रेस्टोरेंट-ढाबा मालिकों की बढ़ी टेंशन; 19 किलो वाला सिलेंडर हुआ महंगा, सामने आई LPG की नई रेट लिस्ट

Gas Cylinder New Price: मई महीने की शुरुआत में LPG सिलेंडर की कीमतों में नया अपडेट आया है। कॉमर्शियल और छोटू सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
Restaurant and Dhaba Owners Face Mounting Anxiety; Price of 19-kg Cylinder Rises as New LPG Rate List Is Released
एलपीजी सिलेंडर (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

LPG Cylinder Rate Update: घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत को लेकर मई महीने की शुरुआत में बदलाव आया है। तेल कंपनियों द्वारा गैस सिलेंडर की कीमतों बदलाव किए जाने के बाद इसका असर छोटे व्यापारियों, छोटू सिलेंडर उपयोग करने वाले और कॉमर्शियल उपयोग करने वालों पड़ेगा। कॉमर्शियल और छोटू सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि मौजूदा समय में देश में लगभग 33 करोड़ घरों में इसका इस्तेमाल किया जाता है।

छोटे LPG सिलेंडरों की कीमत

घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो का सिलेंडर दिल्ली में आज 913 रुपए में मिल रहा है। वहीं, घर से बाहर रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र, प्रवासी और छोटे परिवार द्वारा उपयोग में लाए जाने वाला 5 किलोग्राम वाला छोटू सिलेंडर अब 339 रुपए से लेकर 826 रुपए में मिलेगा। आधुनिक तकनीक से बने 10 किलोग्राम वजनी हल्के और एक्स्ट्रा लाइट सिलेंडर की कीमत 652.5 रुपए हैं। ये सिलेंडर हल्के होते हैं, इसलिए इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। साथ ही इन एलपीजी सिलेंडरों में गैस लेवल भी दिखाई देता है।

बड़े सिलेंडरों के ताजा रेट

बड़े कारोबारियों, होटल या इंडस्ट्री में उपयोग होने वाले 47.5 किलोग्राम वाले बड़े सिलेंडरों की कीमत 7674.5 रुपए से लेकर 7730.5 रुपए तक है। ये सिलेंडर ज्यादा समय तक गैस जरूरतें पूरी कर सकते हैं। इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाले 425 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत अब 68707.5 रुपए से लेकर 69209 रुपए तक है। ऐसे सिलेंडरों का इस्तेमाल बड़े उद्योगों और फैक्ट्रियों में किया जाता है।

छोटो कारोबारियों की जेब होगी ढीली

रेस्टोरेंट्स, होटल और ढाबा उपयोग होने वाले 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल सिलेंडरों की कीमत अब 3071.5 रुपए हो गई है। इसके अलावा इंडेन नैनोकट और एक्स्ट्रा तेज जैसे सिलेंडर अब 3094 रुपए से लेकर 3225 रुपए तक मिलेंगे। इससे छोटो कारोबारियों की जेब ढीली होगी। घरेलू सिलेंडर की अपेक्षा इन सिलेंडरों की कीमत काफी ज्यादा है।

LPG सिलेंडरों के इस नए कीमत से यह साफ है कि सिलेंडर की कीमतें उनके इस्तेमाल करने और क्षमता के आधार पर अलग-अलग हैं। एक तरफ जहां घरेलू उपभोक्ताओं को अभी राहत मिला हुआ है, वहीं कॉमर्शियल और इंडस्ट्री में उपयोग होने वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतें अभी भी बढ़ा हुआ है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com