-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- You Too Can Have Vip Darshan At Banke Bihar Know Where To Enter
आप भी बांके बिहार में कर सकेंगे वीआईपी दर्शन, जानें कहां से करनी है एंट्री, क्या है पूरी प्रक्रिया?
- Written By: रंजन कुमार
Banke Bihari VIP Darshan online Booking: आप भी बांके बिहारी का वीआईपी दर्शन करना चाहते हैं तो आपको पहले से अप्लाई करना होगा। मंदिर में वीआईपी दर्शन करने के लिए गेट नंबर 5 है। यहां से आप एंट्री करें।

बांके बिहारी का दरबार।
VIP Darshan at Banke Bihari Temple: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में लाखों भक्त दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। मंदिर में दर्शनों के लिए दो सामान्य द्वार हैं जिसमें गेट नंबर 2 और 3 से भक्तों की एंट्री होती है और गेट नंबर 4 निकास द्वार है। मंदिर में वीआईपी दर्शनों के लिए गेट नंबर 5 है। आपको वीआईपी दर्शन करने के लिए पहले से आवेदन कराना होता है। वैसे, कुछ लोग मंदिर पहुंचने के बाद वीआईपी दर्शन करने के लिए जिद करने लगते हैं, जिससे वो ठगी के शिकार हो जाते हैं।
वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर से जुड़े हुए आशीष गोस्वामी का कहना है कि बांके बिहारी मंदिर में प्रवेश करने के दो रास्ते हैं। आप गेट नंबर 2 और गेट नंबर 3 से मंदिर के अंदर जाकर दर्शन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त तीसरा गेट 5 नंबर है, जो वीआईपी गेट है। अक्सर लोग मंदिर के बाहर 5 नंबर गेट पर आकर कहते हैं कि हमें मंदिर के भीतर प्रवेश करा दो।
गेट नंबर-5 से होती है वीआईपी एंट्री
वीआईपी गेट नंबर 5 से बांके बिहारी में दर्शन करने के लिए अपना नाम और आधार कार्ड की फोटो एक दिन पहले भेजनी होती है। इससे वीआईपी दर्शनों की बुकिंग होती है। आप अगले दिन दर्शन कर सकते हैं। आपको कुछ लोग गेट नंबर 5 से ले जाकर दर्शन कराने की बात कहेंगे, लेकिन आप ऐसे लोगों के झांसे में न आएं। मंदिर में वीआईपी दर्शनों के लिए बाकायदा नियम हैं, जिन्हें फॉलो करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में नया मोड़! BJP विधायक और RSS नेता पर गंभीर आरोप; कैसे खुला ये बड़ा राज?
राम मंदिर मामले में बड़ा खुलासा! भक्तों को फर्जी रसीद थमाकर ऐंठते थे लाखों का चढ़ावा, ऐसे होता था बंटवारा
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
पढ़ाई के दौरान लड़कियां प्रेग्नेंट हो जाती हैं…सरकार पर आती है जिम्मेदारी, UP की राज्यपाल ने क्यों कहा ऐसा?
वीआईपी दर्शन के लिए बुकिंग कैसे कराएं?
हमारे मथुरा संवाददाता मोहन श्याम शर्मा के अनुसार आप किसी के यजमान हैं तो आप एक दिन पहले अपने गोस्वामी जी को आईडी प्रूफ भेजेंगे। सेवायत द्वारा इस आईडी प्रूफ को प्रिंट कराया जाएगा और फिर आपके नाम को 5 नामों से साथ दिया जाएगा। बता दें, वीआईपी दर्शन के लिए किसी तरह के पैसे नहीं लिए जाते हैं।
यह भी पढ़ें: अयोध्या के बाद अब बांके बिहारी मंदिर बनेगा भव्य, कॉरिडोर के लिए पहली भूमि की हुई रजिस्ट्री
क्या है वीआईपी गेट का नंबर?
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में सेवायतों के यजमान, सेवायत परिवार, वीआईपी के प्रवेश के लिए गेट नंबर-5 नियत की गई है। गेट नंबर-5 पर भीड़ कम होती है और बिना धक्का-मुक्की के मंदिर परिसर में सीधे प्रवेश कर सकते हैं। भीड़ से बचने के लिए अधिकतर श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश के लिए गेट नंबर-5 पर भी पहुंच जाते हैं। मंदिर में वीआईपी दर्शन कराने का झांसा देने वाले गाइड श्रद्धालुओं को लेकर गेट नंबर-5 पर आते हैं, लेकिन अब मंदिर में वीआईपी दर्शनों और मंदिर में प्रवेश पाने वाले यजमान और वीआईपी का पहले सत्यापन होगा, उसके बाद प्रवेश दिया जाएगा।
You too can have vip darshan at banke bihar know where to enter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
YouTube ने लॉन्च किया Gifts फीचर, अब Live Stream से होगी ज्यादा कमाई, जानिए कैसे काम करेगा नया सिस्टम
Jul 09, 2026 | 04:07 AMAaj Ka Rashifal 09 July 2026: गुरुवार को मेष, सिंह और मकर को सफलता के योग, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 09, 2026 | 12:15 AMगौरव खन्ना को सामने देखकर इमोशनल हुईं आकांक्षा चमोला, अलगाव के खुलासे के बाद पहली बार हुए आमने-सामने
Jul 08, 2026 | 11:52 PMबुरहानपुर के इस गांव में ‘बेटी पढ़ाओ’ का नारा फेल! इस डर से नहीं जा रहीं बेटियां हाईस्कूल; जानें पूरा मामला
Jul 08, 2026 | 11:38 PMहेमा मालिनी ने फीस को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- उस दौर में बहुत कम पैसे मिलते थे, लेकिन काम ही सबसे बड़ी कमाई था
Jul 08, 2026 | 11:20 PMअल नीनो की चुनौती पर सरकार अलर्ट; शिवराज सिंह चौहान हर हफ्ते कर रहे हाई-लेवल मॉनिटरिंग
Jul 08, 2026 | 11:18 PMRam Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
Jul 08, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM














