-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Agra »
- Arun Singh Targets Opposition Over Ram Temple Donation Row Bjp Event Agra
राम मंदिर चंदा विवाद पर अरुण सिंह ने विपक्ष को घेरा; सम्मेलन के बाद नाश्ते के पैकेटों पर मची छीना-झपटी
- Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
BJP Arun Singh: आगरा में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने राम मंदिर चंदा विवाद पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

आगरा भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन (सोर्स- फोटो नवभारत)
BJP Arun Singh Statement Convention In Agra: राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक दल आज राम मंदिर को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं, वही लोग कभी भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न लगाते थे और कारसेवकों पर गोलियां चलवाने का काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि आस्था से जुड़े इस विषय पर राजनीति करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और जनता सब कुछ देख रही है।
भाजपा जिला इकाई कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित
अरुण सिंह ने जयपुर हाउस स्थित महाजन भवन में डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती स्मरण पखवाड़ा के अंतर्गत भाजपा जिला इकाई द्वारा आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने की।
सम्मेलन के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में अरुण सिंह ने राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के आरोपों पर कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे प्रकरण की एसआईजी (SIG) जांच चल रही है। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी से विवादों में घिरे यूट्यूबर बाबू गप्पी, महिला आयोग का नोटिस मिलते ही मांगी माफी
राम मंदिर केस में बजरंग दल का बड़ा बयान, विनय कटियार के दावे से मचा बवाल, कहा- जेल जाएंगे चंपत राय-अनिल मिश्रा
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
उन्होंने कहा कि भगवान राम करोड़ों देशवासियों की आस्था के केंद्र हैं और अयोध्या का भव्य राम मंदिर वर्षों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। ऐसे में इस विषय को राजनीतिक हथियार बनाना उचित नहीं है।
केंद्र सरकार द्वारा डॉ. मुखर्जी के सपनों को साकार करने का प्रयास
अपने संबोधन में उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, संगठन और अखंड भारत के संकल्प को समर्पित रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि डॉ. मुखर्जी की जम्मू-कश्मीर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु की तत्कालीन सरकार ने निष्पक्ष जांच तक नहीं कराई। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार डॉ. मुखर्जी के सपनों को साकार करने की दिशा में काम कर रही है।
प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने कहा कि स्मरण पखवाड़ा के दौरान जिले के सभी मंडलों और बूथों पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से डॉ. मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया ने भी बूथ सशक्तिकरण और सदस्य संपर्क अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
यह भी पढ़ें- राम मंदिर केस में बजरंग दल का बड़ा बयान, विनय कटियार के दावे से मचा बवाल, कहा- जेल जाएंगे चंपत राय-अनिल मिश्रा
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह, विधायक रानी पक्षालिका सिंह, विधायक छोटेलाल वर्मा, भगवान सिंह कुशवाहा, कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष प्रदीप भाटी, पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्मेलन के बाद बदली तस्वीर, नाश्ते के पैकेटों पर मची होड़
भाजपा के अनुशासित संगठनात्मक सम्मेलन के समापन के तुरंत बाद महाजन भवन परिसर का माहौल अचानक बदल गया। कार्यकर्ताओं के लिए लाए गए नाश्ते के पैकेटों का वितरण शुरू होते ही उन्हें लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पहले पैकेट हासिल करने की होड़ में धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जो देखते ही देखते छीना-झपटी और मारामारी में बदल गई। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक और बहस भी हुई। मौके पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस सम्मेलन में जहां मंच से संगठन, अनुशासन और विचारधारा की बातें की गईं, वहीं समापन के बाद नाश्ते के पैकेटों को लेकर मची अफरा-तफरी चर्चा का विषय बन गई।
Arun singh targets opposition over ram temple donation row bjp event agra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गोंदिया: सालेकसा में नहीं है सुसज्जित ST बस स्टैंड, बारिश में हो रहे यात्रियों को परेशानी
Jul 03, 2026 | 03:31 PMपाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में भारी बारिश का कहर, दो घरों की छत गिरी; 4 की मौत, 10 से ज्यादा घायल
Jul 03, 2026 | 03:30 PMराम मंदिर चंदा विवाद पर अरुण सिंह ने विपक्ष को घेरा; सम्मेलन के बाद नाश्ते के पैकेटों पर मची छीना-झपटी
Jul 03, 2026 | 03:29 PMउद्धव ठाकरे ने खेला हिदुत्व का कार्ड! 5 जुलाई को दादर में करेंगे राम रक्षा विरोध प्रदर्शन, जानें पूरा प्लान
Jul 03, 2026 | 03:26 PMनागपुर में ट्रैफिक कांस्टेबल पर स्टंटबाजों का खूनी हमला, हॉर्न पर कार रोककर पीटा, CCTV से 14 आरोपी गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 03:24 PM1454 फीट की ऊंचाई पर रूसी कपल का हाई-वोल्टेज प्रपोजल, एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की चोटी पर चढ़कर किया Kiss
Jul 03, 2026 | 03:22 PMगोंडिया: बिना सरकारी बजट के नवेगांव जलाशयकी 2 साल में बढ़ी 2.80 करोड़ लीटर क्षमता, ‘नवेगांव पैटर्न’ बना मिसाल
Jul 03, 2026 | 03:19 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














