आगरा पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, बोले- जागरूक मतदाता ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत
Gyanesh Kumar: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भारत के लोकतंत्र, निर्वाचन आयोग की भूमिका और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर अपने विचार रखे और कहा कि जागरूक मतदाता को लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।
- Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar Agra Visit: भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार आगरा पहुंचे। यहां उन्होंने नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स यूपी के 78वें स्थापना दिवस समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भारत के लोकतंत्र, निर्वाचन आयोग की भूमिका और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं।
भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है
ज्ञानेश कुमार ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और भारत निर्वाचन आयोग दुनिया की सबसे बड़ी चुनाव प्रबंधन संस्था है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार में करीब 65 लाख लोग काम करते हैं, जबकि दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी वॉलमार्ट में करीब 20 लाख कर्मचारी हैं। इसके विपरीत लोकसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग के अधीन करीब एक करोड़ 80 लाख लोग चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने में जुटते हैं।
निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की जिम्मेदारी निर्वाचन आयोग निभाता है
निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि देश में 95 करोड़ से अधिक मतदाताओं के निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की जिम्मेदारी निर्वाचन आयोग निभाता है। उन्होंने बताया कि 1992 से लेकर अब तक हुए सभी चुनावों का विवरण निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। वहीं, ईसीआई के ऐप को अब तक करीब 12 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
ग्राहक बताता था पसंद, गैंग चाइनीज टेक्नोलॉजी से करता चोरी; आगरा पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग का किया भंडाफोड़
आगरा के नंद प्लाजा में पुलिस का बड़ा एक्शन; हिरासत में लिए गए 20 युवक-युवतियां, 3 कैफे और 2 मिनी सिनेमाघर सील
No-Entry zone में भारी वाहन की एंट्री बनी काल, खाटू श्याम मंदिर से लौट रही श्रद्धालु की ट्रक से कुचलकर मौत
Agra: सपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में हंगामा; मुलाकात को लेकर आपस भिड़े कार्यकर्ता, भाजपा पर साधा निशाना
यह भी पढ़ें- भाई तो बहुत बने… लेकिन उमाशंकर को छोड़कर सबने धोखा दिया, BSP विधायक के निधन पर भावुक हुईं मायावती- VIDEO
लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जागरूक मतदाता है
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जागरूक मतदाता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मतदान अवश्य करें और चुनाव से जुड़ी जानकारी के लिए तथ्यात्मक एवं विश्वसनीय स्रोतों पर भरोसा करें।
उन्होंने एसआईआर (Special Intensive Revision) को मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और अद्यतन बनाने की प्रक्रिया बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य पात्र मतदाताओं के नाम सुनिश्चित करना है। उन्होंने आगरा के उद्योगपतियों और सामाजिक संगठनों की भूमिका की भी सराहना की और कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी जरूरी है।
