16 दिन पहले बेटे की मौत, अब मां ने भी छोड़ी दुनिया… जसपाल राणा के 50वें जन्मदिन पर नहीं रही श्यामा देवी
Jaspal Rana Mother Shyama Devi Passes Away: जसपाल राणा के निधन के महज 16 दिन बाद उनकी मां श्यामा देवी का भी निधन हो गया। बेटे के 50वें जन्मदिन और जन्म के ठीक उसी समय मां ने अंतिम सांस ली।
- Written By: अमन उपाध्याय
श्यामा देवी के साथ जसपाल राणा की फोटो, सो. सोशल मीडिया
Shooter Jaspal Rana Mother Shyama Devi Passes Away News In Hindi: उत्तराखंड के राणा परिवार से एक ऐसी दिल दहला देने वाली और भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसे सुनकर हर किसी की आंखें नम हैं।
भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज और द्रोणाचार्य अवार्डी कोच जसपाल राणा के आकस्मिक निधन के ठीक 16 दिन बाद उनकी मां श्यामा देवी का भी निधन हो गया है। 78 वर्षीय श्यामा देवी लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ रही थीं और दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
जन्मदिन के दिन ही हुआ यह दर्दनाक संयोग
इस दुखद घटना के पीछे एक ऐसा मार्मिक संयोग है जिसे जानकर लोग हैरान हैं। 28 जून को जसपाल राणा का 50वां जन्मदिन था। ठीक 50 साल पहले 28 जून 1976 को रात के 8 बजे जसपाल राणा का जन्म हुआ था। नियति का खेल देखिए कि ठीक 50 साल बाद, उसी तारीख और उसी समय यानी रात के 8 बजे उनकी मां श्यामा देवी ने आखिरी सांस ली। परिवार को बेटे के जन्मदिन वाले दिन ही यह दूसरा सबसे बड़ा सदमा लगा है।
सम्बंधित ख़बरें
अमित शाह का चुनावी वादा पूरा! बंगाल विधानसभा में आज पेश होगा UCC विधेयक, चर्चा के लिए मिलेगा सिर्फ 1 घंटा
ट्रस्ट को पहले से थी चढ़ावा चोरी की जानकारी? FIR दर्ज न कराने पर उठे सवाल, 5 जून का CCTV फुटेज हुआ वायरल
फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, स्काईडाइविंग स्कूल का प्लेन क्रैश; पायलट समेत 11 लोगों की मौत
‘मौत से नहीं डरती’, वतन वापसी पर शेख हसीना का बड़ा ऐलान; बोलीं- लोकतंत्र बहाल करने के लिए लौटूंगी बांग्लादेश
बेटे की मौत से बिल्कुल अनजान थीं मां
सबसे ज्यादा भावुक कर देने वाली बात यह रही कि गंभीर रूप से बीमार मां श्यामा देवी अपने लाडले बेटे जसपाल की मौत के सच से पूरी तरह अनजान थीं। बीते 12 जून को जब जसपाल राणा का अचानक निधन हुआ, तो मां की नाजुक हालत को देखते हुए परिवार ने उनसे यह बहुत बड़ा सच छिपाकर रखा था। उन्हें डर था कि बेटे की मौत की खबर सुनते ही उनकी हालत और खराब हो जाएगी, लेकिन किसे पता था कि मां खुद अपने बेटे के पास चली जाएंगी।
पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा का छलका दर्द
जसपाल राणा के पिता और उत्तराखंड के पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा खुद भी द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता रहे हैं। मात्र 16 दिनों के भीतर अपनी पत्नी और जवान बेटे दोनों को खो देने के बाद वह पूरी तरह टूट चुके हैं। उन्होंने बेहद रुंधे गले और नम आंखों से कहा कि एक ही पखवाड़े (15-16 दिन) में अपने घर के दो सबसे प्यारे सदस्यों को हमेशा के लिए खो देना असहनीय है। इस दुख को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया गहरा शोक
इस घटना की खबर मिलते ही पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर अपना गहरा दुख व्यक्त किया। सीएम धामी ने लिखा कि श्री नारायण सिंह राणा जी की धर्मपत्नी और प्रसिद्ध भारतीय निशानेबाज, पद्मश्री स्व. जसपाल राणा जी की पूज्य माताजी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार मिला है।
उन्होंने आगे लिखा कि इस बेहद कठिन और दुख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं पूरे शोकाकुल परिवार के साथ हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और पूरे परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। ओम् शांति।
श्री नारायण सिंह राणा जी की धर्मपत्नी एवं प्रसिद्ध भारतीय निशानेबाज, पद्मश्री स्व. जसपाल राणा जी की पूज्य माताजी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें… pic.twitter.com/KISVtyLqJL — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) June 28, 2026
