दिसंबर की आखिरी रात इन जगहों पर बिताने का बनाएं प्लान, हमेशा रहेगी याद
Places To Visit In December: सर्दियों के समय किसी भी जगह घूमना मजेदार अनुभव होता है। अगर आप साल का आखिरी महीना खास तरीके से बिताना चाहते हैं तो भारत की कुछ जगहों पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
विंटर वेकेशन (सौ. सोशल मीडिया)
December Tourist Places: दिसंबर में उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ती है। साल का आखिरी महीना हर कोई बेहतरीन तरीके से बिताना चाहता है। अगर आप भी इसी तरह की प्लानिंग कर रहे हैं तो कुछ शानदार जगहों को चुन सकते हैं। सर्दियों की छुट्टियों में परिवार या दोस्तों के साथ इन जगहों पर ट्रिप यादगार साबित होगी।
दिसंबर में क्रिसमस और नए साल की पार्टी के लिए हर कोई उत्सुक रहता है। इस दौरान लोग घरों से निकलकर बाहर पार्टी करते हैं। ऐसे में आप भारत की कुछ बेहतरीन जगहों को विंटर डेस्टिनेशन के रुप में चुन सकते हैं।
गुलमर्ग
कश्मीर के गुलमर्ग शहर में दिसंबर का महीना दोस्तों या परिवार के साथ बिताया जा सकता है। नए साल का आगमन इस जगह पर करना हमेशा के लिए यादगार रहेगा। इसे देश का वंडरलैंड कहा जाता है जहां पर सर्दियों का नजारा किसी विदेशी पर्यटन स्थल से कम नहीं होता है। बर्फ से ढकी पहाड़ियों और जमी हुई झील रोमांचक लगती है।
सम्बंधित ख़बरें
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
16 दिन पहले बेटे की मौत, अब मां ने भी छोड़ी दुनिया… जसपाल राणा के 50वें जन्मदिन पर नहीं रही श्यामा देवी
कर्णप्रयाग मारपीट मामले में गिरफ्तार चारों निहंग सिखों को कोर्ट से मिली जमानत, सुनवाई रहेगी जारी
अयोध्या के बाद बदरी-केदार मंदिर समिति पर भ्रष्टाचार का आरोप, RTI में सामने आईं अनियमितताएं
बिनसर
साल 2025 का आखिरी दिन उत्तराखंड के हिल स्टेशन पर बिता सकते हैं। जहां गर्मी से लेकर सर्दियों तक घूमने की कई जगह है। दिसंबर में पड़ने वाली ठिठुरन भरी सर्दी में बिनसर शहर में जा सकते हैं। कुमाऊं क्षेत्र में स्थित यह जगह एक छोटा सा हिल स्टेशन है। यहां केदारनाथ और नंदा देवी की खूबसूरत चोटियां नजर आती हैं।
यह भी पढ़ें:- सर्दियों में परिवार के साथ इन जगहों पर लें मेले का मजा, अभी से कर लें प्लानिंग
गनहिल
उत्तराखंड में घूमने के लिए बेस्ट हिल स्टेशन मसूरी है लेकिन इसके पास स्थित गनहिल भी कम खूबसूरत नहीं है। यहां पर आपको दिसंबर में बर्फ से ढके पहाड़ और सूरज की झलक देखने को मिलेगी। दोस्तों के साथ इस जगह पर घूमने का प्लान जरूर बनाएं।
तवांग
साल का आखिरी महीना पहाड़ों और बर्फबारी के बीच बिताया जा सकता है। इसके लिए अरुणाचल प्रदेश का तवांग बेस्ट रहेगा। अगर ठंड और बर्फबारी का लुत्फ उठाना है तो तवांग जरूर जाएं। सर्दियों में यहां पर घूमना बहुत यादगार अनुभव होगा।
साल का आखिरी दिन खास और यादगार तरीके से मनाना है तो भारत की इन खूबसूरत जगहों पर पहाड़ों और बर्फबारी का मजा लिया जा सकता है। जहां पर बिताया हर एक दिन जीवन भर के लिए याद रह जाएगा।
