विदेशी टूरिस्ट्स ने इस राज्य को बनाया अपना नया अड्डा, जिसके आगे फेल हुए गोवा-राजस्थान!
Foreign Tourists Choice: भारत में घूमने आने वाले विदेशी पर्यटकों की पसंद तेजी से बदल रही है। अब गोवा और राजस्थान से हटकर एक नया राज्य उनका फेवरेट बनता जा रहा है।
- Written By: प्रीति शर्मा
भारतीय टूरिज्म (सौ.फ्रीपिक)
Foreign Tourists: जब भी बात विदेशी सैलानियों की होती है तो अक्सर ताजमहल या गोवा के बीच आते हैं। लेकिन ताजा आंकड़े चौंकाने वाले हैं। जहां महाराष्ट्र के बाद अब पश्चिम बंगाल विदेशी पर्यटकों को दूसरा सबसे बड़ा पसंदीदा केंद्र बन गया है। भारत में आने वाला हर सातवां विदेशी अब बंगाल की संस्कृति और सुरक्षा से प्रभावित है।
भारत के पर्यटन क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। वर्षों से विदेशी सैलानियों की पहली पसंद रहे राजस्थान के किले और गोवा के समुद्र तट अब पीछे छूटते हुए नजर आ रहे हैं। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम बंगाल ने विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के मामले में अभूतपूर्व बढ़त हासिल की है।
क्या कहते हैं आंकड़े
रिपोर्ट के मुताबिक साल 2024 में लगभग 21 लाख विदेशी पर्यटक पश्चिम बंगाल पहुंचे। इस सूची में बंगाल अब केवल महाराष्ट्र (37 लाख) से पीछे है। दिलचस्प बात यह है कि जहां उत्तर प्रदेश और राजस्थान की हिस्सेदारी 9-9 प्रतिशत रही। वहीं केरल मात्र 3.5 प्रतिशत पर सिमट गया। यह आंकड़ा साबित करता है कि विदेशी सैलानी अब पारंपरिक पर्यटन स्थलों से हटकर कुछ नया तलाश रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
चिखलदरा का भीमकुंड बना पर्यटकों की पहली पसंद, बारिश के बाद झरने ने मोहा मन
महुआ मोइत्रा पर अंडे-पत्थरों से हमला? VIDEO शेयर कर BJP पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
बंगाल विधानसभा में नया सुरक्षा बिल पास, गुंडागर्दी करने वालों की संपत्ति होगी जब्त; 1 साल की होगी जेल
बांग्लादेशी पर्यटकों का योगदान
बंगाल आने वाले पर्यटकों में सबसे बड़ी हिस्सेदारी पड़ोसी देश बांग्लादेश की है। अनुमान के मुताबिक हर साल 1.2 से 1.8 लाख बांग्लादेशी नागरिक पर्यटन, बेहतर इलाज और व्यापार के सिलसिले में बंगाल आते हैं। इसके अलावा अमेरिका, रूस, ब्रिटेन और इटली से आने वाले सैलानियों की संख्या में भी भारी इजाफा हुआ है।
यह भी पढ़ें:- घूमना तो बहाना है असली मकसद तो खाना है! जानें क्यों ट्रेंड में है Snack Tourism
पर्यटन जानकार का मनना है कि इस सफलता के पीछे सबसे बड़ा हाथ कोलकाता की दुर्गा पूजा का है। 2021 में यूनेस्को द्वारा इसे अमूर्त सांस्कृतिक विरासत का दर्जा दिया जिसके बाद यह एक वैश्विक ब्रांड बन गया है। अब विदेशी पर्यटक इसे सिर्फ धार्मिक त्योहार नहीं बल्कि कला, डिजाइन और सामाजिक मेलजोल के उत्सव के रूप में देखते हैं।
देश का सबसे सुरक्षित शहर
पर्यटकों के बढ़ने की एक और मुख्य वजह सुरक्षा है। NCRB के आंकड़ों के अनुसार कोलकाता लगातार चौथे साल भारत का सबसे सुरक्षित शहर घोषित किया गया है। इसके साथ ही पैदल चलने वालों और साइकिल फ्रेंडली सिस्टम में भी कोलकाता नंबर-1 पर है। यही कारण है कि विदेशी सैलानी यहां खुद को अधिक सुरक्षित और सहज महसूस करते हैं।
बढ़ते पर्यटन का सीधा असर बंगाल की इकोनॉमी और होटल इंडस्ट्री पर दिख रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले सालों में बंगाल में कई नए लग्जरी होटल खुलने की उम्मीद है।
