-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Travel »
- The Only Temple In The Country Where Ram Is Worshiped As A King
देश का इकलौता मंदिर जहां राजा के रूप में पूजे जाते हैं राम, वीकेंड में आइए बन जाएंगे बिगड़े काम
- Written By: अभिषेक सिंह
मानसून में आप अगर घूमने के लिए बेताब हुए जा रहे हैं। ऑफिस से छुट्टी नहीं मिल रही है। लंबी ट्रिप प्लान नहीं कर पा रहे हैं। तो हम आज आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी जगह के बारे में जो आपके लिए नई भी होगी और दिल्ली से ज्यादा दूर भी नहीं होगी।

ओरछा, मध्य प्रदेश (सोर्स-सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क: मानसून में आप अगर घूमने के लिए बेताब हुए जा रहे हैं। ऑफिस से छुट्टी नहीं मिल रही है। लंबी ट्रिप प्लान नहीं कर पा रहे हैं। तो हम आज आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी जगह के बारे में जो आपके लिए नई भी होगी और दिल्ली से ज्यादा दूर भी नहीं होगी। साथ ही यहां आपको देश का इकलौता ऐसा राम मंदिर मिलेगा जहां राजा राम के रूप मे पूजे जाते हैं।
हम जिस जगह की बात कर रहे हैं वहां आप वीकेंड में भी घूम सकते हैं। थर्सडे को बैग पैक कर के रख दीजिए। फ्राइडे की शाम को हजरत निजामुद्दीन पहुंचिए और वहां से 8 बजे से 11 बजे के बीच झांसी जाने वाली कोई भी ट्रेन पकड़ लीजिए। सुबह उतरिए वीरागंना लक्ष्मी बाई जंक्शन। कैब बुक करिए या फिर सेम रूट का ऑटो लीजिए 40 रुपए दीजिए और पहुंच जाइए ओरक्षा।
ओरक्षा झांसी से मात्र 15 किलोमीटर की दूरी पर है। लेकिन आता यह मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में है। पहले निवाड़ी तहसील हुआ करती थी और जिला टीकमगढ़ था। ख़ैर कौन सी तहसील कब जिला बनी हमें इससे क्या? हम आपको ओरछा लेकर आए हैं तो ओरछा घुमाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
राम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
Ram Mandir Theft: राम मंदिर चोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी को नोटिस, अवैध बिल्डिंग पर चलेगा बुलडोजर
Ashutosh Rana ने दिया भक्तों को बड़ा तोहफा, अब घर बैठे होंगे 100 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन
राम राजा मंदिर
राम राजा मंदिर, ओरछा (सोर्स-सोशल मीडिया)
वैसे तो यह प्रभु श्रीराम का ही मंदिर है। लेकिन यह इकलौता ऐसा मंदिर है जहां राम राजा के रूप में पूजे जाते हैं। मान्यता है कि यहां जो कोई भी अपनी मनोकामना लेकर आता है मंदिर में माथा टेकता है उसकी मनोकामना पूरी होती है। यही वजह है कि यहां आपको हर दिन भक्तों की भारी भीड़ नज़र आएगी।
जहांगीर महल
जहाँगीर महल, ओरछा (सोर्स-सोशल मीडिया)
मंदिर के सामने की सड़क के ठीक उस पार जहांगीर महल भी है। इस एतिहासिक स्थल में पहुंचकर आपको तत्कालीन सांस्कृतिक विरासत और नक्काशी के शाश्वत दर्शन हो जाएंगे। यह महल 17वीं शताब्दी में ओरछा के राजा वीर सिंह देव ने जहांगीर के स्वागत में बनवाया था। ओरछा में भारतीय ही नहीं भारी संख्या में विदेश पर्यटक भी आपको नज़र आएंगे।
ओरछा फोर्ट
ओरछा का किला (सोर्स-सोशल मीडिया)
जहांगीर महल के ठीक बगल में ओरछा फोर्ट भी मौजूद है। बेतवा और जामनी के संगम पर बना यह किला 16वीं सदी में राजा रुद्र प्रताप सिंह ने बनवाया था। इसके पूरब में शहर जाने के लिए ग्रेनाइट पत्थर से एक पुल भी बनाया है। इस फोर्ट की प्राचीर पर पहुंचकर बेतवा को निहारने का सुख अलग ही है।
बेतवा नदी
बेतवा नदी, ओरछा (सोर्स-सोशल मीडिया)
यह नदी राम राजा मंदिर और फोर्ट से महज चंद कदमों की दूरी पर है। यहां नदी का पानी एकदम साफ रहता है। इसके साथ ही नदी के किनारी सीढ़ियों या पत्थरों पर बैठकर पानी में पैर चलाने का अपना अलग आनंद है। अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो राफ्टिंग भी कर सकते हैं।
The only temple in the country where ram is worshiped as a king
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMअयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 08:38 PMTaj Mahal या तेजोमहालय: अजय तोमर का बड़ा दावा, कहा – यह शिव मंदिर है, सावन में कराएंगे जलाभिषेक
Jul 02, 2026 | 08:28 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














