Mathura Bus Accident: स्कूल बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मची चीख-पुकार, गंभीर रूप से घायल हुई 3 छात्राएं
School Bus Accident: मथुरा के मांट-वृंदावन मार्ग पर छात्राओं को लेकर जा रही हनुमान प्रसाद धानुका स्कूल की बस की ट्रैक्टर-ट्रॉली से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हुईं।
- Reported By: मोहन श्याम शर्मा | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
स्कूल बस हादसा (फोटो नवभारत)
School Bus Accident In Mathura Mant-Vrindavan Road: मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार को मांट-वृंदावन मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। छात्राओं को लेकर जा रही हनुमान प्रसाद धानुका स्कूल की बस की सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार छात्राओं में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
राहगीर और थाना मांट पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे तथा बस में फंसी छात्राओं को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही थाना मांट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल छात्राओं को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मांट पहुंचाया गया।
गंभीर रूप से घायल हुई तीन छात्राएं
हादसे में तीन छात्राएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। उनकी पहचान चेतना, सविता (निवासी जाबरा) तथा यति (निवासी गोरई, अलीगढ़) के रूप में हुई है। चिकित्सकों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है। अन्य छात्राओं को भी मामूली चोटें आई हैं, जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया।
सम्बंधित ख़बरें
रात्रि गश्त के दौरान हादसा: मथुरा में पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन पुलिसकर्मी घायल, एक की हालत गंभीर
सावन में खुली शराब और मीट की दुकानों पर भड़का हिंदू संगठन, प्रशासन को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, देखें VIDEO
सोलापुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से जा भिड़ी एसटी बस, चालक और महिला यात्री की मौत; 10 घायल
3500 फीट गहरी खाई के ऊपर हवा में अटका टूरिस्ट! नंदुरबार के तोरणमल का खौफनाक वीडियो आया सामने
यह भी पढ़ें- रात्रि गश्त के दौरान हादसा: मथुरा में पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन पुलिसकर्मी घायल, एक की हालत गंभीर
बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के साथ ही फरार चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे के बाद छात्राओं के परिजनों में चिंता का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने स्कूल वाहनों और भारी वाहनों की गति पर प्रभावी नियंत्रण तथा सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
