Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अखिलेश यादव के परिवार में शादी: भाजपाइयों ने की शिरकत…नदारद रहे कांग्रेसी, UP में बढ़ी सियासी हलचल

Uttar Pradesh News: समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन की शादी मंगलवार को सैफई में धूमधाम से संपन्न हुई। इसमें बीजेपी के नेता तो दिखे लेकिन कांग्रेसी नदारद रहे।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Nov 26, 2025 | 11:04 AM

शादी समारोह में अखिलेश यादव व अन्य (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

UP Politics: समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन की शादी मंगलवार को सैफई में धूमधाम से संपन्न हुई। समारोह में हजारों लोगों ने उपस्थिति दर्ज कर आर्यन और उनकी जीवन संगीनी सेरिंग को आशीष दिया। इस समारोह में सपा के दिग्गजों के साथ ही भाजपा के वह नेता भी नजर आए जो हमेशा अखिलेश यादव और उनके परिवार को निशाने पर रखते हैं।

केन्द्र की मोदी सरकार के मंत्री एसपी सिंह बघेल और योगी कैबिनेट में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह भी शादी समारोह में शामिल हुए, लेकिन कांग्रेस का कोई बड़ा चेहरा नहीं दिखा। अखिलेश यादव ने खुद एक्स पर समारोह की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए। तस्वीरों और वीडियो में कांग्रेस का कोई बड़ा नेता नहीं दिखा, जिससे राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।

शादी समारोह में दिग्गजों का जमावड़ा

शादी समारोह में सपा के लगभग सभी बड़े नेता मौजूद थे। अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद, जो हमेशा लोकसभा में अखिलेश यादव के बगल में दिखते हैं, उन्हें भी काफी देर तक अखिलेश के बगल वाले सोफे पर देखा गया। उत्तर प्रदेश के दोनों सदनों के विपक्ष के नेता भी मौजूद थे।

सम्बंधित ख़बरें

‘बांग्लादेश की सप्लाई रोक दो’ कांग्रेसी इमरान ने मोदी को बताया प्लान; बोले- इंदिरा होतीं तो मिल चुका होता जवाब

2027 में किसे देगी टिकट समाजवादी पार्टी? अखिलेश ने सेट किया नया फार्मूला, चुनाव से पहले चल दिया बड़ा दांव

‘दीदी’ आगे क्यों फेल हो जाते हैं मोदी…’चाणक्य’ की भी नहीं चलती चाल, क्या है ममता का सियासी ‘ब्रह्मास्त्र’?

‘महाराष्ट्र की सभी 29 महानगरपालिकाओं में होगा महायुति का मेयर’, भाजपा के मंत्री के दावे से उड़ी विपक्ष की नींद

परिवार में विवाहोत्सव @ सैफई। pic.twitter.com/U81wLd1mkz — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 25, 2025

अफजाल और अब्बास अंसारी भी पहुंचे

सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन, सांसद जितेंद्र दोहरे, सांसद देवेश शाक्य, सांसद आनंद भदौरिया, सांसद राजीव राय के साथ-साथ मुख्तार अंसारी के भाई सांसद अफजाल अंसारी और बेटे और सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी ने भी इस भव्य समारोह में शिरकत की।

यह भी पढ़ें: उधर PM मोदी पहुंचे अयोध्या…इधर अखिलेश ने बता दिया राम मंदिर दर्शन का समय, कर दिया बड़ा ऐलान

मुलायम सिंह यादव के भाई और अखिलेश यादव के चाचा स्वर्गीय राजपाल सिंह यादव और उनकी चाची प्रेमलता यादव के बेटे आर्यन यादव की शादी लद्दाख की रहने वाली सेरिंग से हुई है। वह हाई कोर्ट की वकील हैं। मंगलवार दोपहर जब सांसद डिंपल यादव बारात लेकर पहुंचीं तो दुल्हन पक्ष ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

कांग्रेसियों के गैरमौजूदगी ने छोड़े सवाल

इस समूचे कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं के गैरमौजूदगी ने कई सवाल छोड़ दिए हैं। सियासी चर्चाओं में एक धड़े का कहना है कि बिहार में कांग्रेस के साथ लड़ने वाली आरजेडी का हाल देखकर यूपी में समाजवादी पार्टी किनारा कर रही है। वहीं, दूसरा धड़ा यह मानता है कि कांग्रेस के स्थानीय नेताओं और सपा के बीच अच्छी न जमने के कारण ऐसा हुआ होगा।

Akhilesh yadav family wedding bjp attends congress missing political buzz in up

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 26, 2025 | 11:04 AM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • BJP
  • Congress
  • Samajwadi Party
  • UP Politics

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.