Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अयोध्या को जमकर भुनाने में लगे हैं अखिलेश यादव, BJP और अफसरों पर लगाया भूमि घोटाले का आरोप

लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी के सीट जीतने पर अखिलेश यादव का हौसला बुलंद है। उनका नजर अयोध्या की गतिविधियों पर बनी हुई है। वे यहीं से बीजेपी को बैकफुट पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवा को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं और सरकारी अधिकारियों पर अयोध्या में एक बड़े भूमि घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया।

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Sep 12, 2024 | 03:56 PM

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

लखनऊ: लोकसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी के सीट जीतने पर अखिलेश यादव का हौसला बुलंद है। उनका नजर अयोध्या की गतिविधियों पर बनी हुई है। वे यहीं से बीजेपी को बैकफुट पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवा को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं और सरकारी अधिकारियों पर अयोध्या में एक बड़े भूमि घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यहां पार्टी के एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में आरोप लगाया कि अयोध्या में भूमि घोटाला सत्ता में बैठे लोगों द्वारा संचालित भ्रष्टाचार का ही एक व्यापक रूप है।

ये भी पढ़ें:-कोलकाता: आरजी कर हॉस्पिटल के पास मिला लावारिस बैग, प्रशासन महकमें में सनसनी, बम स्क्वॉड जांच में जुटी

सम्बंधित ख़बरें

दलित वोट के लिए ‘महासंग्राम’: 15 महापुरुषों के सहारे BJP की घेराबंदी, क्या अखिलेश का PDA रथ पाएगा भगवा दल?

सियासत की नई ‘सोशल इंजीनियरिंग’: दलित-पिछड़ों के बाद अब ब्राह्मण बने राजनीति के ‘हॉटकेक’

सपा सुप्रीमो का भाजपा पर वार, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर लिखा- भाजपा हटाओ, सनातन बचाओ

‘100 विधायक लाइए…CM बन जाइए’, अखिलेश ने केशव-बृजेश को दिया ऑफर, बोले- रामभद्राचार्य को जेल न भेजकर गलती की

इससे पहले 10 जुलाई को भी यादव ने अयोध्या में बाहरी लोगों को कथित तौर पर जमीन बेचने को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला किया था और अरबों रुपये के घोटाले का दावा करते हुए इन भूमि सौदों की गहन जांच की मांग की थी। उन्होंने समाचार पत्र ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की एक खबर के आधार पर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर हमला किया था।

यादव ने कहा किअधिकारी और भाजपा के लोग लूट में लगे हुए हैं और जहां चोरी होगी, वहां विकास नहीं होगा। अयोध्या में लूट की काली सच्चाई को उजागर करने के लिए मैं अपने पार्टी नेताओं को धन्यवाद देता हूं। अगर वे अयोध्या जैसे पवित्र स्थान पर ऐसी चोरी कर सकते हैं तो कल्पना करें कि उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में और कितनी चोरी हो रही होगी।

उन्होंने दावा किया कि अच्छे उद्देश्यों के लिए जमीन दान करने वाले किसानों को सर्किल रेट बढ़ाए जाने पर मुआवजा देने से मना कर दिया गया। यादव ने सवाल किया, ‘‘जब गरीब और भोले-भाले लोगों की जमीन लेकर दूसरों को सौंप दी गई तब अयोध्या में सर्किल रेट बढ़ा दिया गया। क्या यह राजस्व का नुकसान नहीं है? पूर्व मुख्यमंत्री ने अवैध गतिविधियों में भाजपा के पदाधिकारियों की कथित संलिप्तता को भी उजागर किया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, मुझे खुशी है कि हमें भाजपा के पदधिकारियों से जुड़ी भूमि रजिस्ट्री की प्रतियां मिली हैं। रक्षा भूमि, जो तोपखाने के अभ्यास के लिए थी, उसे भी भाजपा के लोगों ने बेच दिया। उन्होंने रेलवे अलाइनमेंट भी बदल दिया, जो पहले गरीबों की जमीन या उनके कारोबार को प्रभावित नहीं करता था। यह बदलाव उन लोगों से जमीन छीनने का एक जानबूझकर उठाया गया कदम है, जो सदियों से वहां रह रहे हैं और काम कर रहे हैं।

सपा मुखिया भ्रष्टाचार पर भाजपा के रुख पर भी निशाना साधा और पूछा,क्या भ्रष्टाचार को ‘कतई बर्दाश्त नहीं” करने की उनकी यही परिभाषा है? उन्होंने जो नारा दिया है।उसका मतलब अपने लोगों को समृद्ध बनाना है। अयोध्या से आये समर्थकों को संबोधित करते हुए यादव ने उन्हें समाजवादी पार्टी के समर्थन का आश्वासन दिया।

अखिलेश ने कहा, हम विकास के खिलाफ नहीं हैं। हम चाहते हैं कि अयोध्या विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के साथ एक विश्वस्तरीय शहर बने लेकिन इसके लिए दूरदर्शिता की आवश्यकता है।

यादव ने कहा कि मैं अयोध्या के लोगों को आश्वस्त करता हूं कि जब दो साल बाद समाजवादी पार्टी की सरकार सत्ता में आएगी, तो हम अयोध्या को विश्वस्तरीय शहर में बदल देंगे और किसानों और गरीबों को हुए किसी भी नुकसान की भरपाई करेंगे। हम सुनिश्चित करेंगे कि उनके घरों में समृद्धि हो।

ये भी पढ़ें:-MP के दतिया में 400 साल पुरानी दीवार भरभरा कर गिरी, एक ही परिवार के 5 लोगों सहित 7 की मौत

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में सपा ने अयोध्या के तत्कालीन विधायक अवधेश प्रसाद को अपने उम्मीदवार के रूप में उतारा था। उनके अयोध्या लोकसभा सीट जीतने के बाद अब यह सीट खाली हो गई है। ऐसे में अयोध्या में उपचुनाव होने हैं। अखिलेश यादव चाहते हैं कि उनके पार्टी का उम्मीदवार लोकसभा चुनाव की तरह उप चुनाव में भी बीजेपी को मैदान से चट कर दे।

Akhilesh yadav accused bjp and government officials of land scam in ayodhya

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 12, 2024 | 03:56 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Ayodhya

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.