Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 25 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वीडियो: कैफे टेबल पर हत्या की प्लानिंग, एक दूसरे के कान में फुसफुसाते नजर आए सिया गोयल और चेतन चौधरी

Ketan Agarwal Murder CCTV Siya And Chetan: केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा। हत्या से एक दिन पहले पुणे के थर्ड वेव कैफे में मिली थी सिया गोयल और चेतन चौधरी, CCTV फुटेज आया सामने।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Jun 25, 2026 | 05:00 PM

केतन की हत्या से एक दिन पहले थर्ड वेव कैफे में मिले थे सिया-चेतन (फोटो क्रेडिट-X)

Follow Us
Follow Us:

Ketan Agarwal Murder New CCTV: महाराष्ट्र के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच कर रही पुणे ग्रामीण पुलिस के हाथ एक बेहद चौंकाने वाला और निर्णायक सबूत लगा है। पुलिस को पुणे के एक नामी कैफे का एक्सक्लूसिव सीसीटीवी (CCTV) फुटेज मिला है, जिसने इस पूरी मर्डर मिस्ट्री को पूरी तरह से डिकोड कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, इस फुटेज में मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसका प्रेमी चेतन चौधरी हत्या से ठीक एक दिन पहले एक कैफे की टेबल पर बैठकर बेहद गुप्त तरीके से एक-दूसरे के कान में फुसफुसाते हुए कत्ल की अंतिम स्क्रिप्ट लिखते नजर आ रहे हैं।

इस नए डिजिटल सबूत के सामने आने के बाद अब आरोपियों का यह दावा पूरी तरह खारिज हो गया है कि यह ट्रेकिंग के दौरान हुआ कोई सामान्य हादसा था। केतन की हत्या से एक दिन पहले चेतन और सिया की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

So now we know,
This was not some sudden emotional outburst.
According to the investigation, Siya Goyal and Chetan Chaudhary allegedly met at a café a day before Ketan’s death.
“CCTV footage” reportedly shows them spending nearly an hour together, and police claim Lohagad Fort… pic.twitter.com/pYWNvMVDca — The Forgotten ‘Man’ 👨‍⚖️ (@SamSiff) June 25, 2026

सम्बंधित ख़बरें

केतन अग्रवाल हत्याकांड की होगी SIT जांच, महाराष्ट्र विधानसभा के पीठासीन अधिकारी ने सरकार को दिया निर्देश

पुणे मनपा का बिल्डरों पर शिकंजा, 32 गांवों की परियोजनाओं में पानी देना होगा अनिवार्य, शपथ पत्र होंगे सार्वजनिक

नसरापुर कांड: 3 साल की बच्ची से दरिंदगी मामले में 65 साल का भीमराव कांबले दोषी करार, 29 जून को सुनाई जाएगी सजा

तलोजा जेल दागदार, कांस्टेबल ही निकला ड्रग तस्कर, पैंट की जेब में चरस-नशीली गोलियां छिपाकर घुसते गिरफ्तार

थर्ड वेव कैफे में गुजारा एक घंटा, शाम 4:35 बजे दर्ज हुई एंट्री

पुलिस जांच और सीसीटीवी टाइमलाइन के अनुसार, 17 जून की शाम (हत्या से ठीक एक दिन पहले) सिया गोयल और चेतन चौधरी पुणे के ‘थर्ड वेव कैफे’ पहुंचे थे। कैमरे के रिकॉर्ड के मुताबिक, दोनों ने शाम करीब 4:35 बजे कैफे के अंदर एंट्री की। वे वहां लगभग एक घंटे तक रुके और इस दौरान एक ही टेबल पर बैठकर बेहद गंभीर चर्चा करते रहे। शाम करीब 5:30 बजे दोनों कैफे से बाहर निकले।

जांच एजेंसियों का दावा है कि इसी एक घंटे के भीतर केतन अग्रवाल को रास्ते से हटाने की अंतिम और फुलप्रूफ प्लानिंग को अंजाम दिया गया था, जिसे अगले दिन 18 जून को लोहगढ़ किले पर दोहराया गया।

ये भी पढ़ें- ‘हिम्मत है तो इस्तीफा दो, पत्रकारों को धमकी नहीं’, संजय दीना पाटिल को आदित्य ठाकरे ने दी चुनौती

यूट्यूब पर की थी लोहागढ़ किले की रेकी, चेतन के साथ शेयर की थी लोकेशन

जांच में केवल कैफे का वीडियो ही नहीं, बल्कि कई और चौंकाने वाले डिजिटल ट्रेल भी सामने आए हैं। साइबर सेल की जांच में पता चला है कि घटना से कुछ दिन पहले सिया गोयल ने अपने मोबाइल पर यूट्यूब के जरिए लोहागढ़ किले के भूगोल, उसके खतरनाक रास्तों और गहरी खाइयों से जुड़े कई वीडियो सर्च किए थे।

पुलिस का दावा है कि सिया ने इंटरनेट से जुटाई गई इस पूरी भौगोलिक जानकारी और सटीक लोकेशन के स्क्रीनशॉट्स चेतन चौधरी के साथ शेयर किए थे। पुलिस इन चैट रिकॉर्ड्स और सर्च हिस्ट्री को इस सोची-समझी साजिश का सबसे मजबूत तकनीकी सबूत मान रही है।

मंगेतर के बर्थडे के लिए केतन ने बुक किए थे 50 कमरे, बदले में मिला धोखा

केतन अग्रवाल हत्याकांड का सबसे दुखद पहलू यह है कि 26 साल के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल अपनी मंगेतर सिया गोयल के जन्मदिन (19 जून) को बेहद खास और भव्य बनाने की तैयारियों में जुटे थे। जांच में खुलासा हुआ है कि केतन ने सिया के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए महाबलेश्वर के एक बेहद आलीशान और लग्जरी रिजॉर्ट में करीब 40 से 50 कमरे बुक कराए थे और कई बड़े सरप्राइज प्लान कर रहे थे।

लेकिन केतन इस बात से पूरी तरह अनजान थे कि जिस लड़की के लिए वे इतनी खुशियां बटोर रहे थे, वही लड़की एक कैफे में बैठकर उनके मौत का वारंट तैयार कर रही थी। बेटे की मौत से पूरी तरह टूट चुके पिता विशाल अग्रवाल ने रोते हुए कहा कि भरोसे और पवित्र रिश्ते के नाम पर उनके बेटे के साथ जो क्रूर धोखा हुआ है, उसकी सजा सिर्फ और सिर्फ फांसी ही होनी चाहिए।

Ketan agarwal murder case exclusive cctv footage third wave cafe conspiracy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2026 | 04:59 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Ketan Agarwal Murder Case
  • Pune
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.