Liquor Smuggling: आगरा पुलिस का बड़ा एक्शन, 30 लाख की अवैध शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
Agra Liquor Smuggling: आगरा की ट्रांस यमुना पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 350 पेटी अवैध शराब बरामद की है। करीब 30 लाख रुपये कीमत की शराब पंजाब से झारखंड ले जाई जा रही थी।
- Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
गिरफ्तार आरोपी (सोर्स- फोटो नवभारत)
Agra Police Action On Liquor Smuggling: अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ट्रांस यमुना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से करीब 30 लाख रुपये कीमत की 350 पेटी अवैध शराब बरामद की है। बरामद शराब को पंजाब से लाकर झारखंड सप्लाई किया जाना था।
भूसी के नीचे बड़ी मात्रा में मिली अवैध शराब
पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवैध शराब से भरा एक कैंटर झरना नाले के पास से होकर गुजरने वाला है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर एक कैंटर और उसके आगे चल रही एक ब्रेजा कार को रोक लिया। तलाशी लेने पर कैंटर के अंदर धान की भूसी के नीचे बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई मिली।
तीन को किया गिरफ्तार
जांच में सामने आया कि ब्रेजा कार कैंटर के आगे-आगे चल रही थी और उसका काम रास्ते में पुलिस चेकिंग तथा अन्य गतिविधियों की जानकारी देकर कैंटर को सुरक्षित झारखंड तक पहुंचाना था। पुलिस ने मौके से बभूताराम निवासी बाड़मेर (राजस्थान), अनिल निवासी पानीपत (हरियाणा) तथा जगदीप निवासी पानीपत (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
चेतन ही नहीं, कई और लड़कों के साथ अश्लील चैट! केतन अग्रवाल के पिता का मंगेतर सिया गोयल पर सनसनीखेज आरोप
गाजियाबाद में फिल्मी ट्विस्ट: तेरहवीं के बाद जिंदा लौटा मृतक, अंतिम संस्कार के बाद घर पहुंचा गिरधर
वीडियो: कैफे टेबल पर हत्या की प्लानिंग, एक दूसरे के कान में फुसफुसाते नजर आए सिया गोयल और चेतन चौधरी
‘तेज बन गए तो जेल गए, नहीं बनते तो नाम निकल जाता’, वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर के कथित बयान से मचा बवाल
यह भी पढ़ें- Agra: गौरव राठौर शूटआउट केस में पूर्व पार्षद सुनील गिरफ्तार; पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली
पंजाब से शराब लाकर विभिन्न राज्यों में करते थे सप्लाई
पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पंजाब से शराब लाकर उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत विभिन्न राज्यों में अवैध रूप से सप्लाई करते थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अनिल पहले झाड़-फूंक का कार्य करता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात जगदीप से हुई और बाद में वह इस अवैध कारोबार से जुड़ गया।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। बरामद शराब, कैंटर और ब्रेजा कार को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम एवं अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना ट्रांस यमुना पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
