-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Travel »
- Visit These Famous Oldest Temples Of Uttar Pradesh During Navratri
नवरात्रि पर उत्तर प्रदेश के इन प्राचीन मंदिरों के करें दर्शन, हर इच्छा होगी पूरी
- Written By: प्रीति शर्मा
Famous Temples in UP: नवरात्रि का पर्व कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है ऐसे में उत्तर प्रदेश के कुछ प्राचीन मंदिरों के दर्शन किए जा सकते हैं। जहां नवरात्रि पर विशेष भीड़ होती है।

यूपी के प्राचीन मंदिर (सौ. सोशल मीडिया)
UP Oldest Temples: उत्तर प्रदेश में कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक इमारते हैं जिन पर कई लोगों की आस्था है। इसी तरह यूपी में कई चमत्कारी शक्तियों वाले देवी मंदिर हैं जो काफी प्रसिद्ध हैं। यहां दूर दराज से भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आते हैं। कहा जाता है कि इस मंदिर में माता रानी स्वयं विराजमान हैं। जिस वजह से सच्चे मन से मनोकामना मांगने से हर इच्छा पूरी होती है।
उत्तर प्रदेश के इन प्राचीन मंदिरों से जुड़ी कई कहानियां, मान्यताएं और चमत्कार प्रचलित हैं। आज हम आपको यूपी के कुछ ऐसी ही प्राचीन और अद्भुत मंदिरों के बारे में बताएंगे, जहां आप नवरात्रि के शुभ अवसर पर जा सकते हैं।
देवीपाटन मंदिर
उत्तर प्रदेश का यह मंदिर बलरामपुर जिले में स्थित है जो सिद्ध शक्तिपीठों में से एक है। माना जाता है कि इस मंदिर में माता सती का वाम स्कंध के साथ पट गिरा था। यही कारण है कि इस जगह का नाम पाटन रखा गया है। यहां माता मातेश्वरी स्वरूप में पूजी जाती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
राम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
Ram Mandir Theft: राम मंदिर चोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी को नोटिस, अवैध बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर में एक अखंड धूनी जलती है जो त्रेता युग से लगातार जल रही है। ऐसे में नवरात्रि के मौके पर दूर दूर से भक्त देवीपाटन मंदिर के दर्शन करने आते हैं। इस मंदिर की प्राचीनता और दिव्यता श्रद्धालुओं के बीच काफी मानी जाती है।
मां तरकुलहा मंदिर
उत्तर प्रदेश का यह मंदिर गोरखपुर जिले में स्थित जो स्थानीयों लोगों में काफी लोकप्रिय है। यहां पर मंदिर में मां दुर्गा के भक्तों की गहरी आस्था जुड़ी है। मां तरकुलहा देवी को शक्ति का अवतार माना जाता है। माना जाता है कि यह मंदिर प्राचीन काल से स्थित है जहां लोगों की मन्नत पूरी होती है।
यह भी पढ़ें:- इस टूर पैकेज से करें अयोध्या में रामलला के दर्शन, फटाफट कर लें बुकिंग
माना जाता है कि यहां पर माता की प्रतिमा धरती से स्वयं प्रकट हुई थी। यहां श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं जो पूरी भी होती है। नवरात्रि के दौरान यहां पर भारी भीड़ लगती है।
विंध्यवासिनी देवी मंदिर
मिर्जापुर में स्थित विंध्यवासिनी देवी मंदिर वाराणसी के करीब 70 किमी दूर है। माना जाता है कि यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में शामिल है। कहते हैं कि राक्षस महिषासुर का वध करने के बाद देवी ने विंध्याचल पर्वत पर निवास किया था।
इस मंदिर में साल भर भीड़ रहती है लेकिन नवरात्रि के समय यहां का माहौल बहुत खास हो जाता है। इस मंदिर को लेकर कहा जाता है कि इसका अस्तित्व सृष्टि के बार भी रहेगा। यही वजह से लोग यहां अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं।
Visit these famous oldest temples of uttar pradesh during navratri
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Gen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMनागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
Jul 02, 2026 | 12:27 PMबालाघाट: माइक्रो सिंचाई परियोजना के पंप हाउस में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक, जांच में जुटी पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:27 PMविहान अभी खेलने जाएगा… बेटे का बैट सीने से लगाए बैठी मां, चेंबूर बस हादसे की ये तस्वीर देख आंखें हो जाएगी नम
Jul 02, 2026 | 12:23 PMAnupama Spoiler: राही के सवाल से चौंक जाएगी अनुपमा, ‘औरतों का अपना घर कहाँ है?’ के सवाल पर आगे बढ़ेगी कहानी
Jul 02, 2026 | 12:21 PMEPFO Website आज भी बंद? जानें पोर्टल न खुलने की वजह और कब तक शुरू होंगी ऑनलाइन सेवाएं
Jul 02, 2026 | 12:19 PMGST संग्रह में महाराष्ट्र देश का अग्रणी राज्य; कर चोरी रोकने के लिए AI प्रणाली लागू करने वाला बना पहला राज्य
Jul 02, 2026 | 12:18 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













