LPG Shortage Claim: क्या भारत में लागू हुआ ‘एक घर एक गैस कनेक्शन’ नियम? जानिए सच्चाई
LPG Surrender Claim : सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार ने LPG संकट के बीच ‘एक घर एक गैस कनेक्शन’ नियम लागू कर दिया है। जानिए इस वायरल दावे की पूरी सच्चाई।
- Written By: हितेश तिवारी
LPG गैस सिलेंडर (फोटो - गूगल इमेज)
One Home One Gas Connection : सोशल मीडिया और कुछ वेबसाइट्स पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि मिडिल ईस्ट तनाव और गैस संकट के कारण भारत सरकार ने ‘एक घर, एक गैस कनेक्शन’ नियम लागू कर दिया है।
दावे में कहा जा रहा है कि जिन लोगों के पास LPG और PNG दोनों कनेक्शन हैं, उन्हें LPG सिलेंडर तुरंत सरेंडर करना होगा, वरना जुर्माना लगेगा और कनेक्शन काट दिया जाएगा। इस खबर को पढ़कर कई लोग परेशान हो रहे हैं और इसे सच मान रहे हैं। हालांकि, ऐसे दावों को लेकर सतर्क रहना जरूरी है।
LPG सिलेंडर तुरंत सरेंडर का दावा गलत
अब तक भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्रालय, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम या किसी अधिकृत सरकारी एजेंसी की ओर से ऐसा कोई राष्ट्रीय नियम जारी नहीं किया गया है, जिसमें PNG और LPG दोनों कनेक्शन रखने पर रोक लगाई गई हो।
सम्बंधित ख़बरें
Ethanol Blended Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई: ‘इंटरनेट के दावे पूरी तरह भ्रामक, ईंधन पूरी तरह सुरक्षित’
5000 रुपये की मंथली SIP से बने लखपती: ICICI प्रूडेंशियल की 5 स्कीम्स ने 15 साल में निवेशकों को दिए 48.41 लाख
खाने के सामान पर ‘100%’ का झूठा दावा पड़ेगा भारी, FSSAI और CCPA ने तेल का नाम छुपाने पर कड़ा किया रुख
मोमो बेचने वालों को भी मिलेगा क्रेडिट कार्ड! सरकार की इस योजना से रेहड़ी-पटरी वालों को ₹30,000 तक का क्रेडिट
भारत के कई शहरों में लोग घरेलू जरूरत के अनुसार PNG और LPG दोनों का इस्तेमाल करते हैं। PNG पाइपलाइन गैस है, जबकि LPG सिलेंडर बैकअप या अन्य जरूरतों के लिए लिया जाता है। किसी भी आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर ‘एक घर एक गैस कनेक्शन’ नाम का ऐसा अनिवार्य नियम घोषित नहीं किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें : Swasth Bharat Portal: एक क्लिक पर मिलेगी सारी डिजिटल हेल्थ सेवाएं, ‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ सरकार की नई पहल
सरकार ने ऐसा कोई नियम लागू नहीं किया
मिडिल ईस्ट तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय तेल और गैस बाजार पर पड़ सकता है, लेकिन भारत में गैस सप्लाई, कीमत या कनेक्शन से जुड़े फैसले सरकारी घोषणा के बाद ही लागू होते हैं। इसलिए ऐसे वायरल संदेशों पर भरोसा करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या गैस कंपनी से जानकारी जरूर लें।
यदि आपके पास कोई संदेश आया है, तो उसे तुरंत सच न मानें। फिलहाल LPG सरेंडर, जुर्माना या PNG होने पर सिलेंडर बंद करने जैसा कोई सार्वदेशिक नियम आधिकारिक रूप से लागू होने की पुष्टि नहीं है। फर्जी खबरों से बचें और केवल विश्वसनीय स्रोतों पर भरोसा करें।
