आगरा में सरेआम फायरिंग: महिला अधिवक्ता के भाई को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात
Agra Crime News: आगरा के ताजगंज क्षेत्र में देर रात बाइक सवार बदमाशों ने महिला अधिवक्ता के भाई को गोली मार दी। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
महिला अधिवक्ता (सोर्स-फोटो नवभारत)
Land Dispute Agra Crime News: आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में रविवार देर रात बदमाशों ने खुलेआम फायरिंग कर एक युवक को गोली मार दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है। वारदात ताजगंज के श्यामलाल मार्ग पर हुई, जहां बाइक सवार हमलावरों ने परचून दुकानदार गौरव राठौर को निशाना बनाया।
बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग
जानकारी के अनुसार गौरव राठौर देर रात अपनी दुकान के पास मौजूद थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली गौरव की जांघ में लगी, जिससे वह घायल हो गए। गोली लगने के बाद भी गौरव ने हिम्मत दिखाते हुए हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। भागते समय बदमाशों ने एक बार फिर फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैला दी।
यह भी पढ़ें- प्रयागराज में नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म, सिगरेट से दागा; मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार
सम्बंधित ख़बरें
प्रयागराज में नाबालिग लड़की को अगवा कर दुष्कर्म, सिगरेट से दागा; मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार
नागपुर में करोड़ों की जमीन हड़पने के लिए बनाया फर्जी सहमति पत्र; पुलिस ने ठग ‘कोरपाटी बंधुओं’ को किया गिरफ्तार
चाकू दिखाकर लूटा था 3 तोले का मंगलसूत्र, संभाजीनगर पुलिस कमिश्नर ने दी शातिर लुटेरों पर मकोका की मंजूरी
एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर खूनी हमला, गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना रेफर, 1 आरोपी गिरफ्तार
CCTV कैमरों में कैद हुई वारदात
घटना की पूरी तस्वीर आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। वायरल फुटेज में बदमाशों की गतिविधियां स्पष्ट दिखाई दे रही हैं। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार गौरव का उपचार जारी है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जमीन विवाद में चली गोली
घायल गौरव की बहन एवं अधिवक्ता संगीता राठौर ने आरोप लगाया है कि यह हमला लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद का परिणाम है। उनका कहना है कि विवाद से जुड़े लोगों के खिलाफ पहले भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
उधर, ताजगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
