- Hindi News »
- Travel »
- Visit Tirupati This Weekend For Just 7210 Irctc Brings You An Affordable And Convenient Tour
सिर्फ 7210 रुपए में इस वीकेंड घूम आएं तिरुपति, IRCTC लाया किफायती और सुविधाजनक टूर
IRCTC Tirupati Package: IRCTC का Tirupati by Narayanadri Express पैकेज 7210 में तिरुपति दर्शन का मौका देता है। इसमें ट्रेन यात्रा, होटल और फ्री क्यू दर्शन शामिल हैं। यह सुविधाजनक विकल्प है।
- Written By: रंजन कुमार

तिरुपति बालाजी मंदिर। इमेज-सोशल मीडिया
IRCTC Balaji Tour: आप कम बजट में तिरूपति बालाजी के दर्शन करना चाहते हैं और छुट्टी भी ज्यादा नहीं ले सकते, तो IRCTC का यह पैकेज आपके लिए बेस्ट है। TIRUPATI BY NARAYANADRI EXPRESS नाम का यह टूर पैकेज सिर्फ 7210 रुपए में दर्शन, ट्रेन यात्रा, होटल और लोकल ट्रांसफर की सुविधा देता है। यह पैकेज खासतौर पर 26 जनवरी के लॉन्ग वीकेंड ट्रैवल प्लान करने वालों के लिए तैयार किया गया है। तो इस बार छुट्टी को न होने दें बर्बाद और कर आएं बालाजी स्वामी की दर्शन।
इस टूर पैकेज का कोड SHR083A है। इसमें तिरुपति और श्रीकालहस्ती की यात्रा शामिल है। यात्रा ट्रेन से होगी। ट्रेन लिंगमपल्ली से 17:30 बजे खुलेगी। क्लास ऑप्शन में SL और 3AC है। डेली ट्रेन चलती है। मील प्लान में 01 ब्रेकफास्ट है। यह पैकेज सिंगल, ट्विन, ट्रिपल शेयरिंग के विकल्प मिलते हैं।
किसे मिलेगा फायदा?
आप Sleeper Class और Triple Sharing चुनते हैं तो यह पैकेज 7210 रुपए प्रति व्यक्ति होता है। यह पैकेज फैमिली ट्रैवलरों, सीनियर सिटीजन और वीकेंड तीर्थ यात्रा करने वालों के लिए किफायती और सुविधाजनक है।
सम्बंधित ख़बरें
Indian Railways Coupe Booking: ट्रेन में कपल्स के लिए प्राइवेट केबिन कैसे बुक करें?
वेटिंग टिकट से छुटकारा दिलाएगा IRCTC का ‘Opt Vikalp’, ऐसे करें इस्तेमाल
IRCTC का चारधाम टूर पैकेज: भोपाल से 13 दिन में बद्रीनाथ-केदारनाथ सहित सभी धामों के दर्शन
Summer Vacation Special: GOA जाने का सपना होगा पूरा, IRCTC लाया 6 रात और 7 दिन का पैकेज; जानें बुकिंग डिटेल्स
टूर प्लान
पहला दिन: लिंगमपल्ली से ट्रेन संख्या-12734 से शाम 17:30 बजे प्रस्थान करेंगे। रातभर की यात्रा होती है।
दूसरा दिन: सुबह 05:55 बजे तिरुपति पहुंचेंगे। यहां होटल ट्रांसफर होगा। होटल में फ्रेश होने के बाद तिरुचनूर पद्मावती मंदिर, श्रीकालहस्ती मंदिर के दर्शन करेंगे। फिर रात होटल में स्टे करना होता।
तीसरा दिन: रात 2:30 बजे होटल से तिरुमला के लिए प्रस्थान करना होगा। फ्री क्यू दर्शन, दर्शन बाद होटल ड्रॉप। शाम 18:20 बजे वापसी की ट्रेन।
चौथा दिन: सुबह लिंगमपल्ली आगमन।
क्यों चुनें यह पैकेज?
एक पैकेज में तिरुपति का दर्शन, होटल, ट्रैवल की सुविधा। मतलब अलग से टिकट या होटल बुकिंग का झंझट नहीं। वीकेंड में पूरी यात्रा होती है, जिससे छुट्टी लेने की टेंशन नहीं। IRCTC का टूर है, इसे भरोसेमंद माना जाता है।
यह भी पढ़ें: तिरुपति बालाजी में क्यों करते हैं बालों का दान, जानिए इसकी असली वजह
तिरुपति के आसपास घूमने की जगह
श्री कालहस्ती मंदिर: तिरुपति से 37 किमी दूर स्थित यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इसे दक्षिण का काशी भी कहा जाता है। यह राहु-केतु पूजा के लिए प्रसिद्ध है।
काणिपाकम मंदिर: तिरुपति से 70 किमी दूर चित्तूर जिला स्थित यह मंदिर भगवान गणेश को समर्पित है। मान्यता है कि यहां की मूर्ति का आकार में बढ़ रहा है।
पद्मावती अम्मावारी मंदिर: तिरुपति शहर से 5 किमी दूर स्थित यह मंदिर भगवान वेंकटेश्वर की पत्नी देवी पद्मावती को समर्पित है। तिरुमाला जाने से पहले यहां दर्शन करना शुभ माना जाता है।
इस्कॉन मंदिर: तिरुमाला की पहाड़ियों की तलहटी स्थित यह मंदिर वास्तुकला और शांतिपूर्ण वातावरण के लिए जाना जाता है।
Visit tirupati this weekend for just 7210 irctc brings you an affordable and convenient tour
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भाईंदर: घोड़बंदर रोड पर राहत की तैयारी, अंतिम चरण में 5 पैदल यात्री पुल का निर्माण
May 01, 2026 | 09:24 PMआमसभा के दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग को लेकर अंबरनाथ नगरपालिका में झड़प
May 01, 2026 | 09:14 PMइवेंट सरकार के उद्घाटन में फंसीं सुप्रिया सुले, शशिकांत शिंदे ने घेरा, बोले आपस में ही लड़ रही महायुति
May 01, 2026 | 09:08 PMइजरायल ने तुर्की को कहा ‘अगला ईरान’, भड़के एर्दोगन ने समंदर में उतारा 60 हजार टन का दैत्य!
May 01, 2026 | 09:06 PMअंबरनाथ नपा विकास कार्यों के लक्ष्य को करेगी साकार, 36 करोड़ रुपए मूल्य की विशाल निविदा जारी
May 01, 2026 | 09:03 PMManali Viral Video: चलते ट्रक के नीचे धंसी सड़क, पीछे चल रहे ड्राइवर ने बचाई जान
May 01, 2026 | 09:03 PMBJP से मोहभंग…अखिलेश की ‘साइकिल’ पर सवार होंगे बृजभूषण शरण सिंह? 2027 चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज
May 01, 2026 | 08:53 PMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM














