Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आगरा में ACE 2026: विशेषज्ञों ने बांझपन के बदलते कारणों और आधुनिक फर्टिलिटी तकनीकों पर किया मंथन, बताए फायदे

Agra ACE 2026: आगरा में ACE 2026 इंटरनेशनल कांग्रेस में विशेषज्ञों ने बांझपन के बदलते कारणों, देर से पैरेंटहुड और एग, स्पर्म व एम्ब्रियो फ्रीजिंग जैसी आधुनिक फर्टिलिटी तकनीकों पर चर्चा की गई।

  • Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Aug 09, 2026 | 03:02 PM

एसीई 2026 (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Agra ACE Modern Fertility Treatments: पहले पढ़ाई, फिर करियर और उसके बाद परिवार—बदलती जीवनशैली ने युवाओं के बीच परिवार नियोजन की पूरी तस्वीर बदल दी है। शादी और संतान प्राप्ति की उम्र बढ़ने के साथ अब युवाओं में भविष्य की फर्टिलिटी को सुरक्षित रखने का चलन भी तेजी से बढ़ रहा है। एग, स्पर्म और एम्ब्रियो फ्रीजिंग जैसी तकनीकें अब केवल चिकित्सा जरूरत तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि भविष्य की फैमिली प्लानिंग का हिस्सा बनती जा रही हैं।

बांझपन के बदलते कारणों पर चर्चा

मुगल शैरेटन में एकेडमी ऑफ क्लीनिकल एम्ब्रियोलॉजिस्ट की ओर से आयोजित 14वीं एसीई 2026 इंटरनेशनल कांग्रेस के दूसरे दिन आयोजित वैज्ञानिक सत्रों में फर्टिलिटी के क्षेत्र में हो रहे इन बदलावों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने बांझपन के कारणों के साथ उसके इलाज और प्रजनन क्षमता को सुरक्षित रखने की आधुनिक तकनीकों पर मंथन किया।

वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. जयदीप मल्होत्रा और डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा ने बताया कि उच्च शिक्षा, करियर और बदलती सामाजिक प्राथमिकताओं के कारण युवाओं में देर से विवाह और देर से पैरेंटहुड की प्रवृत्ति बढ़ रही है। ऐसे में एग और स्पर्म फ्रीजिंग भविष्य में माता-पिता बनने की संभावना को सुरक्षित रखने का एक विकल्प बनकर सामने आया है।

सम्बंधित ख़बरें

तंत्र-मंत्र से युवती को ठीक करने का दावा; दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो, तांत्रिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

70 साल तक बेबस रही शहीद की धरती, फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिटा दिया तीन पीढ़ियों का दर्द

फर्टिलिटी का भविष्य फ्रीजर में; आगरा में विशेषज्ञों ने बताया एग, स्पर्म और एम्ब्रियो प्रिजर्वेशन का महत्व

सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी में UP रचने जा रहा इतिहास! अवाडा और एंबर जैसी कंपनियों की पहली पसंद क्यों बना राज्य?

फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन हो सकता है उपयोगी

विशेषज्ञों के मुताबिक, महिलाओं में उम्र बढ़ने के साथ एग की संख्या और गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है, जबकि पुरुषों में भी बढ़ती उम्र, खराब जीवनशैली और अन्य कारणों से स्पर्म क्वालिटी पर असर पड़ सकता है। ऐसे में सही समय पर फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन पर विचार करना कुछ लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है।

एम्ब्रियो फ्रीजिंग को भी फर्टिलिटी उपचार की महत्वपूर्ण तकनीक बताया गया। विशेषज्ञों ने कहा कि आधुनिक तकनीकों के जरिए एम्ब्रियो को लंबे समय तक सुरक्षित रखने की क्षमता में काफी सुधार हुआ है और इस क्षेत्र में लगातार शोध जारी है।

खराब जीवनशैली का पड़ सकता है असर

इनकमिंग प्रेसिडेंट डॉ. गौरव मजूमदार ने कहा कि अब युवाओं में शादी के बाद तुरंत संतान की बजाय पहले करियर और आर्थिक स्थिरता पर ध्यान देने की प्रवृत्ति बढ़ी है। उन्होंने बताया कि जहां पहले करीब 25 वर्ष की उम्र में संतान प्राप्ति सामान्य मानी जाती थी, वहीं अब कई दंपतियों में यह उम्र 35 वर्ष या उससे आगे पहुंच रही है।

यह भी पढ़ें- Menopause Symptoms: मेनोपॉज से कितने साल पहले शुरू हो सकते हैं लक्षण? जानें कितने समय तक रहती है परेशानी

उन्होंने कहा कि बांझपन के पीछे केवल उम्र या वंशानुगत कारण ही जिम्मेदार नहीं हैं। तंबाकू, नशे का सेवन, असंतुलित खानपान और बिगड़ती जीवनशैली भी प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकती है। इसलिए केवल इलाज पर निर्भर रहने के बजाय युवाओं को अपनी जीवनशैली पर भी गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।

पहले एग या स्पर्म फ्रीजिंग संतान प्राप्ति की संभावना में मददगार

विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के उपचार से पहले एग या स्पर्म फ्रीजिंग भविष्य में संतान प्राप्ति की संभावना को सुरक्षित रखने में मदद कर सकती है। हार्मोनल और कुछ जेनेटिक अथवा अन्य चिकित्सीय परिस्थितियों में भी फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन महत्वपूर्ण विकल्प हो सकता है।

कार्यक्रम में एसीई अध्यक्ष डॉ. सुजाता रामकृष्णन, सचिव परुषराम गोपीनाथ, आयोजन सचिव डॉ. केशव मल्होत्रा और आईसीएमआर मुंबई के डॉ. दीपक मोदी सहित देश-विदेश के विशेषज्ञ मौजूद रहे।

संदेश साफ है- करियर बनाना जरूरी है, लेकिन बढ़ती उम्र के साथ परिवार की योजना बना रहे युवाओं के लिए अपनी प्रजनन क्षमता को लेकर समय रहते जागरूक होना भी उतना ही महत्वपूर्ण होता जा रहा है।

Agra ace changing causes of infertility modern fertility preservation techniques

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 09, 2026 | 03:02 PM

Topics:  

  • Agra News
  • Hospitality
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.