-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Travel »
- Raja Ram Temple In Orchha Madhya Pradesh Best Place To Visit In India
एकमात्र मंदिर जहां श्रीराम को राजा और भगवान दोनों रूपों में पूजा जाता है, यहां दर्शन करना न भूले
- Written By: प्रिया जैस
अगर आप मध्यप्रदेश में है और उसकी खास जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते है, तो ये जगह आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टीनेशन है। मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में ओरछा एक छोटा-सा टाउन है। जो अपनी खूबसूरती और प्राचीन विरासतों के लिए प्रसिद्ध है।

ओरछा (सौजन्य-एक्स)
नवभारत डेस्क: अगर आप मध्यप्रदेश में है और उसकी खास जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते है, तो ये जगह आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टीनेशन है। मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले में ओरछा एक छोटा-सा टाउन है। जो अपनी खूबसूरती और प्राचीन विरासतों के लिए प्रसिद्ध है।
ओरछा बेतवा नदी के किनारे बसा मध्यप्रदेश का एक ऐतिहासिक और धार्मिक टाउनसक्ष है। ओरछा को महलों का शहर भी कहा जाता है। ओरछा अपने भव्य महलों और नक्काशीदार मंदिरों के लिए जाना जाता है। यहां कि क्लासिक पेंटिंग्स और छतरियों के लिए काफी प्रसिद्ध है। इन्हें बुंदेला शासकों की याद में बनाया गया था।
ओरछा का ये ऐतिहासिक शहर अपनी खूबसूरती से पर्यटकों का मन मोह लेता है। ओरछा बुंदेला राजपूत सरदार द्वारा 1501 में स्थापित किया गया था। ओरछा का शाब्दिक अर्थ होता है ‘एक गुप्त स्थान’, यह बुंदेलों की राजधानी थी। ओरछा भले ही छोटा टाउन है लेकिन इसकी ऐतिहासिक विरासत विश्व प्रसिद्ध है। जहां एक बार जाने पर ये जगह और इसका इतिहास आपके दिल को छू लेगा।
सम्बंधित ख़बरें
राजा राम मंदिर
ओरछा में सबसे प्रमुख आकर्षण है यहां का राम राजा मंदिर। ओरछा में ४०० वर्ष पूर्व भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ था और उसके बाद से आज तक यहां भगवान श्रीराम को राजा के रुप में पूजा जाता है। ये एक मात्र ऐसी जगह है जहां भगवान राम को राजा और भगवान दोनों ही रूपों में पूजा जाता है। इसके पीछे भी एक रोचक कहानी है। जो वहां के स्थानीय लोगों से जानने को मिलेगी।
राजा राम मंदिर (सौजन्य-एक्स)
ओरछा में लक्ष्मी नारायण मंदिर
ओरछा में लक्ष्मी नारायण मंदिर भी है। ये एक भव्य मंदिर है जो एक किले और मंदिर का एक मिश्रण है। ये लक्ष्मी नारायण मंदिर अपनी अनूठी वास्तुकला के लिए जाना जाता है।
लक्ष्मी नारायण मंदिर (सौजन्य-एक्स)
जहांगीर महल
ओरछा के प्रमुख आकर्षण में जहांगीर महल भी शामिल है। ये महल मुगल सम्राट जहांगीर के समय में बनाया गया था। ये महल बुंदेला राजपूतों और मुगल शासक जहांगीर की दोस्ती की यह निशानी है। यह तीन मंजिला महल जहांगीर के स्वागत में राजा बीरसिंह जुदेव बुंदेला ने बनवाया था।
जहांगीर महल (सौजन्य-एक्स)
कैसे पहुंचे ओरछा
ओरछा पहुंचने के लिए कोई सीधी फ्लाइट नहीं है। ओरछा का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट खजुराहो एयरपोर्ट है जोकि ओरछा से 143 किमी की दूरी पर स्थित है। साथ ही एक ग्वालियर एयरपोर्ट है जो ओरछा से लगभग 140 किमी दूर है। एयरपोर्ट से आप ऑटो या कैब करके ओरछा पहुंच सकते है।
ओरछा के लिए आपको 16 किमी दूर झांसी बस स्टॉप से बस लेनी होगी। क्योंकि ओरछा के लिए कोई सीधी सड़क कनेक्टिवीटी नहीं है।
अगर आप ट्रेन से जा रहे है तो ओरछा के लिए सीधी ट्रेन उपलब्ध नहीं है। ट्रेन से आपको ओरछा से करीब 18 किलोमीटर दूर झांसी रेल्वे स्टेशन उतरना होगा। रेल्वे स्टेशन से आप ऑटो या कैब करके ओरछा पहुंच सकते है।
ओरछा इतना छोटा और सुंदर टाउन है जहां आने जाने के लिए साइकल का उपयोग किया जाता है। ओरछा में घूमने के लिए केवल साइकल ही उपलब्ध है।
Raja ram temple in orchha madhya pradesh best place to visit in india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMअयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 08:38 PMTaj Mahal या तेजोमहालय: अजय तोमर का बड़ा दावा, कहा – यह शिव मंदिर है, सावन में कराएंगे जलाभिषेक
Jul 02, 2026 | 08:28 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














