तंत्र-मंत्र से युवती को ठीक करने का दावा; दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो, तांत्रिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Agra Crime News: आगरा के मलपुरा में तंत्र-मंत्र के नाम पर युवती को जाल में फंसाकर दुष्कर्म और अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करने के आरोपी जयप्रकाश उर्फ जया को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
- Reported By: प्रदीप कुमार रावत | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
आगरा थाना (सांकेतिंक फोटो)
Agra Malpura Police Arrested Tantrik: तंत्र-मंत्र के नाम पर युवती को अपने जाल में फंसाकर इलाज करने का झांसा देने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने युवती की अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए और बाद में इन्हीं के जरिए उसे ब्लैकमेल करने लगा। इतना ही नहीं, विरोध करने पर युवती को जान से मारने की धमकी देने और शादी के लिए दबाव बनाने का भी आरोप है। मामले में मलपुरा पुलिस ने आरोपी जयप्रकाश उर्फ जया को गिरफ्तार कर लिया है।
इलाज और तंत्र-मंत्र के जरिए समस्या दूर करने का दिया भरोसा
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने खुद को तांत्रिक बताकर युवती से संपर्क बढ़ाया था। कथित तौर पर इलाज और तंत्र-मंत्र के जरिए समस्या दूर करने का भरोसा देकर वह युवती को अपने प्रभाव में लेने लगा। आरोप है कि इसी दौरान उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो-वीडियो बना लीं।
पीड़िता का आरोप है कि बाद में आरोपी इन्हीं फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार परेशान और ब्लैकमेल करने लगा। इसके साथ ही उस पर शादी करने का दबाव भी बनाया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप है।
सम्बंधित ख़बरें
70 साल तक बेबस रही शहीद की धरती, फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिटा दिया तीन पीढ़ियों का दर्द
फर्टिलिटी का भविष्य फ्रीजर में; आगरा में विशेषज्ञों ने बताया एग, स्पर्म और एम्ब्रियो प्रिजर्वेशन का महत्व
सेमीकंडक्टर, ग्रीन एनर्जी में UP रचने जा रहा इतिहास! अवाडा और एंबर जैसी कंपनियों की पहली पसंद क्यों बना राज्य?
स्मार्ट सिटी की सड़क का हाल बेहाल; चार महीने में धंसी करोड़ों की सड़क; एक महीने में दूसरी बार बना गहरा गड्ढा
पथौली पुल के नीचे से गिरफ्तार
मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद मलपुरा पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और आरोपी को पथौली पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड तथा तंत्र-मंत्र से संबंधित सामग्री भी बरामद करने का दावा किया है।
यह भी पढ़ें- जांच की प्रगति और कड़े साक्ष्यों पर चर्चा: नागपुर में सोशल मीडिया क्राइम पर बाल अधिकार आयोग की पैनी नजर
आगरा पुलिस अब बरामद मोबाइल और अन्य सामग्री की जांच कर रही है। जांच के दौरान यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी ने किसी अन्य महिला या युवती को भी इसी तरह अपने जाल में तो नहीं फंसाया।
फिलहाल आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
