उज्ज्वला योजना में बड़ी राहत: अब LPG सिलेंडर पर मिलेगी 300 रुपये सब्सिडी
PM Ujjwala Yojana Subsidy : केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी बढ़ाकर 300 रुपये कर दी है, जिससे लाखों गरीब परिवारों को सीधी राहत मिलेगी।
- Written By: हितेश तिवारी
उज्ज्वला योजना में अब हर LPG सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। (फोटो सोर्स - गूगल इमेज)
Ujjwala Scheme Benefits : रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के बीच प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जुड़े लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दिया है।
इस फैसले से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा और उनके घरेलू बजट पर पड़ने वाला बोझ कम होगा। खासकर ग्रामीण और गरीब तबके के लिए यह कदम काफी मददगार साबित होगा।
उज्ज्वला योजना से जुड़े लाभार्थियों 300 रुपये का लाभ
सरकार के इस फैसले के तहत लाभार्थियों को हर सिलेंडर भरवाने पर 300 रुपये की सब्सिडी सीधे उनके बैंक खाते में मिलेगी। यह लाभ साल में अधिकतम 12 सिलेंडर तक दिया जाएगा, जिससे पूरे साल रसोई गैस का खर्च कम हो सकेगा। इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना और लकड़ी या कोयले जैसे पारंपरिक ईंधनों पर निर्भरता कम करना है।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी, जानें अपने शहर के मौसम का हाल
रूस में पहली बार हुई दो ह्यूमनॉइड रोबोट की शादी, AI से लीं कसमें और रोबोट डॉग बना Ring Bearer
Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
एक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
ये खबर भी पढ़ें : गर्मी से पहले AC चालू करने से पहले जरूर करें ये 6 काम, वरना बढ़ सकता है बिल और खराब हो सकती है मशीन
सब्सिडी खाते में नहीं आए, तो चेक करें यह दस्तावेज
अगर आप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आवेदन प्रक्रिया काफी आसान है। इसके लिए महिला आवेदक की उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए और घर में पहले से कोई एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए। आधार कार्ड, राशन कार्ड और बैंक खाते जैसे दस्तावेज जरूरी होते हैं।
आवेदन ऑनलाइन या नजदीकी गैस एजेंसी के जरिए किया जा सकता है। वहीं, अगर सब्सिडी खाते में नहीं आ रही है, तो बैंक खाते को आधार से लिंक कराना, केवाईसी अपडेट करना और गैस एजेंसी से संपर्क करना जरूरी है, जिससे समस्या का समाधान हो सके।
