Indian Railways Business Class Seats: ट्रेन में मिलेगा फ्लाइट जैसा सफर, सामने आया प्रीमियम पॉड कॉन्सेप्ट
Railway Executive Pod : भारतीय रेलवे के लिए बिजनेस क्लास जैसी प्रीमियम सीटिंग का नया कॉन्सेप्ट सामने आया है। इसमें फ्लाइट जैसी आरामदायक पॉड सीट, प्राइवेसी और लग्जरी सुविधाएं मिल सकती हैं।
- Written By: हितेश तिवारी
इंडियन रेलवे प्रीमियम पॉड कॉन्सेप्ट (फोटो - गूगल इमेज)
Train Business Class Seat : भारतीय रेलवे में सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आने वाले समय में ट्रेन यात्रियों को भी हवाई जहाज जैसी बिजनेस क्लास सुविधा मिल सकती है। नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ डिज़ाइन National Institute of Design के छात्रों ने भारतीय रेलवे के लिए एक आधुनिक प्रीमियम एग्जीक्यूटिव पॉड कॉन्सेप्ट तैयार किया है।
इस डिजाइन का उद्देश्य ट्रेन यात्रा को अधिक आरामदायक, निजी और प्रीमियम बनाना है। इसे भविष्य की हाई-स्पीड ट्रेनों के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है, जहां यात्रियों को लग्जरी यात्रा का नया अनुभव मिल सकता है।
रेलवे का प्रीमियम एग्जीक्यूटिव पॉड कॉन्सेप्ट तैयार
इस प्रीमियम पॉड कॉन्सेप्ट में यात्रियों को कई शानदार सुविधाएं मिल सकती हैं। इसमें व्यक्तिगत प्राइवेट पॉड, आरामदायक रिक्लाइनिंग सीट, लेटने की सुविधा, निजी लाइटिंग, स्टोरेज स्पेस, वर्कस्पेस और टेक्नोलॉजी आधारित कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई लोकल में महिला को बेल्ट से डराने वाला हैवान गिरफ्तार, वायरल VIDEO के 12 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा
छत्रपति संभाजीनगर: ऑपरेशन नारकोस में 10.736 किलो गांजा हुआ जब्त, दो तस्कर भी गिरफ्तार
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
पुणे रेलवे स्टेशन पर ट्रेन छूटते ही बिछड़ा 5 साल का मासूम, TTE और RPF ने 10 मिनट में ढूंढ निकाला
इसका इंटीरियर भी बेहद आधुनिक और आरामदायक रखा गया है। यानी भविष्य में ट्रेन में सफर करने वाले यात्री भी फ्लाइट की तरह बिजनेस क्लास सीट पर बैठकर यात्रा का आनंद ले सकेंगे। यह सुविधा खासतौर पर बिजनेस ट्रैवलर्स और प्रीमियम यात्रियों के लिए आकर्षक मानी जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें : OBC, EBC और DNT छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने जारी किए ₹2,042 करोड़; छात्रों को बेहतर छात्रवृत्ति
यात्रियों को मिलेगा बेहतर और आरामदायक अनुभव
यह परियोजना भारतीय रेलवे और NID के बीच स्थापित रेलवे डिजाइन सेंटर के तहत विकसित की गई है। इसका मकसद यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाना और भविष्य की जरूरतों के अनुसार नए समाधान तैयार करना है।
फिलहाल रेलवे अधिकारी इस डिजाइन का अध्ययन कर रहे हैं और अभी तक इस पर कोई आधिकारिक फैसला नहीं लिया गया है। अगर यह योजना मंजूर होती है, तो भारतीय रेलवे के प्रीमियम ट्रैवल सेगमेंट में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
