स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Mumbai Station Men Cry Silently Viral Video: मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सबसे छिपकर चुपचाप रोता हुआ दिखाई दे रहा है।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
Mumbai Borivali Station Crying Man Viral Video: मुंबई के बोरीवली रेलवे स्टेशन से एक बेहद भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स प्लेटफॉर्म पर भीड़ के बीच सबसे छिपकर खामोशी से आंसू बहाते हुए नजर आ रहा है। इंस्टाग्राम यूजर तिलक दुबे द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे यह व्यक्ति अपनी जिंदगी के किसी गहरे दर्द और मानसिक तनाव से जूझ रहा है। जब तिलक ने उसके पास जाकर उसका हालचाल पूछा, तो उसने बस इतना कहा कि उसे कुछ पुराना याद आ गया था।
इस वीडियो ने समाज की उस पुरानी सोच पर सवाल खड़े कर दिए हैं जिसके तहत यह मान लिया जाता है कि पुरुष कभी नहीं रोते। यह वायरल फुटेज इस बात का जीता-जागता सबूत है कि पुरुषों को भी गहरा दर्द होता है और वे भी टूटते हैं, बस फर्क इतना है कि वे अपनी भावनाओं को दुनिया की नज़रों से छिपाकर अकेले में रोना पसंद करते हैं। इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स लगातार अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं और उस शख्स की हिम्मत की दाद दे रहे हैं।