- Hindi News »
- Travel »
- Summer Trip To Mini Thailand In Uttarakhand
देहरादून की लुटेरों की गुफा लुट लेगी आपका दिल, उत्साह से भरा है उत्तराखंड का मिनी थाईलैंड
इस गर्मी में अगर आप समर वेकेशन के लिए किसी ठंडी और सुकूनभरी जगह जाना चाहते हैं, तो देहरादून आपके लिए एक बेहतरीन डेस्टिनेशन साबित हो सकती हैं। यहां के कई आकर्षक स्पॉट में गुच्चुपानी भी एक ऐसी ही जगह है।
- Written By: अपूर्वा नायक

रॉबर्स केव (सौ. सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : भारत में गर्मी के मौसम ने दस्तक दे दी है और साथ ही जल्द ही बच्चों की स्कूल भी छुट्टियां भी शुरू होने वाली हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने परिवार के साथ घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उत्तराखंड की राजधानी आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकती है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में से वैसे तो कई खुबसूरत जगहों को आप एक्सप्लोर कर सकते हैं, लेकिन हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में सुनकर ही आप खुशी के मारे उछल जाएगे।
उत्तराखंड के देहरादून में ये जगह मिनी थाईलैंड के नाम से मशहूर हैं। इस जगह का नाम है, रॉबर्स केव यानी चोरों की गुफा। ये अपने आप में एक सबसे अद्भुत टूरिस्ट प्लेस हैं। इसे रॉबर्स केव के अलावा गुच्चु पानी भी कहा जाता है और ये टूरिस्ट प्लेस अपनी ऐतिहासिक पहचान भी बनाए हुए हैं। गर्मियों में यहां घूमने का मजा और भी ज्यादा दुगुना हो सकता है।
आखिर क्यों कहा जाता है इसे मिनी थाईलैंड
देहरादून के कई सारे टूरिस्ट प्लेसेस में से रॉबर्स केव सबसे फेमस डेस्टिनेशन में से एक हैं। जो लोग देहरादून जाते हैं, वो रॉबर्स केव जाना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। यहां की गुफाएं आपको गर्मी में ठंडक दे सकती है और साथ ही नीचे बहने वाली नदी के पानी में आप शीतलता का अनुभव कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
नैनीताल कलेक्ट्रेट में मची सनसनी! पार्किंग में खड़ी कार के अंदर खून से लथपथ मिला वकील का शव
Summer Travel Trend: लंबी ट्रिप की छुट्टी! अब स्टेकेशन और कैंपिंग का जादू, कम बजट में उठाएं पहाड़ों जैसा मजा
UK Board Result: उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, 12th में 85% तो 10th में 98% पास, सीएम धामी ने दी बधाई
पहले हुआ करता था डाकुओं का अड्डा
देहरादून की इस जगह को गुच्ची पानी भी कहा जाता है, लेकिन अंग्रेजों के जमाने में इसे रॉबर्स केव भी कहा जाता था। इसे रॉबर्स केव इसीलिए कहते थे क्योंकि उस समय डकैती का सामान समेत कई डाकू इन गुफाओं में छुप जाया करते थे। अंग्रेजों के लिए उन्हें इन गुफाओं में ढूंढ़ना काफी मुश्किल हो जाता था। इस गुफा को डाकू मान सिंह के छुपने का अड्डा माना जाता था।
टूर एंड ट्रेवल्स से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
यहां कैसे पहुंचे
अगर आप रॉबर्स केव घूमना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचना होगा। दिल्ली से आने वाले टूरिस्ट ट्रेन बस या फिर अपने गाड़ियों से सफर करके यहां तक पहुंच सकते हैं। ट्रेन में सफर करने के लिए आपको स्लीपर क्लास की टिकट के लिए किराए के तौर पर 215 रुपये का भुगतान करना होता है और साथ ही अगर आप थर्ड एसी के सफर कर रहे हैं, तो इसके लिए आपको 585 रुपये का भुगतान करना होता है। देहरादून पहुंचने के बाद रेलवे स्टेशन से रॉबर्स केव तक पहुंचने के लिए आपको आसानी से टैक्सी या सिटी बस मिल सकती है। यहां एंट्री करने के लिए आपको 30 रुपये टिकट का भुगतान करना होगा।
Summer trip to mini thailand in uttarakhand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
GT के खिलाफ टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने चुनी गेंदबाजी, चोटिल कप्तान रियान पराग प्लेइंग XI से बाहर
May 09, 2026 | 07:44 PMECI के स्पेशल ऑब्जर्वर सुब्रत गुप्ता को मिला ईनाम, सुवेंदु सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी
May 09, 2026 | 07:42 PMदक्षिण कोरियाई कोस्ट गार्ड ने दो चीनी नौकाएं जब्त कीं, येलो सी में बढ़ा तनाव; एक नाविक की मौत
May 09, 2026 | 07:38 PMयात्रीगण कृपया ध्यान दें! रविवार को मध्य रेलवे की ‘इन’ तीनों लाइनों पर मेगा ब्लॉक
May 09, 2026 | 07:31 PMआकार ले रही ऑरेंज गेट रोड टनेल, 250 मीटर सुरंग निर्माण पूरा, एमटीएचएल से जुड़ेगी मुंबई में सबसे गहरी सुरंग
May 09, 2026 | 07:16 PMExplainer: IPL 2026 में कोई कर रहा वेपिंग तो कोई पी रहा ई-सिगरेट, जानें एक दूसरे से कितनी अलग हैं ये दो चीजें
May 09, 2026 | 07:10 PMJyeshtha Ekadashi: ज्येष्ठ माह की पहली एकादशी बुधवार को, विधिवत पूजा से मिल जाएगी कर्ज से मुक्ति!
May 09, 2026 | 07:09 PMवीडियो गैलरी

जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM
होइहि सोई जो राम…हिंदू राष्ट्र की मांग पर मुरारी बापू का बड़ा बयान, कहा- परमात्मा के सामर्थ्य से कुछ भी संभव
May 09, 2026 | 01:00 PM
बंगाल में सुवेंदु कैसे बने ‘अधिकारी’, CM बनने की इनसाइड स्टोरी? देखें VIDEO
May 08, 2026 | 10:50 PM














