Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आगरा में पत्रकार सम्मान समारोह: राष्ट्रहित और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर मंथन, उत्कृष्ट पत्रकार हुए सम्मानित

Journalist Felicitation Event Agra: आगरा में विश्व संवाद केंद्र द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में राष्ट्रहित, निष्पक्ष पत्रकारिता और मीडिया की सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई।

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 22, 2026 | 02:55 PM

पत्रकार सम्मान समारोह (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Agra Journalist Felicitation Ceremony: विश्व संवाद केंद्र द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में राष्ट्रहित, सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और मीडिया की सामाजिक जिम्मेदारियों पर व्यापक चर्चा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, चुनौतियों और राष्ट्र निर्माण में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

समारोह के दौरान विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के आगमन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया गया। समारोह में बड़ी संख्या में पत्रकार, समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

राष्ट्रहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय पत्रकारिता की मूल भावना सत्य, राष्ट्रवाद और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय पत्रकारिता और पश्चिमी पत्रकारिता के दृष्टिकोण में मूलभूत अंतर है। भारतीय पत्रकारिता ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आज तक समाज को जागरूक करने, राष्ट्रहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सम्बंधित ख़बरें

आगरा में सरेआम फायरिंग: महिला अधिवक्ता के भाई को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

Action On Drug Mafia: आगरा में 3.63 करोड़ की नकली, एक्सपायर्ड और सरकारी सप्लाई की दवाएं जब्त, 8 अवैध गोदाम सील

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिखा उत्साह, “योग फॉर हेल्दी एजिंग” थीम पर हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

Police Encounter: आगरा में एक ही रात में दो पुलिस मुठभेड़, चार आरोपी गिरफ्तार; तीन बदमाशों के पैर में लगी गोली

उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का एक सशक्त स्तंभ है और पत्रकारों का दायित्व केवल समाचार देना ही नहीं, बल्कि समाज को सही दिशा प्रदान करना भी है। अपने उद्बोधन में उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि संघ ने अपने सौ वर्षों का सफर धैर्य, समर्पण और समाज सेवा के भाव के साथ पूरा किया है। यह यात्रा संगठन की राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा और सेवा भावना का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें- सपा मुखिया अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला अरेस्ट; कोर्ट से छूटा, पुलिस की किरकिरी

“नेशन फर्स्ट” की भावना को सर्वोपरि रखने का आह्वान

समारोह के मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ पत्रकार अमित पाण्डेय (नेटवर्क-18) ने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने पत्रकारों से अपने दायित्वों का निर्वहन करते समय “नेशन फर्स्ट” की भावना को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, तथ्यपरक और उत्तरदायी पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है।

मीडिया को समाज के प्रति अपनी जवाबदेही का निर्वहन करते हुए सत्य को निर्भीकता के साथ सामने लाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं समाज के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पत्रकारिता के उच्च आदर्शों, मीडिया की विश्वसनीयता तथा वर्तमान समय में पत्रकारों के समक्ष मौजूद चुनौतियों पर भी सार्थक विचार-विमर्श हुआ।

समारोह की अध्यक्षता डॉ.अशोक रैना ने की। कार्यक्रम के अंत में हेमंत उपाध्याय ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन अशोक चौबे एवं सीए संजीव सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर प्रांत प्रचार प्रमुख कीर्ति जी, सह प्रांत प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी, सीए पंकज मिश्रा, विजय गोयल, दिनेश शर्मा, रजत सिंघल, डॉ.राहुल कप्तान, विनीत शर्मा, मनी चड्ढा, अभिषेक फौजदार, राजीव, अनुज सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। समारोह ने पत्रकारिता के मूल्यों, राष्ट्रहित और सामाजिक उत्तरदायित्व को केंद्र में रखकर एक सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया।

Agra journalist felicitation ceremony focuses nation first journalism

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 02:55 PM

Topics:  

  • Agra
  • Agra News
  • Journalism
  • TV Journalist

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.