Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे रेलवे स्टेशन पर ट्रेन छूटते ही बिछड़ा 5 साल का मासूम, TTE और RPF ने 10 मिनट में ढूंढ निकाला

Pune Railway Station: पुणे रेलवे स्टेशन पर दादर-तिरुनेलवेली चालुक्य एक्सप्रेस छूटते ही मां से बिछड़ा 5 साल का मासूम। टीटीई शंभू कुमार यादव और आरपीएफ की मुस्तैदी से 10 मिनट में बच्चा मिला।

  • Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: गोरक्ष पोफली
Updated On: Aug 06, 2026 | 07:45 PM

टीटीई और आरपीएफ की फोटो (सोर्स: नवभारत फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Pune Railway Station TTE RPF Reunite Lost Child: सतर्कता और त्वरित समन्वय से मध्य रेल के टीटीई और आरपीएफ कर्मियों ने पुणे रेलवे स्टेशन पर अपनी मां से बिछड़े 5 वर्षीय बच्चे को सकुशल खोजकर उसे उसकी मां के हवाले कर दिया। मात्र 10 मिनट में इस त्वरित कार्रवाई से एक परिवार को बड़ा संकट टल गया।

मां ने लगाई मदद की गुहार

घटना 5 अगस्त 2026 की रात गाड़ी संख्या 11021 दादर-तिरुनेलवेली चालुक्य एक्सप्रेस में हुई। कोच एस-6 में यात्रा कर रही रेवती को ट्रेन के पुणे स्टेशन से रवाना होने के बाद पता चला कि उनका पांच साल का बेटा उनके साथ नहीं है। पूछताछ में पता चला कि बच्चा अनजाने में एक अन्य यात्री के साथ पुणे स्टेशन पर ही ट्रेन से उतर गया था। बेटे के लापता होने से घबराई मां ने कोच में मदद की गुहार लगाई।

ड्यूटी पर तैनात टीटीई शंभू कुमार यादव ने तुरंत स्थिति को गंभीरता से लिया। उन्होंने ट्रेन कंडक्टर अरविंद महतो और पुणे के चीफ क्रू कंट्रोलर को जानकारी दी। साथ ही बिना देर किए पुणे आरपीएफ से संपर्क कर लापता बच्चे का फोटो साझा किया। पुणे स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ टीम ने भी मुस्तैदी दिखाते हुए सिर्फ 10 मिनट में बच्चे को सुरक्षित ढूंढ निकाला। इसके बाद आरपीएफ ने बच्चे का फोटो टीटीई को भेजा, जिसकी पुष्टि उसकी मां ने तुरंत कर दी।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे में गूंजी कजरी की धुन: संजोली पांडेय के सुरों ने बांधा समां, स्त्री शक्ति से सम्मानित हुईं 2 हस्तियां

कॉकरोच जनता पार्टी ने जारी की नेशनल वर्किंग कमेटी, जानें किसको मिली कौन-सी जिम्मेदारी?

बॉम्बे HC के आदेश के बाद डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, पर विराेध प्रदर्शन रहेगा जारी, जानें क्या बोले MARD अध्यक्ष

दहीहंडी उत्सव 2026: राज्य सरकार देगी 1.60 लाख गोविंदाओं को बीमा सुरक्षा; पूर्वेश सरनाईक के प्रयास रंग लाए

इसके बाद श्रीमती रेवती अगले ठहराव सातारा स्टेशन पर ट्रेन से उतरीं और वहां से वापस पुणे लौटकर अपने बेटे से मिलीं। मां-बेटे का पुनर्मिलन होते ही माहौल भावुक हो गया।

यह भी पढ़ें: कॉकरोच जनता पार्टी ने जारी की नेशनल वर्किंग कमेटी, जानें किसको मिली कौन-सी जिम्मेदारी?

139 पर संपर्क करें

ट्रेन में मौजूद यात्रियों और रेवती ने मध्य रेल की तत्परता और संवेदनशीलता की जमकर सराहना की। मध्य रेल ने टीटीई शंभू कुमार यादव की सजगता और प्रभावी समन्वय की प्रशंसा की है। रेलवे के अनुसार समय पर किए गए प्रयासों की वजह से ही बच्चे को सुरक्षित उसकी मां से मिलाया जा सका। मध्य रेल ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत टीटीई, ट्रेन कंडक्टर या रेल मदद हेल्पलाइन 139 पर संपर्क करें।

Pune railway station tte rpf reunite lost child in 10 minutes

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 06, 2026 | 07:45 PM

Topics:  

  • Indian Railway News
  • Maharashtra News
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.