अवैध महुआ शराब भट्टी पर आबकारी विभाग की छापेमारी, घरेलू गैस सिलेंडरों का हो रहा था इस्तेमाल

Excise Department Raid: मोहाडी तहसील के सोनेखारी-नवेझरी क्षेत्र में आबकारी विभाग ने अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब भट्टी का भंडाफोड़ किया।
mohadi illegal mahua liquor factory raided gas cylinder used
Illegal Distillery (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mohadi Illegal Liquor: सोनेखारी नवेझरी के पास बहने वाले नाले में पिछले कई दिनों से चल रहे अवैध महुआ शराब के काले कारोबार का आबकारी विभाग ने भंडाफोड़ किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस अवैध धंधे में घरेलू गैस सिलेंडरों और चूल्हों का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा था। एक ओर जहां आम लोगों को खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे है वहीं दूसरी ओर गैस सिलेंडरों से अबैध रूप से शराब का निर्माण धड़ल्ले के साथ किया जा रहा है। सवाल उठ रहा है कि यह सिलेंडर महुए की शराब निर्माण के लिए आसानी के साथ कैसे उपलब्ध हो रहे हैं।

मोहाडी तहसील की सीमा पर स्थित दवडीपार गांव से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर तिरोडा तहसील का सोनेखारी गांव आता है। आबकारी विभाग गोंदिया को गुप्त सूचना मिली थी कि इस सीमावर्ती इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध शराब उतारी जा रही है। इस सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम ने 18 जून की सुबह छापेमारी शुरू की।

घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग का खुलासा

टीम ने पहले केसलवाड़ा कुकड़े में एक अवैध शराब ठिकाने को ध्वस्त किया और फिर सोनेखारी पहुंची। शुरू में नहीं मिली सफलता। शुरुआत में टीम को सफलता नहीं मिली और वे लौटने लगे थे, तभी दोबारा पुख्ता जानकारी मिलने पर पूरी टीम वापस लौटी और सघन तलाशी अभियान चलाकर सफलता हासिल की।

आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई

इस छापेमारी में आबकारी विभाग ने शराब भट्टी से भारी मात्रा में सामग्री जब्त की है, जिसमें 4 नग घरेलू गैस सिलेंडर, 3 नग गैस शेगड़ी चूल्हे, 1760 लीटर महुआ सड़ा लहन, 1560 किलो महुआ फूल 41 बोरियां और शराब बनाने के अन्य उपकरण शामिल हैं।

जब्त किए गए कुल माल की कीमत 1,35,800 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मौके से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई को आबकारी निरीक्षक अनिल जुमडे, निरीक्षक जुईमवार, दुय्यम निरीक्षक जनबंधू, आवले, करराटे, डिब्बे, बनसोड, फुंडे, फुले और बागड़े की टीम ने अंजाम दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com