मौत का गोता लगाने से पहले बना रही थीं रील…आगरा में यमुना में डूबकर 4 बच्चियों की मौत, 2 की हालत नाजुक- VIDEO
उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना घटी। यहां थाना सिकंदरा क्षेत्र में एक साथ 6 किशोरियां यमुना नदी में डूब गईं। इनमें से चार की मौत हो गई है। दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
- Written By: अभिषेक सिंह
यमुना में डूबने से 4 किशोरियों की मौत (सोर्स- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में मंगलवार को एक साथ 6 किशोरियां नदी में डूब गईं। इनमें से चार की मौत हो गई है। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लड़कियां यमुना में नहाने आई थीं। पैर फिसलने के कारण वे गहरे पानी में चली गईं, जिससे चार की डूबकर मौत हो गई।
पुलिस और प्रशासन ने गोताखोरों और स्टीमर की मदद से सभी 6 लड़कियों को बाहर निकाल लिया है। शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। लड़कियों की मौत पर गांव में मातम पसरा है। घटना सुबह 11 बजे की है। थाना सिकंदरा के गांव बैनपुर के नगला स्वामी की किशोरियां भीषण गर्मी के कारण यमुना में नहाने गई थीं। सभी लड़कियों की उम्र 10 से 16 साल के बीच है। इनमें से चार की डूबने से मौत हो गई है।
2 का मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
वहीं, दो किशोरियों को गंभीर हालत में यमुना से बाहर निकाल लिया गया है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस आयुक्त राम बदन सिंह ने बताया कि पैर फिसलने के कारण वे गहरे पानी में चली गईं।
सम्बंधित ख़बरें
International Potato Day: बदल रहा आलू का विज्ञान, दिल खोलकर डाइबिटिक मरीज भी खा सकेंगे ये आलू
उत्तर प्रदेश में महंगी हुई बिजली, उपभोक्ताओं को लगा बड़ा झटका, इतने प्रतिशत बढ़े दाम
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
लखनऊ के चारबाग रेल्वे स्टेशन में बड़ा हादसा! प्लेटफॉर्म पर गिरा भारी-भरकम टीन शेड, कई यात्री घायल
#आगरा यमुना नदी में नहा रहे एक ही परिवार की 6 बच्चियों की डूबकर मौत pic.twitter.com/ii1Z003Kev — krishna kumar dubey (@mkrishna111087) June 3, 2025
मौके पर जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी समेत अन्य आला पुलिस अधिकारी पहुंच गए। इस हृदय विदारक हादसे से गांव में मातम का माहौल है। यमुना में नहाने के लिए उतरने से पहले सभी लड़कियां रील बना रही थीं। जो कि अब वायरल भी हो रही है।
आगरा में यमुना में डूबने से पहले की किशोरियों की रील आई सामने, इस दर्दनाक हादसे में 4 किशोरियों की मौत हो गई हैं 2 को गम्भीर हालात में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। pic.twitter.com/ovpcUW2DUE — Naseem Ahmad (@NaseemNdtv) June 3, 2025
लड़कियों के नदी में डूबने की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस और प्रशासन की टीम एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची। तब तक गोताखोर स्टीमर लेकर नदी में कूद चुके थे। गोताखोरों ने स्टीमर की मदद से तीन लड़कियों को बाहर निकाल लिया।
क्रिकेट के मैदान पर हुई अनहोनी, 12 साल के बच्चे की बल्लेबाजी के दौरान गेंद लगने से हुई मौत
पुलिस ने बताया कि सभी लड़कियों की उम्र 10 से 16 साल के बीच है। हादसे का शिकार बनी चारों लड़कियों के नाम दिव्या, नैना, मुस्कान और संध्या बताए जा रहे हैं। ये सभी एक ही परिवार की हैं। दो लड़कियों को एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घायलों का इलाज किया जा रहा है।
