- Hindi News »
- Travel »
- Pm Narendra Modi Enjoying Lion Safari In Gujarat Know How You Can Plan Trip
World Wildlife Day: पीएम मोदी की तरह आप भी लेना चाहते हैं लायन सफारी का मजा तो ऐसे प्लान कर सकते हैं ट्रिप
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व वन्यजीव दिवस के मौके पर गुजरात के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने गिर नेशनल पार्क पहुंचकर जंगल सफारी का आनंद लिया। इस दौरान पीएम अलग अंदाज में नजर आएगा।
- Written By: प्रीति शर्मा
पीएम मोदी की तरह आप भी लेना चाहते हैं लायन सफारी का मजा तो ऐसे प्लान कर सकते हैं ट्रिप

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व वन्यजीव दिवस के मौके पर गुजरात के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने गिर नेशनल पार्क पहुंचकर जंगल सफारी का आनंद लिया। इस दौरान पीएम अलग अंदाज में नजर आएगा। सिर पर टोपी और हाथ में कैमरा लेकर उनका लुक बहुत ही खास था।

पीएम मोदी फिलहाल तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। लॉयन सफारी के दौरान उनके साथ कुछ मंत्री और वन विभाग के सीनियर अधिकारी मौजूद थे। अगर आप भी वाइल्ड लाइफ देखने का शौक रखते हैं तो गिर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी घूमने का प्लान कर सकते हैं।
PM मोदी का बड़ा ऐलान: नीदरलैंड्स से भारत वापस आएगी चोल साम्राज्य की विरासत, लौटेंगे 11वीं सदी के ताम्रपत्र
नीदरलैंड्स में बजा भारतीय क्रिकेटर्स का डंका! पीएम मोदी बोले- डच क्रिकेट को ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं इंडियंस
‘ये आपदाओं का दशक…’, नीदरलैंड्स में पीएम मोदी का बड़ा बयान, 25 साल की सेवा को बताया जनता का आशीर्वाद
पीएम मोदी की अपील, नागपुर मनपा का बड़ा फैसला; ईंधन संकट के बीच मनपा कर्मचारियों को मेट्रो-बस से सफर की सलाह

अपने लायन सफारी के दौरान पीएम मोदी ने गिर के प्राकृतिक सौंदर्य, हरे भरे जंगल और वहां पर रहने वाले दुर्लभ वन्यजीवों को करीब से देखा। बता दें कि गिर वन क्षेत्र वर्तमान में 9 जिलों और 53 तालुका में फैला हुआ है जहां पर एशियाई शेर निवास करते हैं।

पीएम मोदी ने जंगल सफारी के दौरान एशियाई शेरों की तस्वीरें ली। यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। उन्होंने यह तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की हैं और लिखा कि एशियाई शेरों का ये अभयारण्य हमेशा से उनके लिए खास रहा है।

वाइल्ड लाइफ सेंचुरी 1965 में सेंचुरी घोषित की गई थी। इसके बाद सेंचुरी 1153.42 वर्ग किमी क्षेत्र में से 258.71 वर्ग किमी क्षेत्र को नेशनल पार्क घोषित किया गया। कहा जाता है कि ये नेशनल पार्क एशियाई शेर का अंतिम निवास स्थान है जो एक विलुप्त प्रजाति है।

गुजरात में गिर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में शेरों, अन्य वन्यजीवों और असंख्य पक्षी प्रजातियों को देखने के लिए आपको परमिट की जरूरत होगी। सफारी पर जाने के लिए आपको परमिट की आवश्यकता होगी जिसे आप पहले ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। यहां पर गर्मियों और सर्दियों में सफारी का समय अलग-अलग होता है।

गिर में जीप सफारी की कई कैटेगरी है जिसमें Category A सफारी वाहनों में 4 सीटर, 6 सीटर और 8 सीटर जीप हैं। वहीं कैटेगरी B में 6 सीटर जीप है। गिर लायन सफारी की कीमत 4300 से 7500 प्रति व्यक्ति है। इसमें जिप्सी, परमिट और गाइड चार्ज सर्विस और टैक्स शामिल है। परमिट की बुकिंग होने के बाद सफारी का समय आपको बता दिया जाएगा और निर्धारित समय से 30 मिनट पहले आपको पहुंचना होगा।
Pm narendra modi enjoying lion safari in gujarat know how you can plan trip
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष और मकर राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, जानिए कैसा होगा व्यापार का हाल
May 17, 2026 | 12:15 AMरनों के पहाड़ के चलते प्वाइंट्स टेबल टॉप नहीं कर पाई Gujarat Titans, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 29 रन से जीता मैच
May 16, 2026 | 11:33 PMउत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाने का संकल्प, पीयूष गोयल ने नाला सफाई और अतिक्रमण पर दिखाए सख्त तेवर
May 16, 2026 | 11:12 PMछत्रपति संभाजीनगर में जलसंकट का तपिश, 45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, अब 85 टैंकरों के भरोसे शहर की प्यास
May 16, 2026 | 11:03 PMनासिक में गहराया जल संकट, 106 गांव और 238 वाडियों में टैंकरों से जलापूर्ति, करीब 2 लाख लोग प्रभावित
May 16, 2026 | 11:00 PMPM मोदी का बड़ा ऐलान: नीदरलैंड्स से भारत वापस आएगी चोल साम्राज्य की विरासत, लौटेंगे 11वीं सदी के ताम्रपत्र
May 16, 2026 | 10:51 PMना लंबा सफर, ना ज्यादा खर्चा…दिल्ली के पास है ये मिनी हिल स्टेशन, वीकेंड पर ट्रिप के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन
May 16, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM


















