- Hindi News »
- Travel »
- Offbeat Places In Himachal Pradesh To Visit In June For Summer Vacation
जून की चिलचिलाती गर्मी में ये ऑफबीट जगहें देगी राहत, भीड़ से दूर सुकून में बिताएं पल
जून की गर्मी से राहत पाने के लिए पहाड़ों की तरफ रुख कर सकते हैं। जहां पर शांति और सुकून होता है और शहर की भागा दौड़ी भी नहीं होती। इन जगहों पर समय भी अपनी रफ्तार कम कर देता है जिसकी वजह से यहां सुकून मिलता है।
- Written By: प्रीति शर्मा

हिमाचल प्रदेश की ऑफबीट डेस्टिनेशन (सौ. सोशल मीडिया)
जून के महीने में चिलचिलाती धूप और उमस लोगों को परेशान कर देती है। बढ़ता तापमान देखकर लोगों के मन में यही ख्याल आता है कि वह किसी ठंडी और शांत जगह पर चला जाए। ऐसे में हिल स्टेशन से बेहतर जगह कोई नहीं हो सकती है। भीड़-भाड़ से दूर अनजानी जगहों की खूबसूरती को देखने का प्लान किया जा सकता है। ये ऑफबीट डेस्टिनेशन आपको गर्मी से राहत देने के साथ-साथ शांति और सुकून का भी अहसास कराएंगी।
दोस्तों या परिवार के साथ कुछ यादगार पर इस समर वेकेशन में बिताना चाहते हैं तो इन जगहों पर घूमने का प्लान कर सकते हैं। एक सुकून भरी छुट्टी की तलाश खत्म करने के लिए यह परफेक्ट डेस्टिनेशन है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश जैसी जगहों पर कई ऑफबीट डेस्टिनेशन है, लेकिन आज हम आपको हिमाचल प्रदेश की कुछ शानदार और शांत ऑफबीट डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं।
शोजा, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश की सरोज घाटी में स्थित शोजा बहुत ही प्यारा और खूबसूरत गांव है। यहां पर पूरे साल मौसम बहुत ही सुहाना रहता है। देवदार के पेड़, हिमालय की पहाड़ियां और वॉटरफॉल इस जगह में चार चांद लगा देते हैं। दिल्ली से यहां की ट्रिप आसानी से कार, ट्रेन या बस से की जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Mother’s Day 2026: मां के चेहरे पर लानी है मुस्कान? कम बजट में घूम आएं ये शानदार जगहें
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
PHOTOS: दुनिया के ये 8 किले आज भी छुपाए बैठे हैं सदियों के रहस्य, नंबर-3 के बारे में जानकर तो दंग रह जाएंगे आप
गोंदिया में भीषण गर्मी और शादियों के सीजन से ST बसों में भारी भीड़, यात्रियों ने की बस फेरियां बढ़ाने की मांग
कालगा
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित कालगा बहुत खूबसूरत गांव है जहां चारों तरफ आपको पहाड़ियां दिखेंगी। यहां पर कैंपिंग, ट्रैकिंग और एडवेंचर एक्टिविटी की जा सकती है। जून की गर्मी से राहत पाने के लिए इस जगह पर ट्रैवल प्लान कर सकते हैं। यहां पर दोस्तों के साथ खूब मौज मस्ती की जा सकती है।
लाग वैली
हिमाचल के कुल्लू जिले में स्थित लाग वैली बहुत शानदार ऑफबीट डेस्टिनेशन है। यह जगह मनाली से करीब 50 किमी की दूरी पर स्थित है। मनाली के आसपास घूमने जाना चाहते हैं तो यह जगह परफेक्ट रहेगी। दिल्ली से यहां की दूरी ज्यादा नहीं है। रोड ट्रिप के जरिए यहां पर दोस्तों या पार्टनर के साथ घूमने का प्लान किया जा सकता है।
हिमाचल की इन ऑफबीट डेस्टिनेशन पर जून में कुछ यादगार और सुकून भरे पल बिताए जा सकते हैं। अक्सर हम शांति की तलाश में रहते हैं जो इन जगहों पर आसानी से मिल जाएगी। यहां पर मौजूद प्राकृतिक दृश्य शारीरिक और मानसिक तनाव दोनों को दूर करने में मदद करेगी।
यह भी पढ़ें:- गर्लफ्रेंड के साथ ऊटी की रोमांटिक जगहों का करें दीदार, जहां शूट हुई है बॉलीवुड फिल्में
Offbeat places in himachal pradesh to visit in june for summer vacation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
GT के खिलाफ टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने चुनी गेंदबाजी, चोटिल कप्तान रियान पराग प्लेइंग XI से बाहर
May 09, 2026 | 07:44 PMECI के स्पेशल ऑब्जर्वर सुब्रत गुप्ता को मिला ईनाम, सुवेंदु सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी
May 09, 2026 | 07:42 PMदक्षिण कोरियाई कोस्ट गार्ड ने दो चीनी नौकाएं जब्त कीं, येलो सी में बढ़ा तनाव; एक नाविक की मौत
May 09, 2026 | 07:38 PMयात्रीगण कृपया ध्यान दें! रविवार को मध्य रेलवे की ‘इन’ तीनों लाइनों पर मेगा ब्लॉक
May 09, 2026 | 07:31 PMआकार ले रही ऑरेंज गेट रोड टनेल, 250 मीटर सुरंग निर्माण पूरा, एमटीएचएल से जुड़ेगी मुंबई में सबसे गहरी सुरंग
May 09, 2026 | 07:16 PMExplainer: IPL 2026 में कोई कर रहा वेपिंग तो कोई पी रहा ई-सिगरेट, जानें एक दूसरे से कितनी अलग हैं ये दो चीजें
May 09, 2026 | 07:10 PMJyeshtha Ekadashi: ज्येष्ठ माह की पहली एकादशी बुधवार को, विधिवत पूजा से मिल जाएगी कर्ज से मुक्ति!
May 09, 2026 | 07:09 PMवीडियो गैलरी

जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM
होइहि सोई जो राम…हिंदू राष्ट्र की मांग पर मुरारी बापू का बड़ा बयान, कहा- परमात्मा के सामर्थ्य से कुछ भी संभव
May 09, 2026 | 01:00 PM
बंगाल में सुवेंदु कैसे बने ‘अधिकारी’, CM बनने की इनसाइड स्टोरी? देखें VIDEO
May 08, 2026 | 10:50 PM














