वीकेंड पर समय बिताने के लिए चाहते हैं सुकून, दिल्ली के पास ये जगहें रहेंगी बेस्ट
Delhi Nearby Places: दिल्ली के पास किसी बेहतरीन जगहों पर वीकेंड मनाना चाहते हैं तो कुछ जगहों को चुन सकते हैं। यहां पर मानसून के समय चारों तरफ आकर्षक नजारा रहता है और मन को भी सुकून मिलता है।
- Written By: प्रीति शर्मा
दिल्ली के पास घूमने की जगहें (सौ. सोशल मीडिया)
Tourist Places Near Delhi: बारिश के मौसम में जब तापमान तेजी से गिरता है तो चारों तरफ हरियाली और मनमोहक वातावरण हो जाता है। इस दौरान तेज और ठंडी हवा, बादलों से घिरा आसमान और गीली मिट्टी की सौंधी खुशबू मन को शांत कर देती है। इस समय घर पर बंद रहने की जगह आप खुली और ताजी हवा के लिए वीकेंड मजेदार तरीके से स्पेंड कर सकते हैं।
दिल्ली वालों के लिए प्राकृतिक सुंदरता को करीब से देखने और मानसून का मजा लेने के लिए कई बेहतरीन जगह हैं। अगर आप दिल्ली या उसके आसपास रहते हैं तो कई जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह मौसम दोस्तों या पार्टनर के साथ सुकून भरे पल बिताने के लिए परफेक्ट है।
अलवर
बारिश के मौसम में आप राजस्थान की जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। दिल्ली से अलवर जाने में सिर्फ तीन घंटे का समय लगता है। यहां पर कई कासे किले और टूरिस्ट जगहों को देख सकते हैं। सिरिसेर झील, महल, विजय मंदिर पैलेस, भानगढ़ किला, मूसी महारानी की छत्री आदि घूमने की बेस्ट जगह है। दो दिन में यहां पर कई जगहों को एक्सप्लोर किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Healthy Habits: बारिश के मौसम में बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा, स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी आदतें
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
‘सरकार के पास सबूत है, तो आरोप साबित करे’, जेल में बंद उमर खालिद मामले पर बोले शशि थरूर; सरकार पर उठाए सवाल
नवभारत विशेष: क्लाउड सीडिंग कहीं बिगाड़ न दे इकोसिस्टम, दिल्ली में कृत्रिम वर्षा की तैयारी
मसूरी
कम बजट की ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो दिल्ली से मसूरी के लिए जा सकते हैं। रात को बस पकड़कर सुबह आप मसूरी पहुंच जाएंगे। यहां स्कूटी रेंट पर लेकर शनिवार और रविवार की छुट्टी मजे से बिता सकते हैं। यहां पर आपको होटल भी 500 रुपए दिन में मिल जाते हैं। घूमने के लिए यह बहुत ही खूबसूरत जगह है जिसे शब्दों में लिख पाना मुश्लिक है।
नीमराना फोर्ट
दिल्ली से करीब 120 किमी दूर स्थित नीमराना फोर्ट दोस्तों के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं। यह किला 15वीं शताब्दी में बनाया गया था। यहां पर आप विंटेज कार की सवारी और रोमांचक गतिविधियों का मजा ले सकते हैं। दोस्तों के साथ मजेदार ट्रिप के लिए यह बेस्ट जगह है।
यह भी पढ़ें:- मलेशिया और सिंगापुर जाने का सपना कर सकते हैं पूरा, बुक करें ये टूर पैकेज
सुल्तानपुर पक्षी अभयारण्य
यह जगह दिल्ली से 50 किमी दूर है जिसको मानसून के समय घूमा जा सकता है। यहां की सुंदरता लोगों के दिमाग में इस कदर बस जाती है कि लोग भूल नहीं पाते हैं। यहां पर आप मानसून के समय अच्छा और सुकून भरा पल बिता सकते हैं।
इन जगहों के अलावा आप वीकेंड पर नीमराना फोर्ट, सुल्तानपुर पक्षी अभयारण्य, दमदमा झील, ओखला बर्ड सैंक्चुअरी आदि जगहों पर घूमने का प्लान कर सकते हैं। ये बजट फ्रेंडली जगह दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए एकदम परफेक्ट रहेगी।
