Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 21 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Police Encounter: आगरा में एक ही रात में दो पुलिस मुठभेड़, चार आरोपी गिरफ्तार; तीन बदमाशों के पैर में लगी गोली

Agra Police Encounter: आगरा में शनिवार रात दो अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीन बदमाश घायल हुए हैं। इनमें प्रदीप मिश्रा हत्याकांड का मुख्य आरोपी भी शामिल है

  • Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jun 21, 2026 | 12:44 PM

आगरा पुलिस (सोर्स- फोटो नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Police Encounter In Pradeep Mishra Murder Case: शनिवार की रात आगरा पुलिस कमिश्नरेट में अपराधियों के लिए भारी साबित हुई। कमिश्नरेट के सिटी जोन और पूर्वी जोन में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो पुलिस मुठभेड़ों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इनमें तीन आरोपी फायरिंग और लूट के प्रयास के मामले में पकड़े गए, जबकि एक आरोपी हाल ही में हुए चर्चित हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त निकला। दोनों मुठभेड़ों में कुल तीन बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ठेकेदार बंटी सिकरवार पर हुई फायरिंग और लूट के प्रयास का मामला

पहली कार्रवाई सिटी जोन के थाना सिकंदरा क्षेत्र में हुई। यहां 18 जून को जूता फैक्ट्री के ठेकेदार बंटी सिकरवार पर हुई फायरिंग और लूट के प्रयास के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर देर रात संदिग्धों की घेराबंदी की गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गौरव और शनि उर्फ जयसूर्या के पैर में गोली लग गई, जबकि उनका साथी अशोक भी गिरफ्तार कर लिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

जूते की दुकान में दूसरा कारोबार पड़ा भारी, एडीए ने 167 दुकानों को जारी किया नोटिस; रद्द हो सकता है आवंटन

अमरावती में सरेराह खूनी खेल! असोरिया पेट्रोल पंप के पास युवक पर चाकू से हमला, हवाई फायरिंग से इलाके में दहशत

Akola: खामगांव के व्यापारी से 25 लाख की लूट, पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाया मामला

Fake Desi Ghee: टूंडला में नकली देसी घी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 525 किलो मिलावटी घी बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पूछताछ में घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- Fake Desi Ghee: टूंडला में नकली देसी घी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 525 किलो मिलावटी घी बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार

प्रदीप मिश्रा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

वहीं दूसरी कार्रवाई पूर्वी जोन के थाना जैतपुर क्षेत्र में हुई। यहां पुलिस और हत्या के एक वांछित आरोपी के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी सोमेश पाराशर 18 जून को रूपपुरा गांव में हुए प्रदीप मिश्रा हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त है। पुलिस को उसकी लोकेशन मिलने के बाद घेराबंदी की गई, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में सोमेश पाराशर के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

315 बोर का तमंचा बरामद

पूछताछ के दौरान सोमेश पाराशर ने प्रदीप मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। उसके कब्जे से बरामद 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा भी पुलिस ने बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में बरामद तमंचे के हत्याकांड में प्रयुक्त होने की पुष्टि होने की बात सामने आई है।

एक ही रात में हुई इन दो बड़ी कार्रवाइयों ने यह संदेश दिया है कि आगरा पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और उनसे पूछताछ के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है। कमिश्नरेट पुलिस का दावा है कि दोनों मामलों में अहम सफलता मिली है और जल्द ही कई अन्य खुलासे भी सामने आ सकते हैं।

Two police encounter in agra four accused arrested three injured in firing

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 21, 2026 | 12:39 PM

Topics:  

  • Agra
  • Agra News
  • Crime News
  • Encounter

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.