Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 7 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Agra: इंसानियत की मिसाल बने ऋषभ सक्सेना, जान जोखिम में डालकर गहरे गड्ढे से बचाई बेजुबान की जिंदगी

Agra Dog Rescue: शाहगंज में कैस्पर होम के वॉलंटियर ऋषभ ने भारी बारिश के बीच गहरे गड्ढे में फंसे कुत्ते को सुरक्षित बचाया। जबकि इस जर्जर प्लॉट में कोई भी व्यक्ति गहरे गड्ढे में उतरने को तैयार नहीं था।

  • Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Aug 07, 2026 | 12:27 AM

बचाव कार्य में लगे ऋषभ (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Dog Rescue Operation In Agra: जब मदद के लिए कई दरवाजे खटखटाए गए, लेकिन कोई रास्ता नजर नहीं आया, तब ‘कैस्पर होम’ के एक वॉलंटियर ने अपनी जान की परवाह किए बिना एक बेजुबान की जिंदगी बचाने का बीड़ा उठाया। मामला शाहगंज इलाके का है, जहां एक बेहद जर्जर खाली प्लॉट में बने बड़े और गहरे गड्ढे में एक कुत्ता गिर गया था। गड्ढा इतना खतरनाक था कि उसमें उतरना किसी बड़े जोखिम से कम नहीं था। ऊपर से जर्जर दीवारों और मलबे के गिरने का खतरा भी बना हुआ था।

‘कैस्पर होम’ की संस्थापिका विनीत अरोड़ा के मुताबिक, कुत्ते के गड्ढे में गिरने की सूचना मिलने के बाद कई नंबरों पर मदद के लिए संपर्क किया गया। उनका कहना है कि दोपहर करीब तीन बजे के बाद हेल्पलाइन और यहां तक कि 112 पर भी संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन तत्काल मदद नहीं मिल सकी। दूसरी ओर, जर्जर प्लॉट की स्थिति को देखते हुए कोई भी व्यक्ति गहरे गड्ढे में उतरने का जोखिम उठाने को तैयार नहीं था।

मुश्किल हालात में आगे आए वॉलंटियर ऋषभ सक्सेना

ऐसे मुश्किल हालात में ‘कैस्पर होम’ के स्टाफ मेंबर और सबसे पुराने एवं समर्पित वॉलंटियर ऋषभ सक्सेना आगे आए। बारिश के मौसम और लगातार बने मलबा गिरने के खतरे के बावजूद ऋषभ गड्ढे में उतरे और काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सम्बंधित ख़बरें

CM Yogi का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए बनेगी एकीकृत युवा नीति, AI रोबोटिक्स प्रशिक्षण और रोजगार पर होगा फोकस

उद्घाटन के बाद से ही चर्चा में है लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, अब नहीं लगेगा टोल जानें क्यों..?

आगरा पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, बोले- जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल

रेस्क्यू के बाद कुत्ते को उसी कॉलोनी में रहने वाले उन लोगों के पास सुरक्षित पहुंचाया गया, जो लंबे समय से उसे खाना खिलाते हैं। इस साहसिक रेस्क्यू के बाद ‘कैस्पर होम’ की टीम ने ऋषभ के जज्बे की सराहना की है।

पशु क्रूरता रोकने के लिए बने प्रशिक्षित रेस्क्यू दल

इसी बीच SPCA की नई कमेटी को लेकर भी महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। ‘कैस्पर होम’ की संस्थापिका विनीत अरोड़ा, जो नई SPCA कमेटी में शामिल हैं, ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डीके पांडे के समक्ष पशुओं की सुरक्षा और रेस्क्यू व्यवस्था को मजबूत करने से जुड़ी मांगें रखीं।

विनीत अरोड़ा ने मांग की कि पशु क्रूरता की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष टीम गठित की जाए और प्रशिक्षित सदस्यों वाली एक समर्पित रेस्क्यू टीम भी बनाई जाए, ताकि घायल या संकट में फंसे पशुओं को समय पर मदद मिल सके। इसके साथ ही SPCA के गाय आश्रय स्थल में कुत्तों के लिए भी अलग शेल्टर की व्यवस्था कराने का सुझाव दिया गया।

यह भी पढ़ें- उद्घाटन के बाद से ही चर्चा में है लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, अब नहीं लगेगा टोल जानें क्यों..?

बताया गया है कि सीवीओ डीके पांडे ने इन सुझावों को आगामी बैठक में रखने का आश्वासन दिया है। यह घटना एक बार फिर सवाल खड़ा करती है कि बेजुबान जानवरों के लिए आपात स्थिति में तत्काल रेस्क्यू की व्यवस्था कितनी मजबूत है? जब तक सरकारी या संस्थागत मदद पहुंचे, तब तक अक्सर स्वयंसेवी संगठन और उनके वॉलंटियर ही मोर्चा संभालते नजर आते हैं। शाहगंज की यह घटना जहां ऋषभ के साहस की मिसाल है, वहीं शहर में एक व्यवस्थित और प्रशिक्षित पशु रेस्क्यू नेटवर्क की जरूरत को भी सामने लाती है।

Agra volunteer risks his life to dog rescue stranded from deep pit shahganj

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 07, 2026 | 12:27 AM

Topics:  

  • Agra
  • Agra News
  • Latest Dog Viral News
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.