-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Infertility In India Symptoms Prevention And Treatment Male Infertility
Infertility Problem: भारत में 23% पुरुष हैं बांझपन की समस्या से परेशान, ये आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार
- Written By: रीता राय सागर
Reproductive Health: बांझपन भारत में एक बड़ी समस्या बन गई है। भारत में 23% पुरुषों को बांझपन की प्रॉब्लम है। अपनी रोजाना लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

बांझपन की समस्या(फोटो.सोशल मीडिया)
Infertility In India: नि:संतानता या बांझपन को लेकर समाज में कई तरह की भ्रांतियां हैं। भारतीय समाज में समय पर बच्चे पैदा करने का दबाव होता है और अंततः समाज हमेशा महिलाओं को गर्भ धारण करने में असमर्थता के लिए दोषी ठहराता है।
जबकि, डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों की मानें तो सामान्य आबादी में बांझपन की मौजूदगी 15 से 20 प्रतिशत है, जिसमें मेल इंफर्टिलिटी या पुरुष बांझपन के कारणों का योगदान 20 से 40 प्रतिशत है। शोधकर्ताओं के अनुसार, पुरुष बांझपन की दर लगभग 23 फीसदी है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भारत में पिछले कुछ वर्षों से पुरुष बांझपन कि समस्या बढ़ती जा रही है।
पुरुष बांझपन के कारण
पुरुष बांझपन (Male Infertility)
पुरुष बांझपन के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि, शुक्राणुओं में कमी, शुक्राणु का कम उत्पादन, शुक्राणु के असामान्य कार्य में रुकावट या डिस्ट्रीब्यूशन ऑफ स्पर्म में समस्या, जननांग पथ (Genital Tract) की चोट या इंफेक्शन के कारण ऐसी कई समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा खराब लाइफ स्टाइल भी इसका एक कारण हो सकता है, जैसे धूम्रपान, अत्यधिक शराब का सेवन, जंक फूड का सेवन, व्यायाम न करना, मोटापा, तनाव और कुछ रसायनों या कीटनाशकों के संपर्क में आना। बीमारियां, चोटें, पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं और बदलती जीवनशैली पुरुष बांझपन की समस्याओं की वजह हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Multiple Partners: एक से ज्यादा पार्टनर होने का शरीर और दिमाग पर क्या असर पड़ता है? सद्गुरु से जानिए
Menopause Symptoms: मेनोपॉज से कितने साल पहले शुरू हो सकते हैं लक्षण? जानें कितने समय तक रहती है परेशानी
Morning Energy After 40: सुबह उठते ही थकान और सुस्ती रहती है, नाश्ते में खाएं 7 चीजें, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी
Book Lovers Day 2026: जिंदगी और सोच बदलने में मदद कर सकती हैं ये 5 मोटिवेशनल किताबें, जरूर पढ़ें
पुरुष बांझपन के लक्षण (Symptoms Of Male Infertility)
जब लक्षण का पता चलता हैं, तो भारतीय सामाजिक मानसिकता के कारण भी सही समय पर इलाज नहीं हो पाता है। कुछ मामलों में पुरुष समाज में गलतफहमी या शर्मिंदगी के डर से अपने स्वयं के इन्फर्टिलिटी टेस्ट से गुजरने से हिचकिचाते हैं। जब कि समाज में स्वस्थ व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुरुषों और महिलाओं को अपने रीप्रोडक्टिव हेल्थ के प्रति समान रूप से सजग रहने की जरूरत है। पुरुषों को यौन संबंधी समस्याओं का इलाज कराने में संकोच नहीं करना चाहिए।
