- Hindi News »
- Travel »
- Things To Know Before Going For Paragliding To Safeguard Yourself
पैराग्लाइडिंग का लेना चाहते हैं मजा तो जरूर जान लें ये बातें, लापरवाही पड़ सकती है भारी
पैराग्लाइडिंग के जरिए इंसान भी पक्षियों की तरह आसमान में उड़ सकता है। इन दिनों इस तरह की एक्टिविटी का चलन काफी बढ़ गया है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक तमाम जगहें हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा

पैराग्लाइडिंग (सौ. Freepik)
Paragliding Safety Tips: पैराग्लाइडिंग के जरिए इंसान भी पक्षियों की तरह आसमान में उड़ सकता है। इन दिनों इस तरह की एक्टिविटी का चलन काफी बढ़ गया है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक तमाम जगहें हैं। जहां पर इसका लुत्फ लिया जा सकता है। लेकिन आसमान में उड़ने का सफर एक छोटी सी लापरवाही के कारण जिंदगी पर भारी पड़ सकता है। ऐसे में पैराग्लाइडिंग पर जाने से पहले कुछ जरूर बातों को ध्यान में रखा जाना चाहिए।
रोमांच के साथ इन एडवेंचर एक्टिविटीज में खतरा भी काफी ज्यादा होता है। लेकिन पैराग्लाइडिंग करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। ऐसा नहीं करने पर मजा सजा में भी बदल सकती है। पैराग्लाइडिंग करते समय कई बार हादसे हुए हैं जिसकी वजह से अपनी सेफ्टी का ध्यान रखना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। अगर आप भी भारत की बेहतरीन जगहों पर इस रोमांच का मजा लेना चाहते हैं, इससे पहले कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखें। आपकी एक लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
मौसम का रखें ख्याल
पैराग्लाइडिंग करने के लिए मौसम बहुत ही अहम भूमिका निभाता है। इसके लिए सबसे पहले यह देखना जरूरी होता है कि मौसम बिल्कुल साफ है या नहीं। क्योंकि पैराग्लाइडिंग बिल्कुल साफ मौसम में ही करनी चाहिए। जिससे सुरक्षा का ध्यान रखा जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर मनपा में ‘बैकडोर एंट्री’ की तैयारी! 10 स्वीकृत सदस्यों के लिए भाजपा-कांग्रेस में बिछी राजनीतिक बिसात
नवभारत संपादकीय: जनगणना 2027 में नई तकनीक, आवास और आबादी का अलग-अलग सर्वे
बिना गुरु के सीखा डांस, भूखे पेट स्टेशन पर गुजारी रातें, ऐसे बने रेमो डिसूजा डांस के सुपरस्टार
महाराष्ट्र में प्याज के दामों में भारी गिरावट, किसानों ने एमआईएस लागू करने की मांग तेज की
इसके अलावा उड़ान भरने से पहले एक बार पायलट का लाइसेंस देखना चाहिए। अगर वह संबंधित राज्य के पर्यटन विभाग के साथ रजिस्टर्ड नहीं है, तो ऐसा करने से बचना चाहिए। पायलट का नाम और जानकारी लेना पर्यटकों का अधिकार है। इसलिए ऐसा करने से हिचकिचाना नहीं चाहिए।
पैराग्लाइडिंग पर जाने से पहले सेफ्टी गाइडलाइन का ध्यान रखना चाहिए। अपनी सेफ्टी या सुरक्षा से जुड़ी तमाम बातों की जानकारी पहले ही ले लेनी चाहिए। उड़ान भरते समय अपने पैरों की पोजीशन, हवा में रहते हुए क्या सावधानी बरतनी है जैसी बातों का खास ख्याल रखें। इसके अलावा सेफ्टी बेल्ट्स के साथ पैराग्लाइडिंग में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को भी चेक करवा लें।
अगर आपको स्वास्थ्य संबंधित समस्या है या चोट लगी है तो इसके बारे में पहले से पायलट को जानकारी दें। इससे वे खास सावधानी बरत सकेंगे। इसके अलावा पर्यटकों और यात्रियों के लिए सहमति देने से पहले एडवेंचर फॉर्म को एक बार जरूर पढ़ना चाहिए। साथ ही, खुद को मानसिक रुपे से भी इसके लिए तैयार रखें।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
Things to know before going for paragliding to safeguard yourself
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर मनपा में ‘बैकडोर एंट्री’ की तैयारी! 10 स्वीकृत सदस्यों के लिए भाजपा-कांग्रेस में बिछी राजनीतिक बिसात
Apr 02, 2026 | 07:30 AMनवभारत संपादकीय: जनगणना 2027 में नई तकनीक, आवास और आबादी का अलग-अलग सर्वे
Apr 02, 2026 | 07:30 AMबिना गुरु के सीखा डांस, भूखे पेट स्टेशन पर गुजारी रातें, ऐसे बने रेमो डिसूजा डांस के सुपरस्टार
Apr 02, 2026 | 07:28 AMमहाराष्ट्र में प्याज के दामों में भारी गिरावट, किसानों ने एमआईएस लागू करने की मांग तेज की
Apr 02, 2026 | 07:26 AMनवभारत विशेष: न्याय नहीं किया तो फिर जिंदा होगा नक्सलवाद, पुनर्निर्माण करना भी जरूरी
Apr 02, 2026 | 07:19 AMकुशीनगर के भैसहा मेले बड़ा हादसा: मौत बनकर टूटा विशाल झूला, 20 से ज्यादा श्रद्धालु लहूलुहान
Apr 02, 2026 | 07:12 AMआज चैत्र पूर्णिमा पर करें ये महाउपाय, धन की देवी मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा
Apr 02, 2026 | 07:11 AMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM










