-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Mp News Shivraj Singh Chouhan Hit Back At Tikait Said While Protesting He Started Opposing Country
बेगुनाहों का खून बहाने वालों…‘पाकिस्तान की भाषा’ बोल रहे हैं टिकैत, किसान नेता को कृषि मंत्री ने लताड़ा
- Written By: अर्पित शुक्ला
केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने सरकार की आलोचना करने वालों पर पलटवार किया है।

शिवराज सिंह चौहान ( फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भाजपा ने सिंधु जल संधि को स्थगित करने को लेकर सरकार के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के अध्यक्ष नरेश टिकैत की सोमवार को आलोचना की और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान नेता पर भारत के खिलाफ खड़े होने का आरोप लगाया। मंत्री ने कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को पानी नहीं दिया जाएगा। टिकैत ने पहलगाम आतंकी हमले के परिणामस्वरूप सिंधु जल संधि को स्थगित करने के सरकार के फैसले पर आपत्ति जताई थी।
सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो क्लिप में टिकैत ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार को पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित नहीं करना चाहिए था, क्योंकि इससे पड़ोसी देश के आम लोग, खासकर किसान प्रभावित होंगे।
मोदी सरकार का विरोध करते-करते देश का विरोध
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री चौहान ने टिकैत की टिप्पणी के बारे में पूछने यहां संवाददाताओं से कहा, “ कुछ लोग मोदी सरकार का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगे हैं। हम बेगुनाहों का खून बहाने वालों और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को पानी नहीं देंगे।” भाजपा ने बीकेयू अध्यक्ष पर ‘‘पाकिस्तान की भाषा” बोलने का आरोप लगाया और उनसे माफी की मांग की। भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष और सांसद राजकुमार चाहर ने आरोप लगाया, ‘‘नरेश टिकैत पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। उनका कहना है कि पानी रोकने का सरकार का फैसला गलत है। उनका कहना है कि सभी पाकिस्तानी दोषी नहीं हैं, केवल कुछ लोगों ने ही यह (आतंकवादी हमला) किया है।”
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु में विजय की सरकार गिराने की कोशिश नाकाम, 35-35 करोड़ में खरीदे जा रहे थे TVK विधायक; 3 गिरफ्तार
राम मंदिर चढ़ावा कांड: किसके पास मिला कितना धन? SIT ने कोर्ट में पेश की लिस्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
अवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
शर्म आनी चाहिए
चाहर ने कहा, ‘‘मैं उनकी टिप्पणियों की कड़ी निंदा करता हूं। उन्हें ऐसी टिप्पणियां करने में शर्म आनी चाहिए। उन्होंने भारत के खिलाफ बोला है। उन्हें देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।” भाजपा नेता ने कहा कि मोदी सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कड़े फैसले लिए हैं, जिसमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना भी शामिल है। उन्होंने कहा, ‘‘आने वाले दिनों में और प्रभावी फैसले लिए जाएंगे।” उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने टिकैत का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा और कहा कि नेताओं को सिर्फ टीवी चैनलों और अखबारों में दिखने के लिए इस तरह की टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए।
कूटनीतिक कार्रवाई की जाएगी
उन्होंने लखनऊ में संवाददाताओं से कहा, “पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकजुट होकर खड़ा है। भारत आतंकी हमले का बदला लेना चाहता है। पूरा देश और पाकिस्तान भी इस संदेश से वाकिफ हैं कि कूटनीतिक कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर सैन्य कार्रवाई भी की जाएगी।” मौर्य ने कहा, “अगर उनमें हिम्मत होती तो उन्हें हमारे सैनिकों से लड़ना चाहिए था। लेकिन उन्होंने निहत्थे लोगों को मार डाला।” उन्होंने कहा, “उन्हें कौन माफ करेगा? उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।” बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि यह जांच का विषय है कि हमले की साजिश किसने रची, कैसे आतंकवादी पाकिस्तान से आए और 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर चले गए।
देश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
उन्होंने 22 अप्रैल को हुए हमले के पीड़ितों में से एक लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार से मुलाकात करने के बाद करनाल में ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “पूरा देश सदमे में है। पूरी कश्मीर घाटी सदमे में है। फिर किसे फायदा होगा? उनका उद्देश्य क्या था? सरकार को इसकी जांच करनी चाहिए। इस घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।” टिकैत ने कहा कि सरकार को दुनिया में पाकिस्तान की खराब छवि को देखते हुए सीमा सुरक्षा को मजबूत करना चाहिए और घुसपैठियों से निपटने के लिए स्थानीय ग्रामीणों को हथियार मुहैया कराने चाहिए।(एजेंसी इनपुट के साथ)
Mp news shivraj singh chouhan hit back at tikait said while protesting he started opposing country
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
Jul 02, 2026 | 02:39 PMसम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
Jul 02, 2026 | 02:38 PMएसटी महामंडल में जर्जर ट्रॉली जैक बने ‘मौत का जाल’, हादसों में 4 की मौत; नए उपकरणों की खरीद की मांग तेज
Jul 02, 2026 | 02:37 PMकेतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Jul 02, 2026 | 02:37 PMभोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
Jul 02, 2026 | 02:36 PMहाई कोर्ट के आदेश पर आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा! नागपुर मनपा आयुक्त को अवमानना का नोटिस, अदालत की फटकार
Jul 02, 2026 | 02:34 PMभारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
Jul 02, 2026 | 02:32 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














