
महाराष्ट्र में मानसून में घूमने वाली जगहें (सोर्स-सोशल मीडिया)
मुंबई: घुमक्कड़ी लोग हर मौसम हर सीजन में ट्रिप पर निकलते हैं। गर्मी, सर्दी ही नहीं झमाझम बारिश में भी लोग ट्रैवेलिंग के लिए निकल पड़ते हैं। अगर आप भी घुमक्कड़ी हैं और मानसून में कही घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको एक बार महाराष्ट्र ज़रूर आना चाहिए। यहां पर तमाम ऐसी जगहे हैं जो बारिश के मौसम में मनमोहक हो जाती है।
फोन उठाइए, टिकट कटाइए क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं महाराष्ट्र की कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में जहां रिमझिम और ज्यादा आकर्षक लगती हैं। यहां पहुंचकर आपको लगेगा कि यहीं के होकर रह जाएं। तो चलिए शुरू करते हैं–
महाबलेश्वर (सोर्स-सोशल मीडिया)
मानसून के मौसम में महाराष्ट्र का महाबलेश्वर घूमने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। महाबलेश्वर महाराष्ट्र के सतारा जिले में मौजूद एक छोटा लेकिन बेहतरीन हिल स्टेशन है। बारिश के मौसम में यहां की छोटी-छोटी पहाड़ियां आकर्ष सुदंर और मनमोहक लगने लगती हैं। यहां महाबलेश्वर मंदिर, वेन्ना झील, आर्थर सीट, ऐसी फेमस जगहें हैं जहां के नजारे रिमझिम के बीच आपको अपना दीवाना बना सकते हैं।
लोनावला (सोर्स-सोशल मीडिया)
इस जगह का नाम तो आपने सुना ही होगा। जिक्र फिल्मों में मिला होगा। ख़ूबसूरती आपने टीवी स्क्रीन या फिर रील्स में निहारी होगी। लेकिन क्या आपको पता है कि टीवी स्क्रीन पर दिखने वाले लोनावला रियल में कहीं ज्यादा आकर्षक है। हरी-भरी पहाड़ियों वाले इस हिल स्टेशन पर लोनावला झील, बुशी डैम और राजमाची पॉइंटस टाइगर लीप जैसी सुंदर जगहें मौजूद हैं। जहां आप अपने पार्टनर के साथ स्पेशल मोमेंट्स बिता सकते हैं।
माथेरान (सोर्स-सोशल मीडिया)
महाराष्ट्र का माथेरान मानसून में घूमने के लिए मनोहर है। रायगढ़ जिले में मौजूद यह हिल स्टेशन सैलानियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। ऊपर से हल्की-हल्की बारिश यहां सोने पर सुहागे का काम करती है। आम तौर पर यहां वीकेंड में भीड़ जुटती है। जो कि बारिश के मौसम में थोड़ा और ज्यादा हो जाती है।
पंचगनी (सोर्स-सोशल मीडिया)
वैसे तो इसका नाम पंचगनी है लेकिन होना मनमोहिनी चाहिए था। क्योंकि यह हिल स्टेशन मानसून में तो मन मोह लेता है। मानसून के मौसम में अगर आप महाराष्ट्र आएं और पंचगनी न जाएं तो फिर समझिए कि स्वर्ग पहुंचें लेकिन वहां के आनंद नहीं लिए। ऐसे में अगर आप महाराष्ट्र आए हैं तो पंचगनी ज़रूर आइए।






