Agra Metro: मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा को लेकर तैयारियां पूरी, ताजमहल से बस अड्डे तक सफर होगा आसान
Agra Metro ISBT: ताज नगरी आगरा में जल्द ही आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा शुरू होगी। ताजमहल, राजा की मंडी और सिकंदरा को जोड़ने वाली यह परियोजना यात्रियों और पर्यटकों के लिए सुविधाजनक साबित होगी।
- Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
आगरा मेट्रो (फोटो नवभारत)
Agra Metro New Facility: ताजनगरी के वासिदों के लिए राहत और आधुनिक परिवहन सुविधा की बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) शहर में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार को अंतिम रूप देने में जुटा है।
प्रथम कॉरिडोर के अंतर्गत मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन से लेकर आरबीएस कॉलेज, राजा की मंडी, आगरा कॉलेज, ताजमहल और सिकंदरा होते हुए आईएसबीटी तक के अधिकांश मेट्रो स्टेशन यात्री सेवाओं के लिए पूरी तरह तैयार हो चुके हैं। वहीं आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन पर फिनिशिंग का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है।
यूपी मेट्रो द्वारा इस खंड पर लगातार ट्रायल रन किए जा रहे हैं ताकि संचालन शुरू होने से पहले सभी तकनीकी और सुरक्षा मानकों की पूरी तरह जांच की जा सके। अधिकारियों का दावा है कि निर्धारित समय के भीतर शहरवासियों को आईएसबीटी तक मेट्रो सेवा उपलब्ध कराने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
आगरा में जुटे देश-विदेश के एम्ब्रायोलॉजी विशेषज्ञ; एसपी सिंह बघेल ने किया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
बड़ी राहत मिली है साहब; तीन साल बाद हुई जमीन की पैमाइश तो डीएम को जंगली ककोड़े देने पहुंचा किसान
आगरा में ACE 2026: विशेषज्ञों ने बांझपन के बदलते कारणों और आधुनिक फर्टिलिटी तकनीकों पर किया मंथन, बताए फायदे
तंत्र-मंत्र से युवती को ठीक करने का दावा; दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो, तांत्रिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ताजमहल से सीधे आईएसबीटी तक मिलेगा सफर का नया विकल्प
मेट्रो विस्तार के बाद आगरा आने वाले लाखों पर्यटकों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। ताजमहल के पश्चिमी गेट पार्किंग के निकट स्थित ताजमहल मेट्रो स्टेशन से यात्री सीधे आईएसबीटी तक मेट्रो के जरिए पहुंच सकेंगे। वर्तमान में सड़क मार्ग से लगने वाले समय की तुलना में यह यात्रा महज 15 से 20 मिनट में पूरी हो सकेगी, जिससे पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों दोनों को लाभ मिलेगा।

मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी बनेगी बड़ी विशेषता
आगरा मेट्रो स्टेशन आधुनिक मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरेंगे। यात्रियों को मेट्रो स्टेशन से सीधे आईएसबीटी बस टर्मिनल और राजा की मंडी रेलवे स्टेशन तक आसान पहुंच मिलेगी। समावेशी और यात्री-अनुकूल डिज़ाइन के कारण बस, रेल और मेट्रो के बीच आवागमन पहले की तुलना में कहीं अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- आगरा में 70 करोड़ के जीएसटी फर्जीवाड़े का खुलासा, फर्जी फर्मों के जरिए चल रहा था आईटीसी घोटाला; तीन गिरफ्तार
स्टेशन परिसर में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन पर विकसित किए जा रहे पेड एरिया में यात्रियों और पर्यटकों को रेस्टोरेंट, किऑस्क, हैंडीक्राफ्ट स्टोर समेत कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे स्टेशन केवल आवागमन का केंद्र नहीं बल्कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा।

एक कार्ड से देशभर में यात्रा
आगरा मेट्रो का गोस्मार्ट एनसीएमसी कार्ड यात्रियों को देश के विभिन्न शहरों की मेट्रो, बस, पार्किंग और अन्य डिजिटल भुगतान सेवाओं का उपयोग करने की सुविधा देगा। इंटर-ऑपरेबल इस कार्ड के माध्यम से यात्री निर्बाध यात्रा कर सकेंगे। साथ ही आगरा मेट्रो में इस कार्ड के उपयोग पर प्रत्येक यात्रा में 10 प्रतिशत तक की छूट का लाभ भी मिलेगा।
मेट्रो परियोजना के इस चरण के पूरा होने के बाद आगरा का सार्वजनिक परिवहन तंत्र और अधिक आधुनिक, तेज तथा पर्यटक-अनुकूल बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
