं उपचुनाव
इसीलिए हमारी सबसे अपील है कि एक भी वोट न घटने पाए, एक भी वोट न बंटने पाए। सपा नेता ने कहा कि देशहित में इंडिया’ गठबंधन की सद्भाव भरी ये एकता और एकजुटता आज भी नया इतिहास लिखेगी और कल भी। राज्य की नौ सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने हैं, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
ये भी पढ़ें:-Bahraich Violence: कब्ज़ा ध्वस्तीकरण नोटिस पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी सरकार से मांगी पूरी जानकारी
इन सीटों पर होने हैं उपचुनाव
जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें कटेहरी (आंबेडकर नगर), गाजियाबाद, मझवां (मिर्जापुर), सीसामऊ (कानपुर शहर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर (प्रयागराज), करहल (मैनपुरी), मीरापुर (मुजफ्फरनगर) और कुंदरकी (मुरादाबाद) शामिल हैं।
