आयुष्मान कार्ड से कहां मिलेगा मुफ्त इलाज? मिनटों में ऐसे ढूंढें अपने आसपास के पैनल अस्पताल

Ayushman Bharat Yojana : आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज मिलता है, लेकिन हर अस्पताल में यह सुविधा नहीं होती। ऐसे में जानें कैसे आप ऑनलाइन अपने नजदीकी अस्पतालों की लिस्ट देखें।
Check nearby empanelled hospitals in advance to use your Ayushman card benefits without delay.
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज के लिए पहले से अपने नजदीकी पैनल अस्पतालों की जानकारी जरूर रखें। (फोटो सोर्स - गूगल इमेज)
Updated on

PMJAY Hospital List : मेडिकल इमरजेंसी कभी भी आ सकती है और ऐसे समय में सही अस्पताल का पता होना बेहद जरूरी होता है। भारत सरकार की आयुषमान भारत इस मामले में बड़ी राहत देती है, जिसके तहत पात्र लोगों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है।

यह योजना खासतौर पर गरीब और मध्यम वर्ग के लिए किसी सुरक्षा कवच से कम नहीं है। हालांकि, एक बड़ी समस्या यह है कि हर अस्पताल में आयुष्मान कार्ड मान्य नहीं होता, जिससे सही समय पर इलाज पाने में दिक्कत हो सकती है।

हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज

इसी परेशानी को दूर करने के लिए सरकार ने अस्पतालों की पूरी लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध करा दी है। अब आपको किसी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ही अपने इलाके के उन अस्पतालों की जानकारी हासिल कर सकते हैं, जहां आयुष्मान कार्ड से इलाज संभव है।

इसके लिए आपको PMJAY Official Website पर जाना होगा। वहां ‘Find Hospital’ या ‘Hospital Search’ विकल्प में राज्य, जिला, स्पेशियलिटी और अस्पताल का प्रकार चुनकर सर्च करें। कुछ ही सेकंड में आपके सामने पूरी सूची आ जाएगी।

आयुष्मान कार्ड धारक अस्पतालों की जानकारी पहले से रखें

इस लिस्ट में अस्पताल का नाम, पता, संपर्क जानकारी और उपलब्ध सुविधाएं भी दी होती हैं, जिससे आप पहले से ही सही जगह का चुनाव कर सकते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि हर आयुष्मान कार्ड धारक को अपने आसपास के पैनल अस्पतालों की जानकारी पहले से रखनी चाहिए, ताकि इमरजेंसी के समय भागदौड़ और तनाव से बचा जा सके। थोड़ी सी तैयारी आपके और आपके परिवार के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com