- वीर्य स्खलन में कठिनाई (Difficulty Ejaculating)
- स्खलन द्रव की कम मात्रा (Low Amount of Ejaculatory Fluid)
- यौन इच्छा में कमी या इरेक्शन बनाए रखने में कठिनाई पुरुष बांझपन का कारण बन सकते हैं।
इसके अलावा भी कई कारण हो सकते हैं
- धूम्रपान और शराब पीने जैसी आदतें भी प्रजनन क्षमता पर हानिकारक प्रभाव डालती हैं। स्मोकिंग से पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या में कमी और महिलाओं में गर्भपात की समस्या हो सकती है।
- शराब शुक्राणु के लिए विषाक्त है। यह शुक्राणुओं की संख्या को कम करता है और यौन में बाधा डाल सकता है। हार्मोन संतुलन को बाधित कर के गर्भपात के जोखिम को भी बढ़ा सकता है।
- फिजिकल एक्टिविटी व्यक्ति की प्रजनन क्षमता को बढ़ा सकती है, लेकिन बहुत अधिक व्यायाम महिलाओं में मासिक धर्म की समस्या पैदा कर सकता है और पुरुषों में अंडकोष के आसपास की गर्मी को बढ़ा सकता है, जिससे शुक्राणु उत्पादन पर असर होता है।
- प्रोटीन से भरपूर डाइट और लगातार व्यायाम के माध्यम से सेहत बनाए रखनी चाहिए। हार्मोन असंतुलन की संभावना को कम करने के लिए अपने शरीर का वजन ज्यादा बढ़ने नहीं देना चाहिए। मोटापे के कारण पुरुषों में गर्मी बढ़ जाती है और शुक्राणुओं की संख्या कम हो जाती है और महिलाओं में यह ओव्यूलेशन पर दबाव डालता है जो बांझपन का कारण होता है।
- कुछ दवाइयां या हर्बल उपचार भी प्रजनन क्षमता को प्रभावित करते हैं। ऐसी दवाइयों के इस्तेमाल से पहले स्त्री रोग विशेषज्ञ से चर्चा की जानी चाहिए।
- पर्यावरणीय विषाक्त पदार्थों और कीटनाशकों, जहरीले रसायनों और आयनकारी विकिरण जैसे खतरों से भी बचना चाहिए।
- तनाव और नींद की कमी भी इंफर्टिलिटी का बड़ा कारण हो सकता है। ध्यान, योग, डीप ब्रीदिंग और अन्य तकनीकों को अपनाकर तनाव को कम किया जा सकता है।
Infertility in india symptoms prevention and treatment male infertility
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
आगरा में ACE 2026: विशेषज्ञों ने बांझपन के बदलते कारणों और आधुनिक फर्टिलिटी तकनीकों पर किया मंथन, बताए फायदे
Aug 09, 2026 | 03:02 PM30 साल पहले दिखा था भंसाली का जादू! ‘खामोशी’ की ये 7 बातें आज भी हैं खास
Aug 09, 2026 | 02:51 PMछिंदवाड़ा: कक्षा 6 के बच्चों से आपत्तिजनक बातें करने का आरोप, शिक्षिका निलंबित, निष्पक्ष जांच की मांग
Aug 09, 2026 | 02:49 PMकोपरखैरणे स्टेशन पर महिला यात्रियों के आसपास घूमता दिखा संदिग्ध व्यक्ति, वीडियो वायरल; GRP ने बाहर निकाला
Aug 09, 2026 | 02:48 PMअकोला रेलवे स्टेशन से चोरी मोटरसाइकिल 12 घंटे में मिली तो मालिक की आंखों से छलके खुशी के आंसू
Aug 09, 2026 | 02:46 PMकृष्ण लला हम आएंगे… इधर संतों ने फूंका कारसेवा का शंखनाद, उधर आश्रम से गायब हुआ पूजा का गुलाबी पत्थर!
Aug 09, 2026 | 02:45 PMWardha News: वर्धा में नए टैक्स निर्धारण पर बढ़ा असंतोष, 7 हजार संपत्तिधारकों ने जताई आपत्ति
Aug 09, 2026 | 02:30 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














