Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 10 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया

Akhil Samantha Bond: अखिल अक्किनेनी की लेनिन की रिलीज पर समांथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए शुभकामनाएं दीं। समांथा ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया, जिस पर अखिल ने धन्यवाद देते हुए आभार जताया।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 10, 2026 | 11:35 PM

अखिल अक्किनेनी और समांथा रुथ प्रभु (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Samantha Ruth Prabhu Wishes Akhil Akkineni: साउथ अभिनेता अखिल अक्किनेनी की फिल्म ‘लेनिन’ 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। गांव की पृष्ठभूमि पर बनी इस रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा था। फिल्म की रिलीज के साथ इसके रिव्यू भी सामने आने लगे हैं, लेकिन इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु की सोशल मीडिया पोस्ट ने बटोरी है।

समांथा ने अपने एक्स हसबैंड नागा चैतन्य के छोटे भाई अखिल अक्किनेनी की फिल्म के लिए शुभकामनाएं देकर एक बार फिर अपने रिश्तों को लेकर पॉजिटिव संदेश दिया है। उनकी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। समांथा रुथ प्रभु ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म ‘लेनिन’ का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा कि अखिल और पूरी टीम को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं। ‘लेनिन’ को देखकर पहले से ही ब्लॉकबस्टर वाली वाइब आ रही है।

अखिल अक्किनेनी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब

समांथा रुथ प्रभु की शुभकामनाओं का जवाब देने में अखिल अक्किनेनी ने भी देर नहीं लगाई। उन्होंने समांथा की इंस्टाग्राम स्टोरी को री-शेयर करते हुए लिखा कि बहुत-बहुत धन्यवाद सैम। मेरी पूरी टीम और मैं आपकी शुभकामनाओं के लिए बेहद आभारी हैं। अखिल के इस जवाब ने साफ कर दिया कि दोनों के बीच आज भी दोस्ताना रिश्ता कायम है। सोशल मीडिया पर फैंस इस बातचीत को काफी पसंद कर रहे हैं और दोनों की मैच्योरिटी की तारीफ कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Rajpal Yadav Case: राजपाल यादव को मिली राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस केस में फैसले के अमल पर लगाई रोक

‘लॉक अप 2’ में आकांक्षा चौधरी के ड्रामे पर भड़कीं किश्वर मर्चेंट, छोटी-सी खरोंच को लेकर कह दी बड़ी बात

‘सिम्युलाक्रा’ में दिखेगी यादों और तकनीक की अनोखी जंग, अक्षरा हासन-सत्यजीत दुबे की फिल्म इस दिन होगी रिलीज

Alpha Collection: धमाल 4 की एंट्री से लड़खड़ाई अल्फा, 8वें दिन भी 50 करोड़ क्लब से दूर रही आलिया भट्ट की फिल्म

कैसी है फिल्म लेनिन

निर्देशक मुरली किशोर अब्बरू के निर्देशन में बनी ‘लेनिन’ एक गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित एक्शन-रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। फिल्म में अखिल अक्किनेनी एक ऐसे युवा की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक प्रभावशाली स्थानीय नेता के खिलाफ संघर्ष करता है। कहानी में राजनीति, परिवार, प्रेम और दमदार एक्शन का मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म में उनके साथ भाग्यश्री बोरसे मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें- Rajpal Yadav Case: राजपाल यादव को मिली राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस केस में फैसले के अमल पर लगाई रोक

समांथा रुथ प्रभु का करियर

वर्क फ्रंट पर समांथा रुथ प्रभु हाल ही में अपनी फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ में नजर आई थीं। 19 जून 2026 को रिलीज हुई इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में उन्होंने न सिर्फ मुख्य भूमिका निभाई, बल्कि इसे अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले भी बनाया। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। समांथा की पोस्ट और अखिल के जवाब ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रोफेशनल रिश्तों में सम्मान सबसे बड़ी बात होती है।

Samantha ruth prabhu wishes akhil akkineni film lenin release

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 10, 2026 | 11:35 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Samantha Ruth Prabhu
  • South Cinema

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.