Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 31 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

3500 फीट गहरी खाई के ऊपर हवा में अटका टूरिस्ट! नंदुरबार के तोरणमल का खौफनाक वीडियो आया सामने

Nandurbar Zipline Accident: महाराष्ट्र के तोरणमल में 3500 फीट गहरी खाई पर जिपलाइन में खराबी से फंसा पर्यटक। सतर्क ऑपरेटर ने सुरक्षित रेस्क्यू किया। खौफनाक वीडियो हुआ वायरल। 

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jul 31, 2026 | 10:53 AM

नंदुरबार के तोरणमल हिल स्टेशन पर जिपलाइन में आई खराबी (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो सोर्स-AI)

Follow Us
Follow Us:

Nandurbar Toranmal Zipline Incident Video: महाराष्ट्र के दूसरे सबसे प्रसिद्ध और बड़े हिल स्टेशन तोरणमल (नंदुरबार जिला) से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। तोरणमल के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट ‘सीताखाई पॉइंट’ पर एडवेंचर राइड का आनंद ले रहे एक पर्यटक की सांसें उस वक्त अटक गईं, जब तकनीकी खराबी के चलते जिपलाइन (Zipline) अचानक हवा में ही रुक गई।

पर्यटक लगभग 3,500 फीट गहरी भयानक खाई के ठीक ऊपर लटक गया, जिससे वहां मौजूद अन्य सैलानियों और परिजनों के बीच हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

Tourist Rescued After Getting Stranded Mid-Air Over 3,500-Foot Valley
foot-deep valley at Sitakhai Point., Nandurbar. The individual was safely brought back to ground following a prompt rescue operation carried out by zipline operators. pic.twitter.com/6WyMLrDOUG
— Preeti Sompura (@sompura_preeti) July 30, 2026

सम्बंधित ख़बरें

समय पर वाहन मिलता तो बच जाती जान: परिजनों का आरोप-सरकारी लापरवाही की भेंट चढ़ी गर्भवती अनीता और उसका बच्चा

मुंबई पुनर्विकास घोटाला: 42.96 करोड़ की कथित धोखाधड़ी की जांच EOW के हवाले, 24 आरोपी रडार पर

इंस्टाग्राम रील से मचा हड़कंप: नवनीत राणा पर टिप्पणी को लेकर पुलिस की जांच तेज, यूजर की पहचान जारी

मुंबई में रेलवे टिकट कालाबाजारी का बड़ा भंडाफोड़, VIP कोटे के फर्जी टिकट गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

सतर्क ऑपरेटर की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

हिल स्टेशन तोरणमल घटना की सूचना मिलते ही जिपलाइन पर मौजूद प्रशिक्षित और सतर्क स्टाफ ने बिना एक पल गंवाए त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जिपलाइन ऑपरेटर खुद केबल के सहारे हवा में फंसे हुए पर्यटक तक पहुंचा और बहुत ही सावधानी व कुशलता से उसे सुरक्षित किनारे तक खींचकर ले आया।

राहत की बात यह रही कि समय रहते रेस्क्यू कर लिए जाने से पर्यटक पूरी तरह सुरक्षित है और एक बड़ा व भयानक हादसा होने से टल गया। इस पूरे रेस्क्यू का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें- मुंबई पुनर्विकास घोटाला: 42.96 करोड़ की कथित धोखाधड़ी की जांच EOW के हवाले, 24 आरोपी रडार पर

सीताखाई पॉइंट पर हाल ही में शुरू हुई थी जिपलाइन

तोरणमल प्रशासन और पर्यटन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, सीताखाई पॉइंट पर पर्यटकों के आकर्षण के लिए यह जिपलाइन सेवा कुछ ही समय पहले शुरू की गई थी। हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर एडवेंचर टूरिज्म में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों की गुणवत्ता, मेंटेनेंस और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कर्नाटक के दांदेली में भी हुआ था ऐसा ही हादसा

उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले कर्नाटक के दांदेली स्थित एक रिजॉर्ट में भी जिपलाइन का सेफ्टी लॉक टूटने से एक पर्यटक 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया था, जिससे उसके हाथ-पैर में कई गंभीर फ्रैक्चर आए थे।

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद पर्यटकों ने एडवेंचर स्पॉट्स पर उपकरणों के नियमित सेफ्टी ऑडिट और कड़े नियम लागू करने की मांग की है।

Nandurbar toranmali zipline tourist stuck over deep valley rescue video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2026 | 10:53 AM

Topics:  

  • Accident
  • Maharashtra News
  • Nandurbar News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.