- Hindi News »
- Travel »
- Irctc Tpur Package Of Visiting Malaysia And Singapore
मलेशिया और सिंगापुर जाने का सपना कर सकते हैं पूरा, बुक करें ये टूर पैकेज
आईआरसीटीसी का टूर पैकेज इस बार आपको एक नहीं बल्कि दो देशों को घूमने का मौका दे रहा है। इस शानदार टूर पैकेज को बुक करके आप भी अपना विदेश घूमने का सपना पूरा कर सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा

सिंगापुर मलेशिया टूर पैकेज (सौ. सोशल मीडिया)
IRCTC Tour Package: अपनी रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी से राहत पाने के लिए लोग अक्सर ट्रिप का प्लान करते हैं। लेकिन कई बार समय की कमी की वजह से ऐसा नहीं हो पाता है। अगर आपको भी इस तरह की परेशानी है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस बार आईआरसीटीसी देश नहीं बल्कि विदेश की बेहतरीन ट्रिप लेकर आया है। जहां पर जाकर आप अपने सारे गम भूल जाएंगे। इस खास टूर पैकेज का मजा लेने के लिए आप टिकट बुक कर सकते हैं।
दरअसल भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी समय-समय पर यात्रियों के लिए सस्ते और शानदार टूर पैकेज लॉन्च करती है। इस बार आईआरसीटीसी एक नहीं बल्कि दो देश घूमने का सुनहरा मौका दे रही है। इस खास टूर पैकेज का नाम मैजिकल मलेशिया विद सिंगापुर सेंसेशन है। इस पैकेज के तहत आपको सिंगापुर और मलेशिया के शानदार पर्यटन स्थलों को घुमाया जाएगा।
बाटू गुफाएं, किंग पैलेस, राष्ट्रीय स्मारक, मैडम तुसाद, आईओएस, विंग्स ऑफ टाइम का पहला शो इस टूर पैकेज में कवर किया गया है। इसके अलावा कई सारी अन्य जगहों की सैर भी करवाई जाएगी। बता दें कि यह टूर पैकेज 7 दिन और 6 रात का है जिसमें आपको खूब मजा आने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन, नए नियमों से Meta और TikTok की बढ़ी टेंशन
IRCTC Golden Chariot: शाही ठाठ और लग्जरी सुविधा एकसाथ… महाराजाओं जैसा सफर होगा आसान, फिर लौटी गोल्डन चैरियट
Mother’s Day 2026: मां के चेहरे पर लानी है मुस्कान? कम बजट में घूम आएं ये शानदार जगहें
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
कब होगी टूर पैकेज की शुरुआत
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 11 अगस्त 2025 से होगी। इसके लिए आपको राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रिपोर्ट करना होगा और वहां से फ्लाइट के जरिए आपकी जर्नी शुरु होगी।
इस टूर पैकेज में रुकने के लिए तीन स्टार होटल में व्यवस्था मिलेगी। साथ ही ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की सुविधा भी इस पैकेज में है जिसके लिए अलग से खर्च करने की जरूरत नहीं है। पूरी यात्रा के दौरान आपके साथ मलेशिया और सिंगापुर का स्थानीय गाइड साथ रहेगा।
यह भी पढ़ें:- बाली घूमने का सपना कम बजट में होगा पूरा, इस तरह करें ट्रैवल प्लानिंग
मलेशिया व सिंगापुर में घूमने की जगहें
मलेशिया में घूमने के लिए कई शानदार जगह है जैसे बाटू गुफाएं, केएल टावर आदि। इसके अलावा आप लैंगकावी द्वीप, पेनांग और मलाका जैसी जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। वहीं, सिंगापुर में घूमने के लिए मरीना बै सैंड्स, गार्डन बाय द बे, यूनिवर्सल स्टूडियो सिंगापुर आदि जगह हैं। यहां की संस्कृति और लोकल फूड के बारे में आपको कई चीजें जानने को मिलेगी।
कितना होगा टूर पैकेज का खर्च
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में टिकट बुक करने के लिए एक व्यक्ति का किराया 149230 रुपए है। वहीं, डबल शेयरिंग में यह 121980 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में किराया 121860 रुपए तय किया गया है। वहीं 5 से 11 साल के बच्चे के लिए किराया 109560 रुपए है। अगर आप टिकट बुक करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
Irctc tpur package of visiting malaysia and singapore
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन, नए नियमों से Meta और TikTok की बढ़ी टेंशन
May 23, 2026 | 04:33 PMUPSC CSE Prelims 2026: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स कल, परीक्षा से पहले जान लें ये जरूरी जानकारी
May 23, 2026 | 04:30 PMछत्रपति संभाजीनगर: चौथे दिन भी पेट्रोल-डीजल की किल्लत; जिलाधिकारी बोले- 30% अतिरिक्त आपूर्ति, अफवाहों से बचें
May 23, 2026 | 04:29 PMट्विशा शर्मा केस: आरोपी पति समर्थ सिंह को कोर्ट में किया गया पेश, पुलिस को मिली 7 दिन की रिमांड
May 23, 2026 | 04:29 PMछत्रपति संभाजीनगर: ईडी और पुलिस का डर दिखाकर रिटायर्ड प्रोफेसर से 32.5 लाख की ठगी; गुजरात से 2 आरोपी गिरफ्तार
May 23, 2026 | 04:17 PMदेवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ी, इंदौर के MY अस्पताल में 2 ने तोड़ा दम
May 23, 2026 | 04:14 PMGanga Snan Rules: गंगा स्नान के नियम जान लें, कहीं अनर्थ न हो जाए
May 23, 2026 | 04:11 PMवीडियो गैलरी

क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM













